आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi -24 May 2023

aaj ka rashifal

आज 24 May 2023 के धन-सम्पत्ति, व्यवसाय और स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, यह दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा साबित हो सकता है। इस राशिफल का उद्देश्य आपको एक निर्णय लेने में मदद करना है। हालांकि, राशिफल केवल एक संदर्भ में मात्र होता है और इसका निर्णय आपके विवेक पर निर्भर करता है।

आज का मेष राशिफल

मेष धन-सम्पत्ति राशिफल (Aries Wealth Horoscope):

पैसों के मामले में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, शेयर मार्किट में लगाया गया पैसा डूब सकता है।

मेष व्यवसाय राशिफल (Aries Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज आपके बॉस का मूड अच्छा रहेगा जिससे आपका पूरा ऑफिस का वातावरण शानदार रहेगा। चुनौतियां हर किसी के साथ रहती हैं लेकिन उन चुनौतियों को लेकर हमेशा दुखी होना अच्छी बात नहीं। इसलिए आप चाहे तो परेशानियों को मुस्कुराकर किनारे कर सकते हैं या उन्हें सोचकर परेशान हो सकते हैं, चुनाव तो आपको ही करना पड़ेगा।

मेष स्वास्थ राशिफल (Aries Health Horoscope):

आज के दिन यदि आप रक्त संबंधित किसी समस्या से पीड़ित है विशेषकर रक्तचाप से तो आपको आज अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए और आवश्यकता होने पर दवा और परहेज दोनों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रण में रखने की आवश्यकता है। ऐसा करने से आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 8

आज का वृषभ राशिफल

वृष धन-सम्पत्ति राशिफल (Taurus Wealth Horoscope):

आज आपको धन अर्जित करने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, आपको जरुरत है तो सिर्फ इस मौके को पहचानकर उसका लाभ उठाने की। किसी विदेशी स्रोत से आज लाभ मिलने के पूरे आसार हैं। पैसों के पीछे भागने से ज्यादा अच्छा है कि आप अपने काम पर फोकस करें और अपनी मेहनत की कमाई अर्जित करें। आपने बड़े बजुर्गों को ये कहते तो जरूर सुना होगा कि खून पसीने की कमाई देर तक टिकती है।

वृष व्यवसाय राशिफल (Taurus Career Horoscope):

चूंकि आपके अंदर रचनात्मकता यानी क्रिएटिविटी कूट-कूट कर भरी होती है इसलिए आज आप खुद को और ज्यादा प्रतिभाशाली महसूस करेंगे। आज अपनी इस प्रतिभा का सदुपयोग करना आपके लिए भी काफी हद तक फायदेमंद ही सिद्ध होगा।

वृष स्वास्थ राशिफल (Taurus Health Horoscope):

अच्छी सेहत के चलते आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। अच्छी नींद अच्छी सेहत के लिए बेहद ज़रुरी है आज आप थोड़ा अधिक सो सकते हैं।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 5

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन धन-सम्पत्ति राशिफल (Gemini Wealth Horoscope):

आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। साथ ही साथ आपके ख़र्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है। फालतू के खर्चों में धन बर्बाद न करें। इससे भविष्य में आपके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। दूसरी ओर, आज लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी का इलाज अपनी मुस्कान से करें, क्योंकि यह सभी परेशानियों की सबसे कारगर दवा है।

मिथुन व्यवसाय राशिफल (Gemini Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में आज आपको सावधानीपूर्वक कार्य करने होंगे। यानि कि आपको अपनी मेहनत को रफ़्तार देते हुए हर कार्य को करने की ज़रूरत होगी। इसलिए आज आपको अपनी मेहनत पर विश्वास रखने की सबसे ज्यादा आवश्यकता होगी तभी आप आज खुद की हानि को कम कर पायेंगे।

मिथुन स्वास्थ राशिफल (Gemini Health Horoscope):

स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, सेहत में सुधार करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पियें।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 2

Also Read: आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi

आज का कर्क राशिफल

कर्क धन-सम्पत्ति राशिफल (Cancer Wealth Horoscope):

यदि आप पैसों का निवेश करना चाहते हैं तो आज के दिन रियल एस्टेट में किया गया निवेश आपको भविष्य में काफी मुनाफ़ा दे सकता है।

कर्क व्यवसाय राशिफल (Cancer Career Horoscope):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज मुनाफ़ा हो सकता है। आज की गई बिजनेस डील भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कर्क स्वास्थ राशिफल (Cancer Health Horoscope):

स्वास्थ्य जीवन में आपको आज कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे ज़रूरत से ज़्यादा खाना खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 8

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह धन-सम्पत्ति राशिफल (Leo Wealth Horoscope):

धन के निवेश के मामले में भी आज का दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है।

सिंह व्यवसाय राशिफल (Leo Career Horoscope):

इस राशि के कारोबारियों को आज के दिन अपने कर्मचारियों के साथ विनम्रता से बात करनी चाहिए जितना आप अपने कर्मचारियों के साथ विनम्र रहेंगे उतना ही वो आपको सम्मान देंगे। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के लोग आज कार्यक्षेत्र में अपनी अहमियत का अहसास कराने के लिए जी तोड़ मेहनत कर सकते हैं। हालांकि मैं आपसे कहना चाहूंगी कि कोई भी काम दूसरे को इम्प्रेस करने के लिए न करें बल्कि खुद की संतुष्टि के लिए करें।

सिंह स्वास्थ राशिफल (Leo Health Horoscope):

आज सेहत अच्छी होने की वजह से आपको असाधारण काम करने की भी क्षमता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा होने की वजह से आज आपका मूड भी प्रसन्न रहेगा और आप हर काम को दोगुनी तेजी से कर पाएंगे।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 3

आज का कन्या राशिफल

कन्या धन-सम्पत्ति राशिफल (Virgo Wealth Horoscope):

आर्थिक स्तर पर किया जाने वाला कोई क़रार आज अंतिम रूप लेगा और इसके साथ ही धन आपकी तरफ आएगा। यदि आप आर्थिक लाभ के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज शेयर मार्किट और प्रॉपर्टी में किया जाने वाला निवेश आपके लिए खासतौर से लाभकारी साबित होगा। धन का व्यय करने से पहले आज एक बार जरूर सोच लें क्योंकि यदि आप व्यर्थ के कामों में पैसे खर्च करते हैं तो आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या व्यवसाय राशिफल (Virgo Career Horoscope):

इस राशि के नौकरी पेशा लोगों का दिन आज भले ही कैसा भी रहे लेकिन आज की शाम आपके लिए यादगार रहेगी, क्योंकि आप आज अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं और अपनी थकान मिटा सकते हैं। वहीं कारोबारी लोग आज अपनी पूंजी का लखा जोखा करते दिख सकते हैं और इसकी वजह होगी खातों में आयी अनियमितता।

कन्या स्वास्थ राशिफल (Virgo Health Horoscope):

शारीरिक रूप से आज आपको सेहतमंद मह्सूस कर सकते हैं, किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल सकता है।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 2

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला धन-सम्पत्ति राशिफल (Libra Wealth Horoscope):

आर्थिक मजबूती के लिए आपको आज अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। धैर्य न खोएं और हर काम को सोच समझकर करें।

तुला व्यवसाय राशिफल (Libra Career Horoscope):

कारोबारी लोग आज कारोबार की स्थिति को सुधारने के लिए कुछ खर्चा कर सकते हैं। कारोबार में किया गया यह निवेश आपको फायदा पहुंचा सकता है। इस राशि के कुछ कारोबारियों को आज काम के संबंध में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज ऑफिस में अपने क्रिएटिव आइडियाज से अपने बॉस का दिल जीत सकते हैं। बस यह ख्याल रखें कि अपने आइडियाज को और किसी के साथ शेयर न करें।

तुला स्वास्थ राशिफल (Libra Health Horoscope):

मानसिक तनाव की वजह से स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। योग-ध्यान का सहारा लेंगे तो कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 7

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक धन-सम्पत्ति राशिफल (Scorpio Wealth Horoscope):

आज आपका आर्थिक जीवन बढ़िया रहेगा। आपके पास पैसा आएगा। हालांकि उस पैसे को कैसे ख़र्च करना है यह आपके ऊपर निर्भर होगा। आर्थिक लाभ के लिए किया गया निवेश सफल होगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। ससुराल या फिर ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। दैनिक ज़रुरतों को पूरा करने में धन ख़र्च हो सकता है। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा।

वृश्चिक व्यवसाय राशिफल (Scorpio Career Horoscope):

आज आपको अपनी मेहनत जारी रखते हुए ही हर क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा तभी आज आपको परिणाम अपने हक़ में मिल पाएंगे। आप जितना काम करेंगे आपको उतना ही फल मिलेगा। कहने का अर्थ यह है कि यदि आप आज मेहनत ज़्यादा करते हैं तो आपको इसका फल भी ज़्यादा मिलेगा वहीं कम मेहनत करने वाले जातकों को आज सिवाए निराशा कुछ भी हाथ नहीं लगने वाला है। इसीलिए आज शार्ट-कट निकालने की बजाय अपनी मेहनत को रफ़्तार दें ये आपको बेहतर परिणाम देगी।

वृश्चिक स्वास्थ राशिफल (Scorpio Health Horoscope):

सेहत की बात करें तो आज कोई लंबी बीमारी आपको फिर से परेशान कर सकती है, ऐसे में आज डॉक्टर के चक्कर भी आपको लगाने पड़ सकते हैं। आज बाहर का खाना बिल्कुल ना खाएं और मीठे से परहेज करें।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 8

आज का धनु राशिफल

धनु धन-सम्पत्ति राशिफल (Sagittarius Wealth Horoscope):

आज आप किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना कर सकते है इसलिए आपको ज़रूरत होगी आज जितना हो सके अपने ख़र्चों को कम करें और बचत के साथ आगे बढ़े। कभी भी हमें एक आय के साधन पर सिमट कर नहीं रहना चाहिए क्योंकि एक साधन कब धोखा देदे कुछ नहीं कह सकते इसलिए आज आपको भी दूसरे साधनों के बारे में सोच-विचार करने और सही योजना बनाते हुए उनमें वृद्धि करने की आवश्यकता है।

धनु व्यवसाय राशिफल (Sagittarius Career Horoscope):

कारोबारी वर्ग के लोगों के लिए आज दिन ठीक-ठाक है आज आप अपनी सूझ-बूझ से घाटे को मुनाफे की तरफ मोड़ने की कोशिश करेंगे। जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं वो अपने पार्टनर से बहस करने से बचें। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज कायक्षेत्र में अपने काम से काम रखेंगे। आज आप ज्यादा बोलने से बचने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु स्वास्थ राशिफल (Sagittarius Health Horoscope):

अपनी सेहत को मजबूत बनाने के लिए योग-अभ्यास या फिर शारीरिक व्यायाम करें। इससे आपका मानसिक तनाव भी दूर होगा। वैसे सेहत के लिए आज का दिन अच्छा दिखाई दे रहा है।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 6

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर धन-सम्पत्ति राशिफल (Capricorn Wealth Horoscope):

आज आपका आर्थिक जीवन पहले से बेहतर रहेगा। परन्तु इसका मतलब ये नहीं है कि आप काम में किसी प्रकार की लापरवाही कर दें। आज यदि आप अपने काम को पहले की तरह पूरी ईमानदारी से करते हैं तो आप आज कहीं न कहीं से धन कमा लेंगे। आर्थिक लाभ होने से न केवल आपका मन प्रसन्न रहेगा बल्कि आप अपने कर्मचारियों से भी खुश रहेंगे। आज संभावना है कि आपकी जेब में पैसा आए और आप खुद अपने लिए आय के नए स्रोतों का निर्माण कर पाने में कामयाब रहें। जिससे आर्थिक क्षेत्र आपके चेहरे की रौनक को लौटा देगा। लेकिन आज आपको अपने धन के सही इस्तेमाल के बारे में सोचने की भी ज़रूरत होगी।

मकर व्यवसाय राशिफल (Capricorn Career Horoscope):

आज आपके द्वारा किये गए रचनात्मक कार्य आपको सुकून देंगे। इसलिए आज यदि आप अपने दिन की शुरुआत विशेष रूप से ऐसे काम को करने से करते हैं जिनमें आपका इंटरेस्ट हो तो इससे आपका मूड भी अच्छा रहेगा और आप मानसिक रूप से प्रसन्न भी रहेंगे।

मकर स्वास्थ राशिफल (Capricorn Health Horoscope):

सेहत के नज़रिए से देखें तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। आज आप शारीरिक रूप से थके-थके से दिखेंगे। शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है और काम के समय आलस भी आ सकता है। ऐसी स्थिति में आपका कार्य प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा आपको अनिद्रा और अपच की भी शिकायत रह सकती है। आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी।

आज मकर राnशि का शुभ अंक :- 8

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ धन-सम्पत्ति राशिफल (Aquarius Wealth Horoscope):

धन संबंधित मामलों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पूर्व में आपने जो कोई भी प्रयास किए थे अब उनके फल मिलने का समय आ गया है।

कुंभ व्यवसाय राशिफल (Aquarius Career Horoscope):

व्यापारियों को आज अपने कर्मचारियों से कारोबार को लेकर सम्पर्क साधने की जरूरत है। कई बार जो चीजें आप नहीं सोच पाते वो आपके कर्मचारी सोच लेते हैं। इसलिए आज के दिन जितना हो सके अपने कर्मचारियों की सलाह लेने की कोशिश करें आपको फायदा होगा। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के लोग आज अपने कार्यक्षेत्र में आशातीत प्रदर्शन कर पाएंगे। आज अगर कोई आपके काम की तारीफ़ नहीं भी करता तब भी आप खुश रहेंगे क्योंकि आज आप और लोगों को खुश रखने के लिए नहीं बल्कि अपनी आत्म संतुष्टि के लिए काम करेंगे।

कुंभ स्वास्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope):

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अनुकूल रहेगा। दिन की शुरुआत से ही आप खुद को चुस्त-दुरुस्त और ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे। मानसिक तौर पर मजबूती प्राप्त करने के लिए आपको खुली हवा में गहरी सांस लेनी चाहिए और योग तथा ध्यान का अभ्यास करना चाहिए।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 3

आज का मीन राशिफल

मीन धन-सम्पत्ति राशिफल (Pisces Wealth Horoscope):

हमेशा व्यक्ति बचपन से ही पैसों के पीछे भागना शुरू कर देता है जिसका परिणाम उसे अपनी सेहत और अपने समय का त्याग कर मिलता है, इसलिए आपको भी इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि पैसा जरुरत है लेकिन उसे खुद पर हावी न होने दें।

मीन व्यवसाय राशिफल (Pisces Career Horoscope):

आज आपके कार्य पर सीनियर्स की नज़र हो सकती है। इसलिए अच्छा होगा कि ऑफिस या फिर अपने कार्य क्षेत्र में आज पूरे मन से कार्य करें और ऑफिस में व्यर्थ की बातों पर समय न गवाएँ।

मीन स्वास्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope):

स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत पड़ सकती है। आज घर का बना खाना ही खाएं अन्यथा आपको गैस्टिक या अपच जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ेगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 3

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts