आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi -10 May 2023

aaj ka rashifal

आज 10 May 2023 के धन-सम्पत्ति, व्यवसाय और स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, यह दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा साबित हो सकता है। इस राशिफल का उद्देश्य आपको एक निर्णय लेने में मदद करना है। हालांकि, राशिफल केवल एक संदर्भ में मात्र होता है और इसका निर्णय आपके विवेक पर निर्भर करता है।

आज का मेष राशिफल

मेष धन-सम्पत्ति राशिफल (Aries Wealth Horoscope):

आर्थिक पक्ष बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए आर्थिक मामले में आज जोखिम लेने से बचें। अगर शेयर बाज़ार में निवेश करते हैं तो उसके लिए भी सावधानी से निवेश करें। ख़ासकर आज आपको बाज़ार की चाल को समझने की आवश्यकता है। इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट की राय भी ले सकते हैं। रिश्तों को निभाने में आज धन अधिक ख़र्च हो सकता है।

मेष व्यवसाय राशिफल (Aries Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन काफी अच्छा बीतने वाला है, हालाँकि काम का प्रेशर आपके ऊपर जरूर रहेगा लेकिन आप बड़ी आसानी से आज सभी कामों का निर्वहन भी करेंगे और साथ ही प्रशंसा के पात्र भीं बनेंगे। नौकरी की तलाश करने वालों को भी आज इस दिशा में सफलता हाथ लग सकती है। किसी बड़ी कंपनी से आज आपको नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। अब बात करें बिजनेस से जुड़े लोगों की तो, आज का दिन आपके लिए ख़ासा फलदायी साबित होगा। आप अपने प्रतियोगियों से आज दो कदम आगे रहेंगे और बिजनेस का विस्तार करने के लिए आज आपके द्वारा किये जाने वाले प्रयास सफल होंगें। किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन सबसे उत्तम है।

मेष स्वास्थ राशिफल (Aries Health Horoscope):

स्वास्थ्य को लेकर कोताही न बरतें क्योंकि ऐसा करके आप खुद को ही परेशानी देंगे। अगर आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं देते हैं तो तबीयत खराब हो सकती है और एक बार तबीयत खराब होने से सिर्फ पैसा ही खर्च नहीं होता बल्कि समय भी बर्बाद होता है इसलिए मेरी मानें तो नियमित रूप से व्यायाम करें। इससे आपको शारीरिक बल तो मिलेगा ही साथ ही मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 7

आज का वृषभ राशिफल

वृष धन-सम्पत्ति राशिफल (Taurus Wealth Horoscope):

आर्थिक स्तर पर आज आप खुद को रोमांचक स्थिति में महसूस करेंगे। आपका ये रोमांच आज आपको विशेष रूप से आर्थिक फायदा भी पहुंचाएगा। आर्थिक रूप से देखें तो आज यदि आप शेयर मार्किट और रियल एस्टेट में निवेश करते हैं तो आपको इससे काफी हद तक लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाये रखने के लिए आज आपको केवल इस बात का ध्यान रखने कि आवश्यकता है की आपके पैसे व्यर्थ की चीजों में खर्च ना हों।

वृष व्यवसाय राशिफल (Taurus Career Horoscope):

कामकाजी लोगों के लिए आज का दिन उनके जीवन में एक नयी रोशनी लेकर आएगा। यदि आप जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं तो आज इस दिशा में किया गया प्रयास आपके लिए सफलता का पैगाम लेकर आएगा। नौकरी की तलाश करने वालों को कुछ वक़्त तक और इस दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। वहीं दूसरी तरफ ऑटोमोबाइल और टेलीकॉम सेक्टर में कार्यरत लोगों को आज उनकी मेहनत का फल प्राप्त करने में मुश्किलें आ सकती हैं। बिजनेस से जुड़े लोग आज अपने बिजनेस पार्टनर की वजह से मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए प्रयास करें कि आज उनके साथ किसी मतभेद का हिस्सा ना बनें और जहाँ तक हो सके मिल जुलकर ही किसी भी समस्या का हल निकालें।

वृष स्वास्थ राशिफल (Taurus Health Horoscope):

स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप शारीरिक रूप से तो स्वस्थ्य रहेंगे लेकिन मानसिक रूप से आप थोड़े विचलित और तनावग्रस्त रह सकते हैं। इससे बचने के लिए प्रयास करें कि किसी भी चीज को आज अपने आप पर हावी ना होने दें बल्कि अपनी सूझ-बूझ के अनुसार ही चीजों का प्रबंध करें।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 6

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन धन-सम्पत्ति राशिफल (Gemini Wealth Horoscope):

धन के मामले में आपको अपने खर्च पर काबू रखने की कोशिश करनी चाहिए और केवल आवश्यक वस्तुओं को ही खरीदना चाहिए। ऐसा नहीं कि जिस चीज को खरीदने का मन किया वह खरीदी ली। क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी आमदनी ठीक-ठाक रहेगी लेकिन फिर भी खर्च अधिक ही होंगे।

मिथुन व्यवसाय राशिफल (Gemini Career Horoscope):

क़ारोबार करने वाले जातकों को आज के दिन अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालाँकि ये परिणाम आपके व्यवहार में व्यापार के प्रति ईमानदारी पर निर्भर करते हैं। तनाव से बचने के लिए अपना कुछ वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। नौकरी पेशा से जुड़े लोग बिना वजह आज कार्यक्षेत्र में परेशान रह सकते हैं।

मिथुन स्वास्थ राशिफल (Gemini Health Horoscope):

स्वास्थ्य को लेकर किसी दोस्त की सलाह आपके लिए कारगर हो सकती है। उनकी सलाह पर आपको अमल करने की जरुरत है।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 2

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का कर्क राशिफल

कर्क धन-सम्पत्ति राशिफल (Cancer Wealth Horoscope):

पैसों के लेन-देन के मामलों में आज आपको विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी को दिया उधार आज आपको काफी समय के बाद वापस मिल सकता है जिससे आपके बाहरी खर्चों का निबटारा हो जाएगा। आर्थिक मजबूती के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण निवेश भी कर सकते हैं लेकिन इसका लाभ आपको तत्काल नहीं मिलेगा।

कर्क व्यवसाय राशिफल (Cancer Career Horoscope):

कारोबारी आज अपने किसी मित्र या रिश्तेदार की वजह से कोई फायदे की डील पा सकते हैं। इस राशि के जो जातक कारोबार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए भी आज दिन अच्छा है लेकिन कारोबार शुरू करने से पहले एक बार किसी अनुभवी शख्स की सलाह अवश्य ले लें। नौकरी पेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क स्वास्थ राशिफल (Cancer Health Horoscope):

काम के साथ-साथ खुद को आराम का भी पूरा वक्त दें नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।स्वास्थ्य को सुधारने की सिर्फ प्लानिंग न करें बल्कि इस प्लानिंग को लागू भी करें।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 9

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह धन-सम्पत्ति राशिफल (Leo Wealth Horoscope):

आज आपको उन लोगों से मदद मिलेगी, जिन्हें आप पहले से जानते हैं। यह मदद आर्थिक रूप से हो सकती है और उनकी सहायता से आपको अपनी आमदनी के लिए नए स्रोत प्राप्त होंगे। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा और कुछ खर्चे ऐसे होंगे जो ज़बरदस्ती आपको करने पड़ेंगे। लेकिन इस सब के बावजूद आपकी आमदनी काफ़ी रहेगी और आपको कोई भी आर्थिक परेशानी नहीं आएगी। आज के दिन अपने पैसे को किसी अन्य महत्वपूर्ण कार्य में भी लगाएँ और अपना वित्तीय प्रबंधन ऐसा करें कि आपका कोई काम पैसे के लिए ना अटके।

सिंह व्यवसाय राशिफल (Leo Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आपकी अंदरुनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। आज आपके पास काम की अधिकता रह सकती है। साथ ही अपने कार्यक्षेत्र को लेकर आपका मन भी उदास रह सकता है। ऐसी स्थिति में आपके अंदर नकारात्मक विचार आ सकते हैं। लेकिन अपने आपको पॉजिटिव और मोटिवेटेड रखें। क्योंकि यही दो चीज़ें आपको करियर में आगे बढ़ाएंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज के दिन लाभ कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके लिए आपको नई तरकीब को अपनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। आज के दिन आप अपने व्यापार में समझौता कर सकते हैं।

सिंह स्वास्थ राशिफल (Leo Health Horoscope):

आप अपने घर वालों को खुश देखना चाहते हैं तो आपको अपने स्वास्थ्य में भी अच्छे परिवर्तन लाने की जरुरत है। खुद स्वस्थ रहकर ही आप दूसरों की सेवा कर सकते हैं।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 7

आज का कन्या राशिफल

कन्या धन-सम्पत्ति राशिफल (Virgo Wealth Horoscope):

आपकी हमेशा से ही ये कमी रही है कि आप आर्थिक मुसीबत को अपने पास आता देखकर उससे उभरने की जगह उदास और अवसादग्रस्त हो जाते हैं। दोस्तों हार और जीत जीवन के दो ऐसे पहलु है जिन्हे कोई भी गरीब से लेकर अमीर व्यक्ति तक नहीं बदल सका है। इसलिए आपको भी यदि आर्थिक समस्या से जूझना पड़े तो मेरी सलाह रहेगी कि आज उस स्थिति में उदास होने की बजाय शांत होकर निरंतर प्रयास करें।

कन्या व्यवसाय राशिफल (Virgo Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज आपका व्यक्तित्व अपने ऑफिस में इत्र की तरह महकेगा और सबको आपके काम की ओर आकर्षित करेगा। लेकिन इस दौरान आपको इस पल का आनंद उठाने की बजाय अपने शत्रुओं को नज़रअंदाज़ नहीं करना होगा। क्योंकि चंद्र के गोचर से उम्मीद है कि आपके विरोधी आज किसी भी तरह आपको हानि पहुँचाने की योजना बना सकते हैं। वहीं अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल कर धन कमाने की नई योजना बना सकते हैं। ये आपको भविष्य के लिए भी काफी फ़ायदेमंद रहेगी। लेकिन आपको ये बात भी याद रखनी होगी कि एक अच्छा व्यापारी वही होता है जो अपनी योजना अपने हिसाब से नहीं विरोधियों को ध्यान में रखते हुए बनाए। और आज आपको भी ऐसा करने की ज़रूरत हैं।

कन्या स्वास्थ राशिफल (Virgo Health Horoscope):

जिन भी लोगों को रक्तचाप की बीमारी या शिकायत है उन्हें आज विशेष ख़याल रखने और सही चिकित्सकीय सलाह लेने की ज़रूरत होगी। आज आपको अपने बढे़ हुए कॉलेस्ट्रोल को भी नियंत्रण में लाने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपको आगे चलकर तकलीफ उठानी पड़ सकती है। क्योंकि हम आमतौर पर इस तरह की छोटी-मोटी परेशानियों को नज़रअंदाज़ कर जाते हैं और डॉक्टर की सलाह लेने की बजाय खुद डॉक्टर बनकर अपने अनुसार ही दवा खा लेते है जो बेहद गलत है। हमें कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए और बीमारी चाहे बड़ी हो या छोटी उसे समय पर ही डॉक्टर को दिखा देना चाहिए ऐसा करना हमेशा ही लाभदायक सिद्ध होता है।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 9

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला धन-सम्पत्ति राशिफल (Libra Wealth Horoscope):

आर्थिक पक्ष की बात करें तो आज आपको धन लाभ के योग हैं। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। आय के स्रोत में भी वृद्धि होने की संभावना है। परंतु धन के मामले में जरुरत से ज्यादा किसी व्यक्ति विशेष पर भरोसा करना उचित नहीं रहेगा। इससे आपको धन हानि भी हो सकती है इसलिए आपको इस बात पर ग़ौर करना होगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। आज आप कोई वाहन भी ख़रीद सकते हैं या फिर ख़रीदने का विचार बना सकते हैं।

तुला व्यवसाय राशिफल (Libra Career Horoscope):

कर्मक्षेत्र के लिए सितारे आज अनुकूल नहीं है। इसलिए आपको सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलेगा। अपने किसी कार्य को लेकर आप कठिनाई महसूस कर सकते हैं। ऑफिस में किसी सहकर्मी से वाद-विवाद भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में शांत रहना ही ठीक रहेगा।

तुला स्वास्थ राशिफल (Libra Health Horoscope):

स्वास्थ्य का मिजाज आज थोड़ा डामाडोल रह सकता है इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। जो शरीर के लिए अच्छा हो वही खाना खाएं।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 6

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक धन-सम्पत्ति राशिफल (Scorpio Wealth Horoscope):

धन के मामले में आज का दिन आपके अनुकूल नजर नहीं आ रहा है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आज आप निवेश से दूर रहें क्योंकि आज के दिन निवेश करना आपके लिए घाटे का सौदा होगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और आमदनी और खर्चों के बीच तालमेल बिठाने का प्रयास करें। ऐसे खर्चे जो अति आवश्यक हैं केवल उन्हीं पर आज खर्च करें बाकियों को कुछ समय के लिए टाल दें।

वृश्चिक व्यवसाय राशिफल (Scorpio Career Horoscope):

सितारों की चाल यह संकेत कर रही है आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी बाधा का सामना करना पड़ सकता है। लेेकिन आप अपनी सूझबूझ से इस बाधा से पार पा लेंगे।

वृश्चिक स्वास्थ राशिफल (Scorpio Health Horoscope):

आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि सेहत का मिजाज बदल सकता है। जो लोग किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें मैं सलाह देना चाहूंगी कि ज्यादा से ज्यादा पानी पियें और समय पर दवाइयां लें।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 7

आज का धनु राशिफल

धनु धन-सम्पत्ति राशिफल (Sagittarius Wealth Horoscope):

आर्थिक पक्ष की बात करें तो आज आपको धन लाभ के योग हैं। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। आय के स्रोत में भी वृद्धि होने की संभावना है। परंतु धन के मामले में जरुरत से ज्यादा किसी व्यक्ति विशेष पर भरोसा करना उचित नहीं रहेगा। इससे आपको धन हानि भी हो सकती है इसलिए आपको इस बात पर ग़ौर करना होगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। आज आप कोई वाहन भी ख़रीद सकते हैं या फिर ख़रीदने का विचार बना सकते हैं।

धनु व्यवसाय राशिफल (Sagittarius Career Horoscope):

कारोबारी आज कारोबार में ध्यान लगाने से ज्यादा आराम कर सकते हैं, आज के दिन आप भविष्य की चिंताओं से मुक्त रहेंगे और इसीलिए आप दिन का आनंद उठा पाएंगे। इस राशि के जो जातक नौकरी पेशा हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आज अपना हुनर दिखाने का मौका मिल सकता है। आज आप अपने से जूनियर कर्मचारियों को अपनी बातों से मोह सकते हैं।

धनु स्वास्थ राशिफल (Sagittarius Health Horoscope):

स्वास्थ्य के प्रति आज आप काफी सजग रहेंगे और आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा जिससे हर काम में फुर्ती रहेगी। सुकून भरे पल बिताने के लिए आज आप कोई अच्छा साहित्य पढ़ सकते हैं या फिर कोई फिल्म देखने भी जा सकते हैं। आज के दिन मौज मस्ती के लिए यात्रा कर सकते हैं या फिर सामाजिक मेलजोल बढ़ाने के प्रयास भी आप करेंगे। इसे आपको काफी खुशी मिलेगी और अंदर से सुकून महसूस होगा।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 5

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर धन-सम्पत्ति राशिफल (Capricorn Wealth Horoscope):

आपने पहले जो अपनों के कहने पर या अपनों पर जो निवेश किया था उसका फल आज आपको मिल सकता है लेकिन इस फल को प्राप्त करने के लिए आपको ही प्रयास करने होंगे। तभी जाकर जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिल सकेंगे।

मकर व्यवसाय राशिफल (Capricorn Career Horoscope):

कारोबारियों का मूड आज काफी अच्छा रहने की उम्मीद है आज आप कर्मचारियों को खुश करने के लिए छोटी-मोटी पार्टी देने का विचार बना सकता हैं। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज ऑफिस की राजनीति से दूर ही रहें तो अच्छा रहेगा अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको आने वाले समय में इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

मकर स्वास्थ राशिफल (Capricorn Health Horoscope):

आज के दिन अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें नहीं तो कोई बड़ी बीमारी आपको लग सकती है। किसी छोटी बीमारी को भी नज़रअंदाज न करें नहीं तो आपको आने वाले समय में परेशानी उठानी पड़ सकती है।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 8

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ धन-सम्पत्ति राशिफल (Aquarius Wealth Horoscope):

यदि आप शेयर मार्किट में निवेश करने की सोच रहें हैं तो आज ना करें क्योंकि आज आपको धन हानि हो सकती है। सावधानी से चलें। सतर्क रहने से ही आप कई खतरों से बच सकते हैं।

कुंभ व्यवसाय राशिफल (Aquarius Career Horoscope):

आज आपके कार्य पर सीनियर्स की नज़र हो सकती है। इसलिए अच्छा होगा कि ऑफिस या फिर अपने कार्य क्षेत्र में आज पूरे मन से कार्य करें और ऑफिस में व्यर्थ की बातों पर समय न गवाएँ।

कुंभ स्वास्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope):

स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित तो अवश्य रहते हैं लेकिन सेहत को दुरुस्त करने के लिए आप मेहनत करने में कोताही बरतते हैं ऐसा न करें।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 2

आज का मीन राशिफल

मीन धन-सम्पत्ति राशिफल (Pisces Wealth Horoscope):

कई बार आप भावुकता में बहकर बिना किसी पर भरोसा किए ऐसे ही अपना धन दे देते हैं और बाद में पछताते हैं। आज आपको इस आदत के प्रति सतर्क रहना होगा अन्यथा कोई आपका अनुचित लाभ उठाकर आपका धन ले सकता है।

मीन व्यवसाय राशिफल (Pisces Career Horoscope):

जहाँ तक आपके कार्यक्षेत्र की बात है तो आज आपको इसमें सफलता पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। आज आपके ऊपर काम का दबाव रह सकता है। इस तरह की चुनौतियों में शांति और धैर्य से काम लें और जल्दबाज़ी में कोई भी कार्य न करें। क्योंकि इसमें ग़लती करने का ख़तरा ज्यादा रहता है। क़ारोबार में आज अधिक मुनाफ़ा कमाने के बारे में न सोचें, बल्कि व्यापार में कुछ सुधार करने का प्रयास करें जिसका फायदा आपको आगे चलकर मिल सके।

मीन स्वास्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope):

जिन जातकों को लगता है कि वो जो भी खा पी रहे हैं वो सब सही है, उनको आज अहसास हो सकता है कि गलत खानपान से शरीर पर कितने बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 2

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts