आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi -03 June 2023

aaj ka swasth vayvasaya rashifal

आज 03 June 2023 के धन-सम्पत्ति, व्यवसाय और स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, यह दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा साबित हो सकता है। इस राशिफल का उद्देश्य आपको एक निर्णय लेने में मदद करना है। हालांकि, राशिफल केवल एक संदर्भ में मात्र होता है और इसका निर्णय आपके विवेक पर निर्भर करता है।

आज का मेष राशिफल

मेष धन-सम्पत्ति राशिफल (Aries Wealth Horoscope):

लंबे समय को ध्यान में रखते हुए, अर्थात् दूरगामी प्रभाव को देखते हुए आज आप निवेश कर सकते हैं। इससे ना केवल आपको लाभ होगा, बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। मुख्य रूप से आज का दिन आपको अपने धन का बेहतर प्रबंधन करने के गुर सिखाएगा और उनके आधार पर आप एक अच्छे वित्तीय संतुलन में रह पाएंगे। अपने परिवार की ओर से आज आपको पूरी खुशी मिलेगी और आप के हर काम में आपके परिवार वालों का सहयोग आपको प्राप्त होगा।

मेष व्यवसाय राशिफल (Aries Career Horoscope):

इस राशि के कारोबारी आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आप अपने कारोबार को सुधारने के लिए कोई बड़ा कदम उठाने में भी नहीं चूकेंगे हालांकि कोई भी कदम उठाने से पहले आपका सलाह मशवरा अवश्य करना चाहिए। इस राशि के जो जातक नौकरी पेशा से जुड़े हैं वो आज अपने काम करने के तरीके से ऑफिस के लोगों को चकित कर सकते हैं। अपने कामों को आज समय से पहले खत्म कर सकते हैं। आपका बॉस आज आपकी तारीफ करने से नहीं चूकेगा।

मेष स्वास्थ राशिफल (Aries Health Horoscope):

स्वास्थ्य को लेकर आज आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज आपकी सेहत अच्छी रह सकती है।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 2

आज का वृषभ राशिफल

वृष धन-सम्पत्ति राशिफल (Taurus Wealth Horoscope):

आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आज आप प्रयास करेंगे और इसके अच्छे फल भी आज आपको मिलेंगे। आज आप महसूस कर सकते हैं कि असली खुशी सिर्फ धन को संचित करने में नहीं है बल्कि उसे सही समय पर सही जगह खर्च करने में है। आज आप घर के किसी सदस्य की आर्थिक सहायता करने के लिए आगे आ सकते हैं।

वृष व्यवसाय राशिफल (Taurus Career Horoscope):

अपने कार्यालय में अपना ध्यान सिर्फ काम पर ही रखें और गप्पबाजी या अफ़वाहों से दूर रहें। कारोबारियों को हर कदम सोच समझकर रखना होगा नहीं तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष स्वास्थ राशिफल (Taurus Health Horoscope):

सेहत की बात करें तो आज आपके ग्रह नक्षत्र आपके हक़ में है। जिससे पूरा दिन आप खुद को न सिर्फ फिट महसूस करेंगे बल्कि आपको ताज़गी का भी एहसास होगा। यदि आप अभी तक किसी बीमारी से ग्रस्त थे तो आज उसमें सुधार आने की संभावना है लेकिन इसके लिए आपको नियमित रूप से दवाइयाँ खाने की ज़रूरत होगी।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 7

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन धन-सम्पत्ति राशिफल (Gemini Wealth Horoscope):

किसी भी तरह का निवेश करने से पहले भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मज़ेदार रहेगा। लेकिन ज़्यादा पैसे ख़र्च न करें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर पहुँचेंगे। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।

मिथुन व्यवसाय राशिफल (Gemini Career Horoscope):

आज आपके कार्य पर सीनियर्स की नज़र हो सकती है। इसलिए अच्छा होगा कि ऑफिस या फिर अपने कार्य क्षेत्र में आज पूरे मन से कार्य करें और ऑफिस में व्यर्थ की बातों पर समय न गवाएँ।

मिथुन स्वास्थ राशिफल (Gemini Health Horoscope):

स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आज आप खुद को स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। शक्ति का अहसास आज आपको सारे दिन हो सकता है।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 2

Also Read: आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi

आज का कर्क राशिफल

कर्क धन-सम्पत्ति राशिफल (Cancer Wealth Horoscope):

आज आप खुद को निखारने की दिशा में अपना धन खर्च करते दिखाई देंगे जिसके चलते आप अनजाने में ही सही लेकिन अधिक खर्चा कर बैठेंगे।

कर्क व्यवसाय राशिफल (Cancer Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं हैं। ऐसी स्थिति में आपको अनुशासित रहकर कार्य करना होगा। ऑफिस में आज आपके ऊपर वर्क लोड हो सकता है। धैर्य से काम लें और अपने अधीनस्थ कर्मियों पर ग़ुस्सा न करें। अगर आप उनके साथ तालमेल नहीं बनाएंगे तो बाद में आपको इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। बॉस के दिशा-निर्देशों का पालन करें और साथ ही आत्म-विश्वास के साथ अपने विचार रखें। कार्यक्षेत्र में गुस्सा न करें। क्योंकि आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है।

कर्क स्वास्थ राशिफल (Cancer Health Horoscope):

एक बात का ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा सोना भी आपकी ऊर्जा को कम करेगा इसलिए पूरे दिन खुद को सक्रिय रखें और अपने सभी कामों को समय पर करें।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 5

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह धन-सम्पत्ति राशिफल (Leo Wealth Horoscope):

आज आपको किसी स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन वह धन आपके पास ज्यादा देर तक शायद न रुक पाए। धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे।

सिंह व्यवसाय राशिफल (Leo Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में संतोषजनक परिणाम पाने के लिए आज आपको योजनाबद्ध तरीक़े से कार्य करने की आवश्यकता है। दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में धैर्य से काम लें और जल्दबाज़ी या हड़बड़ी में कार्य न करें। क्योंकि ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में अक्सर ग़लतियाँ होने के चांस अधिक होते हैं और आज की गई ग़लती आपको भारी पड़ सकती है। लिहाज़ा इसका अवश्य ही ध्यान रखें। वहीं कारोबार से जुड़े जातकों को आज संभलकर व्यापार करने की आवश्यकता है। ख़ासकर आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा। आज वे आपको किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान पहुँचा सकते हैं।

सिंह स्वास्थ राशिफल (Leo Health Horoscope):

आपका कोई दोस्त आज आपको फिट रहने की सलाह दे सकता है। अगर कोई आपके भले के लिए कुछ कहे तो आपको सुनना चाहिए।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 5

आज का कन्या राशिफल

कन्या धन-सम्पत्ति राशिफल (Virgo Wealth Horoscope):

आज संभावना है कि आपके पिता जी आपसे किसी आर्थिक सहयोग की मांग कर लें जिसके चलते आपका बजट ऊपर-नीचे हो जाए।

कन्या व्यवसाय राशिफल (Virgo Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी, आपको मेहनत लगातार करनी होगी। आपकी मेहनत ही आपको आगे लेकर जाएगी। इस राशि के कारोबारी आज के दिन अपने पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

कन्या स्वास्थ राशिफल (Virgo Health Horoscope):

आज आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि आपको आँखों से संबंधित किसी प्रकार की कोई परेशानी है तो ,आज विशेष रूप से प्रदूषित जगहों या फिर धुल मिट्टी वाले जगहों पर जाने से बचें। ये आपकी आँखों के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। आँखों की सुरक्षा के लिए धूप में निकलते वक़्त आँखों पर काला चश्मा जरूर लगाएं।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 1

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – Astroganit: Panchang,Horoscope,Kundli

आज का तुला राशिफल

तुला धन-सम्पत्ति राशिफल (Libra Wealth Horoscope):

आज आप अपनी सुख सुविधाओं की पूर्ति के लिए अपने धन का एक बड़ा हिस्सा खर्च कर देंगे, जिसके चलते आपको भविष्य में कई बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

तुला व्यवसाय राशिफल (Libra Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में आज आपको मिलेजुले परिणााम मिल सकते हैं। परंतु आज के दिन कार्य करने में आपको अधिक आनंद आएगा। लेकिन एक पल के लिए आपके ऊपर कार्य का बोझ भी रह सकता है। परंतु समय रहते हुए आप इस बोझ को उतार सकते हैं। इस स्थिति में मानसिक तनाव लेने की आवश्यकता बिल्कुल नहीं है। ऑफिस या कार्यस्थल पर सहकर्मियों से हंसी-मज़ाक आपको आनंदित करेगा। परंतु इस बीच अपने कार्य पर भी ध्यान दें। आज आपके सहकर्मी या फिर वरिष्ठ अधिकारी आपकी किसी प्रकार से सहायता कर सकते हैं। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या ख़बर दे सकता है। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रह सकता है। हालाँकि कहीं से उन्हें नौकरी के संबंध में आज कॉल या फिर संदेश आ सकता है। व्यापार से संबंध रखने वाले जातकों को आज शायद ही आशानुरूप परिणाम मिलें। लेकिन आज के दिन आप अपने कस्टमर्स से अच्छे संबंध बना सकते हैं। इससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। अपने व्यवहार में विनम्रता और कोमलता का भाव रखें।

तुला स्वास्थ राशिफल (Libra Health Horoscope):

स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ा सचेत रहें हो सके तो संतुलित आहार लें और कुछ देर व्यायाम करें।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 4

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक धन-सम्पत्ति राशिफल (Scorpio Wealth Horoscope):

आज बिजनेस में नुकसान होने की वजह से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक व्यवसाय राशिफल (Scorpio Career Horoscope):

कारोबारियों के लिए दिन सामान्य है लेकिन इस राशि के कुछ कारोबारियों को आजके दिन लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार वापस मिल सकते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातकों का मन आज कार्यक्षेत्र में थोड़ा व्यतिथ हो सकता है। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि जितना आप काम करते हैं उसके हिसाब से आपको फल नहीं मिलते।

वृश्चिक स्वास्थ राशिफल (Scorpio Health Horoscope):

मानसिक स्पष्टता के लिए आवश्यक है की आप भ्रम उत्पन्न होने वाली परिस्थिति से बचें अन्यथा आप अवसाद के शिकार हो सकते हैं।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 4

आज का धनु राशिफल

धनु धन-सम्पत्ति राशिफल (Sagittarius Wealth Horoscope):

धन के मामले में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। बिना सोचे समझे कहीं धन निवेश करने से आपके धन की हानि हो सकती है, इसलिए आप चाहे कुछ भी करना चाहें, पहले उसकी पूरी योजना बनाएं और उससे संबंधित जानकार से सलाह लें, तब जाकर कहीं निवेश करें।

धनु व्यवसाय राशिफल (Sagittarius Career Horoscope):

आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा। हालांकि बावजूद इसके आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा।

धनु स्वास्थ राशिफल (Sagittarius Health Horoscope):

स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन और दिनों के मुकाबले ज्यादा अच्छा है। आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। इसके बाद आप अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन जरुर देखेंगे।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 4

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर धन-सम्पत्ति राशिफल (Capricorn Wealth Horoscope):

आर्थिक पक्ष आज कमज़ोर दिखाई दे रहा है। लिहाज़ा आपको सोच समझकर आज के दिन आर्थिक फैसले लेने की ज़रुरत है। धन के मामले में बरती गई लापरवाही आज आपको महंगी पड़ सकती है। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें।

मकर व्यवसाय राशिफल (Capricorn Career Horoscope):

आप में वैसे तो उत्साही और बुद्धिमानी जैसे गुण होते हैं लेकिन बावजूद इसके कई परिस्थितियों में आप खुद को इस तरह फंसा लेते हैं कि आपका अपने मन पर खुद भी काबू नहीं रह पाता और आप न चाहते हुए भी गलती कर देते हैं। बेमन किया हुआ कोई भी काम कभी सफल या फलदायी नहीं साबित होता। इस बात को आज आपको समझने की ज़रूरत होगी।

मकर स्वास्थ राशिफल (Capricorn Health Horoscope):

आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही न बरतें अन्यथा आपको इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 5

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ धन-सम्पत्ति राशिफल (Aquarius Wealth Horoscope):

आर्थिक जीवन में आशानुरुप परिणाम न मिलने पर आपको मायूस होने की आवश्यकता नहीं है। ग्रह और नक्षत्रों के मुताबिक आपको इसमें सामान्य से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक जीवन को लेकर मन में सकारात्मक विचार रखें। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें।

कुंभ व्यवसाय राशिफल (Aquarius Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी उत्सव का एहसास होगा क्योंकि आज आप पर वर्कलोड ना के बराबर होगा। ऑफिस के बाद आज आपका कोई सहकर्मी आपको अपने घर डिनर पर आमंत्रित कर सकता है। आप अपने आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से आज दूसरों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ स्वास्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope):

जिन लोगों ने अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरती है उन्हें आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खुद को फिट रखने के लिए कोशिशें करें।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 2

आज का मीन राशिफल

मीन धन-सम्पत्ति राशिफल (Pisces Wealth Horoscope):

आर्थिक रूप से देखें तो आज आपके द्वारा शेयर मार्किट और रियल एस्टेट में किया गया निवेश आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है। आज आपके नया घर या गाड़ी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र या करीबी को दिया उधार आज आपको वापिस मिल सकता है।

मीन व्यवसाय राशिफल (Pisces Career Horoscope):

कारोबारियों को आज के दिन किसी सेमिनार में जाने का मौका मिल सकता है। जो लोग नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं उन्हें आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मिलकर विचार-विमर्श करना चाहिए। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के लोग आज समय से पूर्व ही घर जाने की सोच सकते हैं। आज आपका मन आपको आने वाले वक्त की कल्पनाओं में ले जाएगा जिस वजह से आप एकाग्र नहीं हो पाएंगे।

मीन स्वास्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope):

किसी शादी या फंक्शन में आवश्यकता से अधिक खाने की वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीयें।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 4

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts