आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 10 May 2023

prem rashifal

प्रेम राशिफल 10 May 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

आज की शाम के लिए कोई खास योजना बनाएं और कोशिश करें कि यह ज्यादा से ज्यादा रोमांटिक हो और आपका प्रिय पूरी तरह से आपका मुरीद बन जाए। ऐसा करने से आज आपका प्रेम जीवन बहुत ही खूबसूरत बन जाएगा। अपने प्रियतम को स्पेशल फील करवाएं और उनके लिए कोई अच्छा सा उपहार लेकर जाएं जो उनके दिल को छू जाए। कोई सरप्राइज़ भी प्लान कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एकाग्रचित्त होकर शांति से आगे बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपनी बात किसी के सामने जाहिर ना करें।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज आपको अच्छे फल मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप अपने घर के लोगों के लिए कुछ मिठाई लेकर जा सकते हैं। इससे घर के लोगों को ख़ुशी तो मिलेगी ही साथ ही घर का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 7

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

जो लोग पहले से ही प्रेम संबंधो में पड़े हैं उन्हें आज अपने प्रेम जीवन को लेकर चिंताएं हो सकती हैं आज आपका लवमेट शादी से जुड़ी बातें करके आपके मूड को गंभीर बना सकता है। आज आपको सोच-समझकर बोलने की जरूरत है नहीं तो आप बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

जीवन में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं और घर की शांति भंग हो सकती है। आपके परिजनों को किसी विशेष काम के लिए आपकी ज़रूरत महसूस होगी, लेकिन आप उपलब्ध नहीं होंगे जिससे उनका मन खिन्न रहेगा।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 6

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

आज आपका प्रियतम आपसे बहुत खुश रहेगा और आपकी खुशी को बढ़ाने के लिए कोई प्यारा सा उपहार आप को भेंट में दे सकता है। आज के दिन आप अपने प्रियतम को साथ लेकर किसी ऐसी जगह पर लंच या डिनर के लिए जा सकते हैं, जो उन्हें बेहद पसंद हो या फिर किसी एकांत स्थान पर जा सकते हैं जहां पर आप दोनों को एक दूसरे को और अधिक जानने और समझने का मौका मिल सके। एक रोमांटिक डेट आपके प्रेम जीवन को और भी खूबसूरत बना देगी। यदि संभव हो तो उनकी पसंद की ड्रेस पहनकर जाएं।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

पारिवारिक जीवन में भी अनुशासन का बहुत महत्व है ये इसलिए भी जरुरी है कि आपकी देखा देखी ही आपके घर के छोटे सदस्य भी आपसे सीखते हैं। अगर आप खुद को अपडेटेड रखते हैं तो यह बात आपके परिवार के छोटे सदस्यों को भी समझ आ जाती है और वो भी स्वतः ही ऐसा करने लगते हैं। आज के दिन परिवार के बीच रहकर अपनी आदतों में सुधार करने की कोशिश करते रहें।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 2

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

प्रेम जीवन की बात करें तो आज आपको मनमाफिक फल मिल सकते हैं आज आपका प्रेमी आपको अपनी अंदर छुपी प्रतिभा को दिखाएगा। उनकी प्रतिभा को देखकर आप भी खुश होंगे। अगर आप सच में आपके प्रेमी ने आज आपको इम्प्रेस किया है तो खुले दिल से उनकी तारीफ़ करें।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर अगर घर के लोगों से आपका मनमुटाव हुआ है तो आज उस बात को लेकर बहस करने से बचें। जो बात चुप रहकर सुलझायी जा सकती है उसमें बोलने की जरूरत नहीं, वक्त के साथ सारी स्थितियां बदल जाती हैं बस कुछ चीजों को वक्त देने की जरूरत होती है। वक्त सबसे बड़ा मरहम है।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 9

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

प्रेम जीवन में तभी अड़चनें आती हैं जब दोनों पक्ष अपनी बात को ही ज्यादा महत्व देते हैं। ऐसी स्थिति में अलगाव होना लाजमी है। अगर इन स्थितियों को आपने अभी नहीं बदला तो आने वाले वक्त में आपको पछतावे के सिवा कुछ हाथ नहीं लगेगा। मेरी मानें तो अपने व्यवहार में थोड़ी सौम्यता लाएं और अपने पार्टनर की बातों को समझें इसके बाद आपका साथी स्वतः ही आपको अपने मन की बातें भी बता देगा।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

आप जिस ख़ुशी को अपने परिवार संग बांटना चाहते थे आज वो पूरी नहीं हो पाएगी, जिससे आपका मन उदास हो जाएगा और आप अपना दिन बर्बाद सा महसूस करेंगे।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 7

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

प्रेम जीवन में बीते दिनों में जो गलतफहमियां आपके बीच आयी हैं आज बात करके वो दूर हो सकती हैं। आपका व्यवहार आज आपके प्रेमी को आपके और करीब ले आएगा।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज आपको उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इन उतार-चढ़ावों से आपको मानसिक परेशानी नहीं होगी क्योंकि यह मुद्दे ऐसे नहीं होंगे जिससे परिवार में किसी प्रकार का झगड़ा हो।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 9

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

प्रेम में कई बार खुद को झुकाकर भी चलना पड़ता है, कई बार ऐसा होता है कि दोनों पक्ष खुद को सही समझते हैं और अपनी बातों पर अकड़ जाते हैं। ऐसी स्थिति में रिश्ता टूटने की संभावना बढ़ जाती है इसलिए इस राशि के प्रेमी जातकों को मेरी सलाह है कि अगर किसी बात को लेकर आपके झुकने से चीजें सुधर सकती हैं तो झुक जाएं, झुककर कोई छोटा नहीं होता।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज मनमाफिक परिणाम आपको मिल सकते हैं। आपके विचारों की गहराई आज आपके वरिष्ठजनों को भाएगी। परिवार से दूर रहने वाले लोगों को आज परिवार की याद सता सकती है।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 6

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

प्रेम जीवन को लेकर आज काफी भाग्यशाली दिन है आपकी आंखे इतनी चमकीली हैं कि वह आपके प्रिय की अंधेरी रात को रोशन कर सकती हैं इसलिए आज अपने प्रिय से अवश्य मिलें और उनके मन में कोई बेचैनी है या किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे जानने का प्रयास करें और संभव हो तो उनकी मदद करें। इससे आपका रिश्ता भी बढ़िया हो जाएगा और उनकी नजर में आप की वैल्यू भी बढ़ेगी। उनका प्यार तो आपके साथ पहले से ही है। कुल मिलाकर आप फायदे में ही रहेंगे।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज दिन ज्यादा अच्छा नहीं है आज घर का कोई सदस्य किसी पुरानी बात को लेकर आपसे झगड़ सकता है ऐसे में आपको चुप रहने की आवश्यकता है अगर आप अपना आपा खोते हैं तो बात का बतंगड़ बन सकता है जिससे घर की शांति भंग हो सकती है।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 7

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं उनके लिए आज दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आपको मैं यह सलाह देना चाहूंगी कि केवल शारीरिक सुखों के लिए अपने जीवन साथी की चाह न करें बल्कि जब आप मानसिक रूप से उलझनों में फंसे हों तो उनसे अपनी बातें शेयर करें ऐसा करके आप उनका विश्वास जीत सकते हैं।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। इसके साथ ही आपको किसी परीवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 5

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

प्रेम का असली अर्थ इस राशि के कुछ जातकों को आज समझ आ सकता है। जो लोग पहले से ही प्रेम में पड़े हैं उन्हें आज अपनी भावनाओं को अपने पार्टनर के सामने व्यक्त करना चाहिए।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

आज घर या परिवार के साथ समय बिताते वक़्त अपनी वाणी पर संयम बरतें और परिवार के सदस्यों के सामने कुछ भी ऐसा न बोल दें जो आपको नहीं कहना चाहिए। अक्सर बच्चे बड़ों से वही सीखते हैं जो बड़े उनके सामने बोलते या करते हैं।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 8

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

एक बात का ध्यान रखें यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और उनके साथ आज आप मिल रहे हैं तो सतर्क रहें क्योंकि आज उन्हीं के सामने आपका कोई अन्य प्रिय आकर आपके गले लग सकता है, इससे आपका प्रेम जीवन संकट में पड़ सकता है।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

पैतृक संपत्ति को लेकर आज आप अपने घर-परिवार में किसी तरह का कोई झगड़ा या झगड़े की स्थिति देख सकते है। जिससे आप भी खुद को परेशान पाएंगे।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 2

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

प्रेम जीवन में चुनौतियाँ आ सकती हैं लिहाज़ा इन चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार रहें। यदि आज आप किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं तो स्थिति को पहले भांप लें और उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचे।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

यदि आज आपके पारिवारिक जीवन को देखें तो आज कोई दूर का आपका रिश्तेदार आपको कोई अच्छी ख़बर देकर आपके पूरे परिवार के चेहरे पर ख़ुशी ला सकता है। जिससे घर का बोरियत भरा माहौल आखिरकार आज खुशी में तबदील होता नज़र आएगा। अचानक घर पर आई इस ख़ुशी से आप भी खुद को तनाव मुक्त महसूस करेंगे।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 2

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts