आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 9 May 2023

prem rashifal

प्रेम राशिफल 9 May 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

आज आपको अपने प्रेमी की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा वार्ना आपस में लड़ाई हो सकती है।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

किसी बात को लेकर आज परिवार के लोगों से आपकी बहस हो सकती है हालांकि यह बहस लड़ाई झगड़े का रूप नहीं लेगी लेकिन किसी की बात आपको चुभ जरूर सकती है। अपनी बातों को दूसरों पर थोपने की नाकाम कोशिशे न ही करें तो अच्छा रहेगा।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 7

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

प्रेम जीवन की जहाँ तक बात है तो आज आपके अपर्टनर का बर्ताव आपको निराश कर सकता है। हालाँकि शाम तक स्थिति सामान्य होने के बाद आप दोनों कोई मूवी देखने या फिर डिनर पर जा सकते हैं। आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए बेहद जरूरी है कि आप दोनों का आपस में वैचारिक आदान प्रदान जरूर हो।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

जैसा हम बचपन से सुनते रहे हैं एक बड़ा परिवार एक सुखी परिवार होता है, इसलिए आज आपको ये बात खुद भी समझते हुए अपने परिवार को अहमियत देने की ज़रूरत होगी अन्यथा आज एक सुखी परिवार का आनंद नहीं ले पाएंगे।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 7

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन ज़रा नाज़ुक है, इसलिए कोई भी ऐसा कार्य न करें, जो आपके रिश्ते को खराब करने वाला सिद्ध हो। विशेष रूप से किसी अन्य व्यक्ति की आपके रिश्ते में दख़लअंदाज़ी के कारण आप और आपके प्रियतम के रिश्ते में समस्या खड़ी हो सकती हैं और आप दोनों एक-दूसरे से दूर हो सकते हैं।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

पारिवारिक जीवन के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से अचानक से कोई उपहार मिल सकता है। इससे आपको अंदरुनि खुशी की प्राप्ति होगी।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 3

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

प्रेम में पड़े जातकों को आज ये बात समझने की ज़रूरत होगी कि प्रियतम को समय देना यूँ तो रिश्ते के लिए अच्छा है लेकिन जब हम अपने सभी ज़रूरी कामों को दरकिनार कर दें या उनकी वजह से जो हानि हमें हो सकती है उन्हें नज़रअंदाज़ कर दें तो ये न केवल आपको बल्कि आपसे जुड़े कई लोगों को भी नुक्सान पहुंच सकता है। इसलिए आज आपको भी इस बात को सही से समझते हुए व अपने प्रेमी को समझाते हुए अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी न तलाशते हुए अपने सभी ज़रूरी या अटके कामों को निपटाने की ज़रूरत होगी। जब आप अपने सभी कामों को सही से पूरा करके अपने प्रियतम से मिलेंगे तब आपको एक सुकून तो मिलेगा ही साथ ही आप पहले से ज्यादा आराम और उल्लास महसूस करेंगे।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है। आज परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराजगी जता सकता है। इसकी वजह यह होगी कि आप कई बार खुद से ज्यादा किसी को महत्व नहीं देते और इस वजह से घर के लोगों को परेशानी होती है। परिवार को एकता के बंधन में बांधे रखना है तो आपको अपने स्वार्थों को दूर रखना होगा।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 7

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

प्रेम जीवन में संगतता बनी रहेगी आज किसी बात को लेकर अपने संगी से आप झगड़ सकते हैं लेकिन जब आपको अपनी गलती का अहसास होगा तो आप तुरंत माफ़ी भी मांग लेंगे जिससे चीजें फिर से सामान्य हो जाएंगी। जिन जातकों का रिश्ता लंबे समय से चल रहा है वो आज अपने प्रेमी को शादी का प्रस्ताव दे सकते हैं। शादी का प्रस्ताव देने से पहले अपने प्रेमी के मूड का पता कर लें, जब वो अच्छे मूड में हों तभी शादी का प्रस्ताव दें।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

आज आपकी आय का अधिकतम हिस्सा परिवार में किसी व्यक्ति के इलाज के ऊपर खर्च होगा। आर्थिक तंगी की वजह से आज आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं लेकिन परिवार में किसी के इलाज पर होने वाले खर्चे को नकारा नहीं जा सकता है। हालाँकि आज कोई करीबी मित्र या रिश्तेदार आपको आर्थिक मदद प्रदान कर सकता है।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 7

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आपको कुछ ऐसे निर्णय लेने होंगे जो आपके प्रेम की डोर को मजबूत बनाए रखें। आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है। लिहाज़ा ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे उनके दिल को हानि पहुँचे।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

किसी भी काम में परेशानी स्वाभाविक सी बात है लेकिन बावजूद सभी परेशानियों के बारे में महज सोचते रहने और तिल का ताड़ बनाने के आपको उनसे लड़ना चाहिए। किसी भी परेशानी को आता देख आप जिस तरह उदास और उसका दुखड़ा रोने लगते हैं यह रवैया बिलकुल ठीक नहीं है। आपकी यही आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमज़ोर कर सकती है और आपके पारिवारिक जीवन में भी उथल-पुथल मचा सकती है।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 8

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

जो लोग प्रेम संबंधो में पड़े हैं उन्हें आज अपने लवमेट से ज्यादा किसी और में दिलचस्पी होगी जिस वजह से आपका प्रेमी आपसे झगड़ सकता है। रिश्ते की मजबूती के लिए अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें, यह आपके भविष्य के लिए भी अच्छा होगा।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

परिवार में आज खुशियों भरा दिन रहेगा और सभी एक दूसरे से मिल जुल कर रहेंगे। परिवार की स्थिति देखकर आपको स्वयं पर गर्व भी होगा। बहुत हद तक आज ऐसी संभावना है कि कोई आपके दिल में जगह बना जाए।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 2

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi -4 May 2023

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं वो आज अपने संगी को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं हालांकि प्रपोजल देने से पहले अपने लवमेट के मूड का आकलन अवश्य कर लें नहीं तो स्थिति आपके विपरीत भी जा सकती है।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में भी अनुशासन का बहुत महत्व है ये इसलिए भी जरुरी है कि आपकी देखा देखी ही आपके घर के छोटे सदस्य भी आपसे सीखते हैं। अगर आप खुद को अपडेटेड रखते हैं तो यह बात आपके परिवार के छोटे सदस्यों को भी समझ आ जाती है और वो भी स्वतः ही ऐसा करने लगते हैं। आज के दिन परिवार के बीच रहकर अपनी आदतों में सुधार करने की कोशिश करते रहें।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 2

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

जो लोग प्रेम जीवन में पड़े हैं वो आज प्यार की गहराईयों का लुत्फ़ सकते हैं। आज आपको समझ आएगा कि सिर्फ तोहफे और मीठी-मीठी बातों से ही प्रेम नहीं बढ़ता बल्कि कभी-कभी चुप्पी से भी प्रेम का अहसास होता है। आज का दिन पुराने रिश्तों को तरोताजा करने के लिए भी अच्छा है।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आज के दिन अपनी बातों को किसी पर थोपने की कोशिश न करें। जो बात आपको सही लगती है जरुरी नहीं है कि वो सबको सही लगे। अपनी बात को सही तरीके से घर वालों के सामने रखें और उन्हें खुद फैसला लेने दें कि वो क्या करना चाहते हैं।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 9

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन निम्न फलदायी साबित हो सकता है। प्रेमी की कोई बात आपके दिल को चुभ सकती है।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज परिवार के सदस्य आपके हर नज़रिये और विचार का पूरा समर्थन करेंगे। जीवन में आने वाली मुसीबतों का सामना करने में आपका परिवार आज आपकी ढ़ाल बनेगा। आज के दिन बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके जीवन को आसान बनाने में सहायक सिद्ध होगी। इसलिए बड़ों की बातों को उनका लेक्चर मानकर अनसुना ना करें बल्कि उन बातों पर अमल करें और एक कदम सफलता की ओर बढ़ाएं।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 7

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

प्यार में पड़े लोगों को आज अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से धोखा मिल सकता है। लिहाजा आज हम आपको यही सलाह देते हैं कि थोड़े चौकन्ने रहें और इंसान की पहचान करें। झूठे प्यार की दुहाई आप लंबे समय तक नहीं दे सकते हैं इसलिए इंसान की पहचान होना बहुत ही आवश्यक है।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज दिन उत्तम रहने की पूरी उम्मीद है आज आप भविष्य में होने वाले किसी मांगलिक कार्य को लेकर अपने घर के वरिष्ठ जनों से बात कर सकते हैं। आपकी उत्सुकता को देखते हुए घर के लोग आपको कोई ज़िम्मेदारी दे सकते हैं जिसके चलते आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 3

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

इस राशि के जो जातक प्रेम में पड़े हुए हैं उन्हें आज अपने प्रेमी से अलगाव महसूस हो सकता है। वहीं कुछ जातक प्रेम जीवन की परेशानियों को दूर करने और रिश्ते को नया रूप देने के लिए किसी तरह की योजना बना सकते हैं।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आपको आज मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। घर में किसी विषय को लेकर क्लेश होने की संभावना है। गृह क्लेश के कारण आप थोड़े परेशान दिख सकते हैं। हालाँकि यह परेशानी आपके चेहरे पर अधिक देर तक नहीं रहेगी। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 4

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts