आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi -16 May 2023

aaj ka prem rashifal

आज 16 May 2023 के धन-सम्पत्ति, व्यवसाय और स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, यह दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा साबित हो सकता है। इस राशिफल का उद्देश्य आपको एक निर्णय लेने में मदद करना है। हालांकि, राशिफल केवल एक संदर्भ में मात्र होता है और इसका निर्णय आपके विवेक पर निर्भर करता है।

आज का मेष राशिफल

मेष धन-सम्पत्ति राशिफल (Aries Wealth Horoscope):

आर्थिक स्तर पर आज आप खुद को रोमांचक स्थिति में महसूस करेंगे। आपका ये रोमांच आज आपको विशेष रूप से आर्थिक फायदा भी पहुंचाएगा। आर्थिक रूप से देखें तो आज यदि आप शेयर मार्किट और रियल एस्टेट में निवेश करते हैं तो आपको इससे काफी हद तक लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाये रखने के लिए आज आपको केवल इस बात का ध्यान रखने कि आवश्यकता है की आपके पैसे व्यर्थ की चीजों में खर्च ना हों।

मेष व्यवसाय राशिफल (Aries Career Horoscope):

कारोबारियों का स्वभाव आज प्रतिस्पर्धी रहेगा आज आप चाहेंगे कि आपसे आगे कोई न निकल पाए और इसके लिए आप मेहनत भी खूब करेंगे। हालांकि बहुत ज्यादा काम की वजह से आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज ऑफिस में अलग-थलग नजर आएँगे आज लोगों से बात करने में आपको कोई दिलचस्पी नहीं होगी। आज आप अपने काम से मतलब रखेंगे। आपके इस व्यवहार से कुछ लोगों को परेशानी भी हो सकती है लेकिन आपके लिए ऐसा करना फायदेमंद ही रहेगा।

मेष स्वास्थ राशिफल (Aries Health Horoscope):

स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकता है। शारीरिक रूप से किसी भी प्रकार की असहजता महसूस होने पर अपने नज़दीकी डॉक्टर से तुरंत सम्पर्क करें।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 3

आज का वृषभ राशिफल

वृष धन-सम्पत्ति राशिफल (Taurus Wealth Horoscope):

पैसे के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। इसलिए धन का निवेश करने से आपको बचना चाहिए। लेकिन आवश्यक कार्य पर खर्च करना भी सही होता है इसलिए परिवार की जरूरतों से संबंधित जो कार्य हो उन पर खर्च कीजिए।

वृष व्यवसाय राशिफल (Taurus Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में स्थितियां अभी आपके अनुकूल दिशा में नहीं हैं, इसलिए अपने काम के प्रति ज्यादा ज़िम्मेदारी का भाव रखें। आप जिनके प्रति जवाबदेह हैं उनके सामने एकदम से अपना काम लेकर न जाएं। जब तक अपना काम पूरा करके स्वयं एक बार उसे जांच ना लें, उसे आगे ना बढ़ाएं। जहाँ आवश्यक हो, आप अपनी कुशल बातचीत से अपना पक्ष रख सकते हैं और यही आपके काम आएगा।

वृष स्वास्थ राशिफल (Taurus Health Horoscope):

अस्पताल में लंबे वक़्त से भर्ती मरीजों को आज छुट्टी मिल सकती है, सेहत में काफी सुधार देखने को मिल सकती है।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 6

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन धन-सम्पत्ति राशिफल (Gemini Wealth Horoscope):

खासतौर से यदि किसी मित्र ने आपको किसी निवेश योजना का सुझाव दिया हो तो उस पर विचार अवश्य कर लें। पूर्व में आपके द्वारा किये गए निवेशों का लाभ भी आज आपको प्राप्त होने की उम्मीद है। आर्थिक तौर पर मजबूत रहने के लिए आज आपके लिए बेहद जरूरी है कि किसी भी चीज में आज अपने पैसे तभी लगाएं जब आपको उन योजनाओं की पूरी जानकारी हो।

मिथुन व्यवसाय राशिफल (Gemini Career Horoscope):

करियर के लिए दिन अच्छे संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आज आपके प्रयास सफल होंगे। आपके नए विचारों से सीनियर्स या बॉस प्रभावित हो सकता है। ध्यान रखें, नए विचार ही आपको आगे बढ़ाएंगे। इसलिए अपने आपको रचनात्मक बनाएं रखें। क़ारोबार में परिस्थितियाँ आज अनुकूल रह सकती हैं। व्यापार में लाभ होगा। यदि आप किसी विदेश व्यापार से ताल्लुक रखते हैं तो उसमें भी आपको अच्छी ख़बर प्राप्त हो सकती है। आज आप अपने व्यापार के विस्तार के विषय में अपने साथियों से बातचीत कर सकते हैं। यदि आप शेयर बाज़ार में निवेश करते हैं तो मुमकिन है कि इसमें आपको सफल परिणाम मिलें। हालाँकि जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न रहे।

मिथुन स्वास्थ राशिफल (Gemini Health Horoscope):

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को आज के दिन काफी हद तक राहत मिल सकती है।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 8

Also Read: आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi

आज का कर्क राशिफल

कर्क धन-सम्पत्ति राशिफल (Cancer Wealth Horoscope):

हद से ज्यादा और बेवजह का खर्च करना आपको परेशानियों में डाल सकता है इसलिए इनसे बचें। किसी तरह की चिट फंड कंपनी या लालच और चालाकी भरी स्कीमों से बच कर रहें। अपना धन किसी को भी न दें अन्यथा इसके वापस आने की संभावना थोड़ी कम ही होगी।

कर्क व्यवसाय राशिफल (Cancer Career Horoscope):

कार्य क्षेत्र आज आपको ऐसा कार्य मिल सकता है जिससे मन दुखी हो सकता है। इस काम को करने में आपके सामने परेशानी तो ज़रुर आएगी लेकिन बाद में इसका फल आपको अच्छा मिलेगा।

कर्क स्वास्थ राशिफल (Cancer Health Horoscope):

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहें आज के दिन आपको आखों और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 6

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह धन-सम्पत्ति राशिफल (Leo Wealth Horoscope):

धन संबंधित मामलों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पूर्व में आपने जो कोई भी प्रयास किए थे अब उनके फल मिलने का समय आ गया है।

सिंह व्यवसाय राशिफल (Leo Career Horoscope):

नौकरी पेशा से जुड़े लोग आज घर की समस्याओं को ऑफिस में ले आएँगे और इस वजह से उनके प्रदर्शन में कमी आएगी। नौकरी पेशा से जुड़े लोग आज ऑफिस में संभलकर रहें कोई आपके खिलाफ गलत योजना बना सकता है।

सिंह स्वास्थ राशिफल (Leo Health Horoscope):

सेहत के नज़रिये से आज का दिन थोड़ा कमजोर दिखाई देता है इसलिए आप जो कुछ भी आप खाएं उसके प्रति पूरी सावधानी बरतें। व्यर्थ की चीजें ना खाएं और जंक फूड का सेवन तो भूलकर भी ना करें। आज के दिन घर के बाहर के खाने से परहेज करना आपकी सेहत को ठीक रखने में आपकी सहायता करेगा। इसके अलावा अत्यधिक ठंडा या गर्म पदार्थ भी प्रयोग में ना लाएं।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 2

आज का कन्या राशिफल

कन्या धन-सम्पत्ति राशिफल (Virgo Wealth Horoscope):

इस राशि के कुछ जातकों के आर्थिक हालात आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के द्वारा अच्छे हो सकते हैं।लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको वापस मिल जाएंगे।

कन्या व्यवसाय राशिफल (Virgo Career Horoscope):

कार्य क्षेत्र के लिए दिन मान प्रतिकूल है इसलिए अपने काम पर फोकस रखें और इधर उधर की बातों में समय बिल्कुल भी ना गवाएं वरना आप के वरिष्ठ अधिकारी आपके विरुद्ध कोई एक्शन ले सकते हैं जिसकी वजह से आप परेशानी में आ जाएंगे। आपका अच्छा काम ही आपको पहचान और मान-सम्मान दिलाएगा इसलिए खूब मेहनत करें। मेहनत के अलावा आपको किसी ओर चीज से सफलता नहीं मिल सकती। भाग्य के सहारे न बैठें रहें।

कन्या स्वास्थ राशिफल (Virgo Health Horoscope):

स्वास्थ्य आधारों पर देखें तो आज आप स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं, सेहत आज अच्छी रहेगी।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 7

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला धन-सम्पत्ति राशिफल (Libra Wealth Horoscope):

आज आप आसानी से पैसे इक्कठा करने में सक्षम रहेंगे, लोगों को दिया गया कोई पुराना कर्ज या किसी चीज में निवेश की गयी राशि भी आज आपको प्राप्त हो सकती है। इसके आलावा आज आप किसी नये प्रोजेक्ट में या शेयर मार्किट में निवेश कर भी बेहतर मुनाफ़ा कमा सकते हैं।

तुला व्यवसाय राशिफल (Libra Career Horoscope):

कार्य क्षेत्र मेंं आज आपकी कोशिशें नाकाम हो सकती हैं लेकिन फिर भी अपनी कोशिशों को जारी रखें। समय आने पर आपको उसका अच्छा फल भी प्राप्त हो सकता है।

तुला स्वास्थ राशिफल (Libra Health Horoscope):

स्वास्थ्य भी आज चिंतित कर सकता है। इसलिए छोटी सी परेशानी भी महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें अन्यथा ये छोटी सी दिख रही परेशानी कब किसी गंभीर बिमारी का रूप ले ले किसी को नहीं पता।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 9

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक धन-सम्पत्ति राशिफल (Scorpio Wealth Horoscope):

आज आपको आर्थिक तौर पर कई मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं क्योंकि हो सकता है कि आज आपके साथ किसी तरह का कोई धोखा हो जाए।

वृश्चिक व्यवसाय राशिफल (Scorpio Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में अचानक से कुछ सकारात्मक बदलाव आएँगे, जो जीवन में आपके लाभ का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इन बदलावों के प्रति सजग रहें और सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें। ऐसा करने पर आप देखेंगे कि कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा और सभी आपके कायल हो जायेंगे।

वृश्चिक स्वास्थ राशिफल (Scorpio Health Horoscope):

इन दिनों आप अपनी ऊर्जा को कुछ गलत चीजों पर लगा सकते हैं जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 5

आज का धनु राशिफल

धनु धन-सम्पत्ति राशिफल (Sagittarius Wealth Horoscope):

आर्थिक स्तर पर आज आप खुद को रोमांचक स्थिति में महसूस करेंगे। आपका ये रोमांच आज आपको विशेष रूप से आर्थिक फायदा भी पहुंचाएगा। आर्थिक रूप से देखें तो आज यदि आप शेयर मार्किट और रियल एस्टेट में निवेश करते हैं तो आपको इससे काफी हद तक लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाये रखने के लिए आज आपको केवल इस बात का ध्यान रखने कि आवश्यकता है की आपके पैसे व्यर्थ की चीजों में खर्च ना हों।

धनु व्यवसाय राशिफल (Sagittarius Career Horoscope):

आज तनाव ज्यादा महसूस करने के चलते आप उदास और ख़ुद को परेशान कर सकते हैं। यदि किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव हो तो ऐसी स्थिति में सबसे बेहतर होता है कि आप परेशान होने की बजाय खुद को संभालते हुए ज़्यादा से ज्यादा आशावादी बनने के लिए खुद को प्रेरित करें। जब हमें सही मार्ग नहीं मिलता तो हम अक्सर दूसरों से मदद की उम्मीद करने लगते हैं जो एक बुरी आदत है और इस आदत को हमें जितना जल्दी हो त्याग देना चाहिए। ऐसा करके हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है।

धनु स्वास्थ राशिफल (Sagittarius Health Horoscope):

घर से ज्यादा बाहर के पकवान खाना आज आपके लिए भारी पड़ सकता है और इस वजह से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 3

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर धन-सम्पत्ति राशिफल (Capricorn Wealth Horoscope):

धन के मामले में आज आपको सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आज का दिन आमदनी के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा।

मकर व्यवसाय राशिफल (Capricorn Career Horoscope):

अपने कार्य क्षेत्र में आज आपको निराशजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इन परिणामों को लेकर मन दुखी भी हो सकता है। संभव हो तो आज के दिन अपने काम का सही आंकलन करें।

मकर स्वास्थ राशिफल (Capricorn Health Horoscope):

स्वास्थ्य के लिहाज से आजका दिन अच्छा है जो लोग किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं वो थोड़ा सचेत रहें।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 9

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ धन-सम्पत्ति राशिफल (Aquarius Wealth Horoscope):

घर के आर्थिक हालात बिगड़ने के कारण आज आपको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। द्वादश भाव की सक्रियता आज आपके खर्चों में इजाफा कर सकती है इसलिए आज आपको सोच समझकर चलने की जरूरत है। अगर कोई बड़ा आपको सलाह दे तो उसे सुन लें क्या पता उससे आपको फायदा हो जाए।

कुंभ व्यवसाय राशिफल (Aquarius Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में आज आपको सोच समझकर कदम बढ़ाने की जरुरत है और दिल के स्थान पर दिमाग लगाने की जरुरत है। हर जगह दिल से काम लेना सिवाए दुख के और कुछ नहीं देगा। व्यावहारिक बनें और अपने चारों ओर चल रही परिस्थितियों पर नजर दौड़ायें। कुछ ऐसे लोग आप को देखेंगे जो आपके भरोसे के काबिल नहीं है उनसे थोड़ी दूरी बनाएँ।

कुंभ स्वास्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope):

हद से ज्यादा सोचना किसी के लिए भी ठीक नहीं है। ऐसा करने से हासिल कुछ नहीं होता बल्कि आदमी खुद को सुस्त बना देता है जिससे उसके स्वास्थ्य पर भी गलत प्रभाव पड़ता है। आपको भी आज मेरी सलाह है कि ज्यादा सोचें न बल्कि ज्यादा से ज्यादा काम करें। स्वास्थ्य को लेकर भी जागरूक होने की आपको आवश्यकता है क्योंकि बिना अच्छे स्वास्थ्य के जीवन में आप कुछ नहीं कर सकते। जो लोग बीमार होते हैं उनका 50% समय तो अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को सुलझाने में ही चला जाता है। आपने सुना ही होगा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान दें।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 7

आज का मीन राशिफल

मीन धन-सम्पत्ति राशिफल (Pisces Wealth Horoscope):

ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी।

मीन व्यवसाय राशिफल (Pisces Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा हासिल की गयी नयी जानकारियाँ आज आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे बढ़ने में सहायक साबित होंगी। बॉस आज आपके काम की तारीफ कर सकते हैं लेकिन काम को लेकर बरती जाने वाली कोताही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यदि आप नए काम की तलाश में हैं तो आज आपको इस दिशा में सफलता हासिल हो सकती है। किसी विदेशी कंपनी से आज आपको जॉब ऑफर मिल सकता है लेकिन ज्वाइन तभी करें जब आप पूर्ण रूप से सुनिश्चित हो जाएँ। बिजनेस से जुड़े लोगों की बात करें तो आज थोक विक्रेताओं और ऑटोमोबाइल कंपनी के मालिकों के लिए व्यापर थोड़ा मंदा रहेगा लेकिन यदि आप राइस मील, ब्रिक्स फैक्ट्री और होटल बिजनेस से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। वहीं नए बिजनेस की नीव रखने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन बेहद शुभ है।

मीन स्वास्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope):

आप अपने घर वालों को खुश देखना चाहते हैं तो आपको अपने स्वास्थ्य में भी अच्छे परिवर्तन लाने की जरुरत है। खुद स्वस्थ रहकर ही आप दूसरों की सेवा कर सकते हैं।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 3

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts