आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today’s Love and Family Horoscope in Hindi – 4 May 2023

aaj ka rashifal

प्रेम राशिफल 4 May 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आपको आज बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपका प्रियतम आज आपको टूटकर प्यार कर सकता है।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

जीवन को सुधारने के आपके प्रयास आज सफल हो सकते हैं। आज के दिन आप घर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे और आपकी कोशिशों को देखते हुए घर के सदस्यों की नज़रों में आपकी इज्जत बढ़ेगी। आप किसी का दिल न दुखाते हुए सारे काम करना चाहते हैं और आपका यह गुण आज आपको बहुत फायदा पहुंचाएगा।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 2

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। अन्यथा आपको धोखा भी हो सकता है।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

आज के दिन में आपको ज्यादा से ज्यादा चुप रहने की जरुरत है अगर आप बेवजह बोलते रहेंगे तो आपको कुछ हासिल नहीं होगा।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 8

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

अगर बात करें आपके प्रेम जीवन की तो, आज वो थोड़ा डामा -डोल हो सकता है, क्योंकि ऐसी सम्भावना है कि आज आप दोनों में किसी बात को लेकर मतभेद हो। आप दोनों को ऐसी स्थिति में बच्चों की तरह हट पकड़ने की जगह समझदारी के साथ बातचीत कर इसे सुलझाने की ज़रूरत होगी।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

परिवार के बीच सामंजस्य बिठाने के लिए आपने जो काम बीते दिनों में किये हैं उसके अच्छे परिणाम आज आपको मिल सकते हैं। आज आपके माता-पिता आपसे खुश रह सकते हैं।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 4

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आज आपको ताज़गी का अहसास होगा। प्रियतम से मुलाकात आपके रोम रोम को प्रसन्न करेगी। उनके साथ समय बिताने से आपका मन हल्का होगा।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

आपको आज कोई पारिवारिक समस्या मानसिक तनाव भी दे सकती है। आपका साथी आपकी कुछ परेशानियां दूर कर सकता है।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 5

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

प्रेम में पड़े इस राशि के जातक आज अपने संगी को किसी बात को लेकर ज्ञान दे सकते हैं। आज आप अपने जोड़ीदार को अपनी बौद्धिक क्षमताएं दिखाने की कोशिश करेंगे। हालांकि आपके संगी पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और वो आपको उसी तरह से देखेंगे जैसे वो आपको जानते हैं। कुछ लोगों की मुलाकात आज किसी खास शख्स से हो सकती है।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

जीवन में आ रही बाधाएं आज कम होती हुई नज़र आ रही हैं। आपने घर के लोगों को एकता के बंधन में बाँधने के लिए जो काम किये हैं उनका आज आपको अच्छा फल मिलेगा। आपके प्रयासों की तारीफ़ आज घर के बड़े लोग कर सकते हैं।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 2

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

आपकी माता विवाह के लिए आज आपके पार्टनर को रिजेक्ट कर सकती हैं।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

परिवार के छोटे सदस्यों को आज आप धन की बचत करने का गुण सीखा सकते हैं। उनको आप बता सकते हैं कि एक अच्छा बजट प्लान बनाकर आप कैसे पैसे को संचय कर सकते हैं।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 7

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

प्रेम जीवन में चुनौतियाँ आ सकती हैं लिहाज़ा इन चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार रहें। यदि आज आप किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं तो स्थिति को पहले भांप लें और उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचे।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

अपने परिवार वालों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा और आज आप अपने बच्चों के लिए कुछ खास योजनाएं बना सकते हैं। बस आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप जो भी योजनाएं बना रहे हैं वह वास्तविकता के धरातल पर हों और उन्हें आसानी से स्वीकार करके पूरा किया जा सके। आज आपको ख़याली पुलाव पकाने से बिल्कुल बचना चाहिए। आपकी आने वाली पीढ़ी आपके द्वारा किए गए योगदान को हमेशा याद रखेगी और उनके दिल में आपके लिए स्नेह और भी बढ़ेगा।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 8

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi -4 May 2023

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

इस राशि के जो जातक प्रेम-संबधों में पड़े हैं वो आजके दिन भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं लेकिन घबराएं नहीं अगर आपका प्रेम सच्चा है तो आपको अच्छे फल अवश्य मिलेंगे।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

आज परिवार के लोग आपका पूरा साथ देंगे जिससे आप पूर्व से चली आ रही किसी बड़ी परेशानी से बाहर आ सकते है। आज आपको अपने परिवार के साथ का एहसास होगा जिससे आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा दे पाएंगे।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 8

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आपको यह बात समझने की जरुरत है कि प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

आज के दिन घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है क्योंकि आपका गुस्सा बात का बतंगड़ बना सकता है। जितना हो सके कम बोलें और मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 4

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

प्रेम जीवन की बात करें तो प्यार-मोहब्बत के नज़रिए से आज का दिन बेहतरीन है। आज आपको प्यार का मज़ा चखते रहने की ज़रूरत होगी। ये आपके प्यार और रिश्ते को तो मजबूती देगा ही साथ ही आपको भी तनाव से दूर रखने में मदद करेगा।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है। आज परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराजगी जता सकता है। इसकी वजह यह होगी कि आप कई बार खुद से ज्यादा किसी को महत्व नहीं देते और इस वजह से घर के लोगों को परेशानी होती है। परिवार को एकता के बंधन में बांधे रखना है तो आपको अपने स्वार्थों को दूर रखना होगा।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 8

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

जो लोग प्रेम संबंधो में पड़े हैं उन्हें आज अपने लवमेट से ज्यादा किसी और में दिलचस्पी होगी जिस वजह से आपका प्रेमी आपसे झगड़ सकता है। रिश्ते की मजबूती के लिए अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें, यह आपके भविष्य के लिए भी अच्छा होगा।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

पारिवारिक मोर्चे पर आपको आज संतुष्टि मिलेगी घर का कोई बुजुर्ग सदस्य आज आपकी तारीफ़ कर सकता है।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 5

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

प्रेम जीवन की बात करें तो आज आपके पार्टनर की कोई बात आपके मन्न को खिन्न कर सकती है और पूरे दिन आपका मूड ख़राब रह सकता है। लेकिन चिंता ना करें क्योंकि दिन के अंत में आपका साथी स्वयं आपकी सभी परेशानियों का हल निकाल लेगा।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

परिवार का कोई सदस्य आज आपकी गलत आदत के कारण आपको डांट सकता है। आपको उनकी बात का बुरा नहीं मानना चाहिए।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 2

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts