Aaj ka Rashifal | 19 मार्च 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

aaj ka rashifal

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

(जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है)

प्रेम जीवन में बीते दिनों में आयी गलतफहमियों को आज बात करके दूर किया जा सकता है। आपके व्यवहार से आज आपके प्रेमी को आपके करीब लाने में मदद मिलेगी। चंद्रमा आपके आर्थिक जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियों का संकेत दे रहा है। इसलिए, आज आपको धन लाभ के भी योग हैं। आपके शेयर बाज़ार में किए गए निवेश से फायदा हो सकता है। लेकिन, मैं आपसे यह सलाह दूंगी कि कोई भी आर्थिक निर्णय बिना ध्यान दिए लेंगे नहीं लिया जाना। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में बहुत प्रभाव होगा उनकी छोटी सी राय भी आपके लिए बहुत सहायक होगी। वे आपको हर संभव सहयोग देंगे। आप अपने परिवार वालों की हेल्प के लिए उनका धन्यवाद करेंगे और उनसे कृतज्ञता का भाव रखेंगे।

यदि आप नौकरी से जुड़े हैं तो आज आपको काम करते हुए सुस्ती का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आप ऑफिस में घर की बातों को लेकर चिंतित महसूस कर सकते हैं। लेकिन समय के साथ साथ आपकी मनस्थिति भी सुधरती जाएगी और आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपकी तन्दुरुस्ती को बनाए रखेगा। आज आप अपनी सेहत की चिंता कुछ अधिक होगी।

राशि स्वामी-चन्द्रमा
आराध्य-श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार-सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 6

Aaj ka Rashifal मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)

(जिनका नाम मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे से शुरू होता है)

अगर आप प्रेम जीवन की बात करें तो आज प्रेम के लिहाज से आपका दिन निराशाजनक बीत सकता है। आज आप अपने प्रेमी से बिछोह की आग में जलते रहेंगे, लेकिन दिन के अंत में आपकी मुलाकात उनसे कुछ वक्त के लिए जरूर होगी। आज किसी से भी कोई लेन-देन नहीं करें। हालांकि कुछ लोगों को आज आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और आपका मनोबल बढ़ सकता है। पैसा हर किसी की बुनियादी जरूरत होती है और आपको भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए। लेकिन किसी भी गलत तरीके से पैसा कमाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए और अपनी ऊर्जा को बर्बाद नहीं करना चाहिए। आप बहुत मेहनती हैं इस बात में कोई संशय नहीं हैं लेकिन अपने कामों में इतनी भी व्यस्तता ठीक नहीं होती कि आप अपनों की ज़रूरत और जिम्मेदारियों को ही निभाना भूल जाए। इसलिए आज आपको अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर न केवल विशेष ध्यान देना होगा बल्कि ये ही आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसा करके देखिएगा कि आपके परिवार के सदस्य न केवल आपको सम्मान देंगे बल्कि उनसे मिलने वाला प्यार भी आपको सुकून देगा।

अपने कार्यालय में आपको केवल काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और बातचीत या अफवाहों से दूर रहना होगा। आपको अपने सहयोगियों के साथ हर एक कदम को समझना होगा ताकि आपको किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। जो लोग कमर दर्द से पीड़ित हैं, उन्हें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वे अपने खराब मूड को शादीशुदा जीवन में तनाव का कारण बनने नहीं दे। उन्हें इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए, अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।

राशि स्वामी-सूर्य
आराध्य-श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल वार-रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 2

Aaj ka Rashifal: मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

(जिनका नाम टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो से शुरू होता है)

प्रेम जीवन में आज आप एक ऐसी स्थिति में हो सकते हैं, जिससे बाहर निकलने के लिए आपको तुरंत फैसला लेना पड़ सकता है। आज आपका लवमेट आपसे पूछ सकता है कि इस रिश्ते का भविष्य क्या है। वे जातक जो अपने लवमेट से सच्चे दिल से प्यार करते हैं, वे इस रिश्ते को शादी के बंधनों में बांधने की बात कर सकते हैं। वहीं लोग जो सिर्फ समय बिताने के लिए प्यार करते हैं, उनका साथी आज उनसे दूरी बना सकता है। आज के दिन आपको पैतृक सम्पति मिलने के योग हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है और घर में खुशियां आ सकती हैं। इसके अलावा, आपको आज अपने पिता या पिता तुल्य किसी शख्स से विशेष सलाह मिल सकती है। आज आपका परिवारिक जीवन बेहतरीन रहेगा, आपका दृष्टिकोण आज परिवार के लोगों के प्रति बदल सकता है जोकि अच्छा संकेत है। आज आपको महसूस होगा कि अच्छा जीवन जीने के लिए परिवार का होना कितना जरुरी है। इसलिए आप अपने घर के लोगों से आज खूब बातें भी कर सकते हैं।

आपके कार्यक्षेत्र में किसी भी गलती से आपके सीनियर का गुस्सा आपको सहना पड़ सकता है, इसलिए आपको आज गलती नहीं करनी चाहिए। खासकर जल्दबाज़ी में काम न करें, क्योंकि ऐसी स्थिति में गलती करने की संभावना अधिक रहती है। आईटी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज एक अच्छा दिन हो सकता है। आप किसी प्रोजेक्ट में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। व्यवसाय में आज अधिक लाभ की उम्मीद करना बेवकूफी साबित हो सकता है। आज आपको अपने व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव करने की आवश्यकता है। सेहत के लिहाज से देखा जाए तो आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आपको थकान या मानसिक तनाव की शिकायत रह सकती है।इससे बचने के लिए आप योग करें ।

राशि स्वामी-बुध
आराध्य-श्री गणेश जी
राशि अनुकूल वार-शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 5

आज का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

Aaj ka rashifal: 19 मार्च 2024 का राशिफल पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Related posts