13 साल की हुई रुहानिका धवन परिवार के साथ किया घर पर बर्थडे सेलिब्रेट

Ruhanika Dhawan birthday

सीरियल ये है मोहब्बतें में रूही के रोल में नजर आ चुकी चाइल्ड एक्ट्रेस रुहानिका धवन आज सुपरस्टार बन चुकी है शो में उनको बहुत पसंद किया गया था। वो दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की बेटी के रोल में नजर आई थीं। रुहानिका 25 सितम्बर को 13 साल की हो गयी है और उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन घर पर ही बहुत धूमधाम से मनाया। इस मोके पर उनके घर पर बहुत ही सुन्दर डेकोरेशन किया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

Ruhanika Dhawan birthday celebration
Ruhanika Dhawan birthday celebration

रुहानिका का जन्म 25 सितंबर 2007 को दिल्ली में हुआ था। रुहानिका ने टीवी पर अपने करियर की शुरुवात 2012 में ज़ी टीवी के शो ‘मिसिस कौशिक की पाँच बहुएँ’ से किया था। इसके एकता कपूर के शो ‘ये है मोहब्बतें’ में नजर आई।

उन्होंने बहुत कम उम्र में उन्होंने बड़ी कामयाबी पाई है। शो के जरिए उनको बहुत पॉपुलरिटी मिली। बहुत छोटी उम्र में वो स्टार बन गईं। रुहानिका हमेशा ही अपनी क्यूटनेस और एक्टिंग से लोगों के दिलों में छाती रहती हैं । इस सीरियल से रुहानिका ने अपनी एक अलग पहचान बना।
13 साल की रूही सलमान खान के साथ फिल्म जय हो में भी दिख चुकी हैं।

जिसके बाद वो सनी देओल के साथ फिल्म घायल वन्स अगेन में भी नजर आई थी। बीते दिनों एक इंटरव्यू में रुहानिका ने कहा था कि वो बड़े होकर सिंगर और फैशन डिजाइनर बनना चाहती हैं।

Related posts