Aaj ka Rashifal: 7 फरवरी 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

aaj ka rashifal

Aaj 7 फरवरी 2024 का राशिफल पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

(जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है)

इस राशि के जो लोग प्रेम प्रसंगों में पड़े हैं उन्हें आज आने वाले वक्त को लेकर कोई गंभीर फैसला लेना पड़ सकता है। हो सकता है कि आजके दिन आपका संगी आपकी ईमानदारी पर ऊँगली खड़ी कर दे और उनकी नज़र में खुद को सही साबित करने के लिए आपको शादी का वादा करना पड़ जाए। लेकिन मेरी सलाह यही रहेगी कि वर्तमान की स्थिति को संभालने के लिए ऐसा कोई भी वादा न करें जो भविष्य में आपके लिए ही परेशानी खड़ी कर दे।आर्थिक पक्ष की बात करें तो आज होने वाले खर्चें आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए आज ख़रीददारी करते वक़्त या पैसों के लेन देन के मामलों में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है।परिवारिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है पर आपका कोई खास दोस्त थोड़ा मतलबी हो सकता है जिससे आपको थोड़ा अच्छा ना लगे। आज आप अपने कोई रिलेटिव की थोड़ी मदद कर सकते हैं आज अपने भाई बहनों का भी आपको सहयोग प्राप्त होगा और कोई शादी लायक है तो उसके लिए कोई रिश्ता आ सकता है।

आज के दिन आपके व्यापारी रोमांचक संगठनशील रहेंगे, जहां आपकी आशा और आशाएं नए द्वार खोलेंगी। आज आप आने वाले भविष्य के बारे में सटीक अंदाजा लगा सकेंगे। आपकी दूरदर्शिता आज अद्भुत होगी। इस राशि के जो लोग नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें आज अपनी कमियों पर काम करने की जरूरत होगी। अगर कार्यालय में आपको आपके काम के अनुसार प्रगति नहीं मिल रही है, तो समझ लें कि कहीं न कहीं कोई कमी है, जिसे आपको दूर करने की जरूरत है।आप आज स्वस्थ और फिट रहने के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली की शुरुआत कर सकते हैं। दिन की शुरुआत थोड़ी व्यायाम और योग से करना बेहतर होगा। इसके अलावा, आप आज अपनी खान-पान की आदतों को सुधारने के लिए एक सकारात्मक प्रयास भी कर सकते हैं। आप बाहर का खाना न खाएं और घर पर बना सात्विक भोजन ही खाएं।

राशि स्वामी-चन्द्रमा
आराध्य-श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार-सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 6

आज का सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)

(जिनका नाम मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे से शुरू होता है)

इस राशि के जातक अपने प्रेमी के स्वभाव को समझने की कोशिश कर सकते हैं और आज शाम के समय प्रेम भरे भावों से उनका दिल भर सकता है। वे अपने लवमेट से घंटों बातें कर सकते हैं। जो लोग प्रेम से दूर रहने की कोशिश कर रहे थे, उनकी आँखें आज चार हो सकती हैं।आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त धन को संभालकर रखने की जरूरत होगी। क्योंकि आज जो धन आप अतिरिक्त मानकर फालतू खर्च में लगा रहे हैं, वह भविष्य में आपको सुरक्षा देगा। अक्सर मनुष्य को अधिक धन प्राप्त होने पर उसे सही नीति के अनुसार खर्च करने की बजाय वह फालतू खर्च करने लग जाता है। जिससे बाद में उसे पछताना पड़ता है। आज आपको धन संबंधी कई परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए आपको आज जितना हो सके बचत करने की सलाह दी जाती है।पारिवारिक जीवन में आज आपको सब सही रखने के लिए पहले से ज्यादा प्रयास करने होंगे। अक्सर हम अपनी काम की व्यस्तता के चलते अपनों और अपने परिवार को समय ही नहीं दे पाते जिसका अंदाजा हमें शुरुआत में नहीं बल्कि कुछ समय बाद जाकर होता है। इसलिए जब भी समय मिले परिवार के साथ समय बिताएं। विशेषरूप से बच्चों के साथ उनके विचार समझने की कोशिश करें। इसके लिए आपको उनसे बातचीत का सिलसिला जारी रखना होगा। और इस दौरान अगर आपको लगे कि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्क्त है तो घर के बड़े की तरह नहीं बल्कि उनका दोस्त बनकर आपको उस समस्या को दूर करना होगा।

नौकरी करने वाले लोगों को आज यह जान लेना चाहिए कि उन्हें अपनी वाणी और शब्दों को विशेष रूप से नियंत्रित रखने की आवश्यकता होगी। आपको ध्यान देना होगा कि आप किसी को भी कोई अपमानजनक शब्द नहीं कहें, जिससे उनकी भावनाएं ठेस पहुंचे या उनकी नजरों में आपकी छवि कमजोर हो। साथ ही, जो व्यापार में काम करते हैं, उन्हें भी आज पैसे के मामले में थोड़ी सतर्कता बढ़ानी चाहिए। आप आज माया के जाल में खुद को फंसे हुए महसूस कर सकते हैं, जिससे आपको ही क्षति होगी। इसलिए, सिर्फ पैसे की पीछे न भागें, आज थोड़ा स्वयं अध्ययन करना आपके लिए सबसे उचित होगा।आज आपकी स्वास्थ्य स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करें और संतुलित आहार लें।

राशि स्वामी-सूर्य
आराध्य-श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल वार-रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 4

आज का कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

(जिनका नाम टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो से शुरू होता है)

आज प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है, आपका प्रेमी कुछ समय के लिए आपसे दूर चला जाने की संभावना है।आर्थिक सुधार के कारण आप अब आसानी से लंबित बिल और उधार चुका सकते हैं, जो आपके लिए बहुत सुखद होगा। आज आप पैसे आसानी से इकट्ठा कर सकते हैं – पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं या फिर नई परियोजना के लिए धन अर्जित कर सकते हैं।फैमिली मेंबर में सफलता मिलने के आज योग बन रहे हैं हालांकि जोश में होश न खोएं, बातों को बोलने से पहले सोच समझ लें। फैमिली के छोटे सदस्यों के साथ आज आप मौज-मस्ती कर सकते हैं।

इस राशि के व्यापारियों को आज अपने धन की सुरक्षा पर पूरी तरह ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि आज चन्द्रमा आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थित है, इसलिए आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग आज नए व्यापार की शुरुआत करने का सोच रहे हैं, मेरी सलाह है कि यदि संभव हो तो आज उसे टाल दें और अगर करना ही है तो विश्वासपात्र लोगों को अपने पास रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन आम तौर पर सामान्य रहने की उम्मीद है, आप आज अपनी क्षमताओं का सही उपयोग कर पाएंगे।स्वास्थ्य के सबसे आज का दिन आपका बहुत अच्छा होगा आप नियमित ध्यान और योग करें और ध्यान करें।

राशि स्वामी-बुध
आराध्य-श्री गणेश जी
राशि अनुकूल वार-शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 7

Related posts