आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today’s Love and Family Horoscope in Hindi – 3 May 2023

आज का राशिफल

प्रेम राशिफल 3 May 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

अपने प्रेम जीवन को लेकर इस राशि के जातक आज कश्मोकश में रह सकते हैं। इस स्थिति से बाहर आने के लिए अपने करीबी दोस्तों से आपको सलाह लेने की आवश्यकता है हल जरुर निकलेगा।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज आपको मनचाहे फल मिल सकते हैं। जो लोग घर से दूर रहते हैं और जिन्हें काफी समय से घर जाने का मौका नहीं मिला आज वो घर जाने का प्लान बना सकते हैं।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 1

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

प्रेम संबंधों में आज आपको अच्छे फल मिल सकते हैं, जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में थे उनके रिश्तों में जमी धूल आज हट सकती है। आज आपका प्रेमी आपको अपनी मनोदशा बताएगा और आप अपनी मनोदशा उनको बताएंगे। टकरार से शुरू हुई बातचीत भी अंत में प्रेम का रूप ले लेगी।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

अपने परिवार वालों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा और आज आप अपने बच्चों के लिए कुछ खास योजनाएं बना सकते हैं। बस आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप जो भी योजनाएं बना रहे हैं वह वास्तविकता के धरातल पर हों और उन्हें आसानी से स्वीकार करके पूरा किया जा सके। आज आपको ख़याली पुलाव पकाने से बिल्कुल बचना चाहिए। आपकी आने वाली पीढ़ी आपके द्वारा किए गए योगदान को हमेशा याद रखेगी और उनके दिल में आपके लिए स्नेह और भी बढ़ेगा।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 9

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

प्रेम में पड़े इस राशि के जातक आज अपने लवमेट के किसी करीबी से मिलकर अपने प्रेम संबंधों के बारे में बता सकते हैं। ये करीबी आपके बीच की दूरी को कम कर सकता है।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज किसी मांगलिक कार्य को लेकर चर्चाएं हो सकती हैं। इन चर्चाओं में आपकी राय को भी महत्व दिया जाएगा। अगर घर के किसी सदस्य को देखकर आपको लगे कि वो लोगों से दूरी बना कर चल रहा है तो उनसे बातें करें और उनकी परेशानियों को जानने की कोशिश करें।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 9

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

प्रेम में पड़े इस राशि के जातक आज अपने लवमेट के किसी करीबी से मिलकर अपने प्रेम संबंधों के बारे में बता सकते हैं। ये करीबी आपके बीच की दूरी को कम कर सकता है।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन आज बेहतरीन रहने की उम्मीद है। टीवी पर फ़िल्म देखना और अपने नज़दीकी लोगों के साथ गप्पें मारना आज आपको तरोताजा कर देगा। जिस बेहतर जिंदगी की आप तलाश करते हैं आज वही आपको मिल सकती है।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 3

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

प्रेम संबंधों की बात करें तो जीवन आज सामान्य रहेगा। यदि आप विवाहित हैं और आप ये बात जानते हुए भी किसी की ओर आकर्षित हो रहे हैं तो आज आपको अपने कदम वापस लेने की ओर सोचने की ज़रूरत है अन्यथा भविष्य में इसके गंभीर परिणामों के लिए तैयार हो जाएं।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

परिवार में परिजनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको उस मनमुटाव को दूर करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 6

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। संयम और साहस का दामन थामे रखें।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

आज अपने घरेलू जीवन में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है और अपने ही लोगों का प्यार आपको परायों जैसा महसूस हो सकता है। घरेलू जरुरतें ज्यादा बढ़ जाएंगी और आप उन पर अंकुश लगाने में नाकामयाब कर सकते हैं इससे आपकी झुंझलाहट भी बढ़ सकती है और परिवार के सदस्यों से आपकी दूरी भी। लेकिन अपनों से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए उन सभी का ध्यान रखें और विशेष रूप से अपने छोटे भाई बहनों की मदद करें।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 6

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आज आनंद का माहौल रहेगा आज आपका साथी आपकी मनघडंत बातों को भी बड़े ध्यान से सुनेगा। आप भी अपने संगी को आज हर प्रकार से खुश करने की जुगत में रहेंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो आपको प्रेम जीवन में आज आनंद का अनुभव हो सकता है।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

परिवार में आज सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। घर में किसी मेहमान के आगमन से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 6

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

आज आपके दिल में अपने दिलबर के लिए विशेष जगह होगी और आप प्यार के सागर में गोते लगाएंगे।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

परिवारिक जीवन की बात करें तो आज आप जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे रहेंगे। परिवार में माता और पिता की अपेक्षाएं आज आपके प्रति बढ़ सकती हैं। लिहाजा अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभाते हुए आज आप एक कर्मठ संतान होने का परिचय देंगें तो अच्छा रहेगा।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 3

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो अपने प्रेम जीवन में अपने रिश्ते को भी महत्व दें और अपने प्रियतम की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज आपको सब सही रखने के लिए पहले से ज्यादा प्रयास करने होंगे। अक्सर हम अपनी काम की व्यस्तता के चलते अपनों और अपने परिवार को समय ही नहीं दे पाते जिसका अंदाजा हमें शुरुआत में नहीं बल्कि कुछ समय बाद जाकर होता है। इसलिए जब भी समय मिले परिवार के साथ समय बिताएं। विशेषरूप से बच्चों के साथ उनके विचार समझने की कोशिश करें। इसके लिए आपको उनसे बातचीत का सिलसिला जारी रखना होगा। और इस दौरान अगर आपको लगे कि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्क्त है तो घर के बड़े की तरह नहीं बल्कि उनका दोस्त बनकर आपको उस समस्या को दूर करना होगा।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 3

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

जीवन में आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज गृह क्लेश की संभावना है। घर किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। भाई-बहन को आपकी ज़रुरत महसूस हो सकती है। ऐसी स्थिति मे उनकी मदद करें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की भी संभावना नज़र आ रही है। ऐसी स्थिति में आपको शांति से कार्य लेना चाहिए।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 9

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

आपको पहली नज़र में किसी से प्यार हो सकता है। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ़ शारीरिक सुख के लिए होती है, वे ग़लत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन आज काफी सुकून भरा रहेगा, बीते कुछ दिनों से परिवार में जिस कारणवश कलह का माहौल था वो आज समाप्त हो जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज किसी धार्मिक स्थल पर जाना हो सकता है। इसके अलावा आज आप किसी दूर के रिश्तेदार के घर किसी आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 1

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

प्रेम जीवन की बात करें तो आज आपके पार्टनर की कोई बात आपके मन्न को खिन्न कर सकती है और पूरे दिन आपका मूड ख़राब रह सकता है। लेकिन चिंता ना करें क्योंकि दिन के अंत में आपका साथी स्वयं आपकी सभी परेशानियों का हल निकाल लेगा।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

परिवार का कोई सदस्य आज आपकी गलत आदत के कारण आपको डांट सकता है। आपको उनकी बात का बुरा नहीं मानना चाहिए।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 2

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts