आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi -29 May 2023

आज 27 May 2023 के धन-सम्पत्ति, व्यवसाय और स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, यह दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा साबित हो सकता है। इस राशिफल का उद्देश्य आपको एक निर्णय लेने में मदद करना है। हालांकि, राशिफल केवल एक संदर्भ में मात्र होता है और इसका निर्णय आपके विवेक पर निर्भर करता है।

आज का मेष राशिफल

मेष धन-सम्पत्ति राशिफल (Aries Wealth Horoscope):

आज आपको अपने सामान का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत होगी क्योंकि आज सम्भावना है कि आपकी कोई कीमती वास्तु या तो चोरी हो जाए या आप उसे कही खो दें, जिससे आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है।

मेष व्यवसाय राशिफल (Aries Career Horoscope):

कारोबारियों के लिए आज दिन भागदौड़ भरा रहेगा आज के दिन आपको कारोबार के संबंध में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज के दिन कुछ कारोबारियों को विदेशी स्रोतों से फायदा भी हो सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में खुद को थका-थका महसूस कर सकते हैं इस थकान की वजह आपकी व्यस्त दिनचर्या हो सकती है।

मेष स्वास्थ राशिफल (Aries Health Horoscope):

सुबह जल्दी उठें शुद्ध पानी पियें और शरीर को मजबूत बनाने के लिए व्यायाम करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव अवश्य आएंगे।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 9

आज का वृषभ राशिफल

वृष धन-सम्पत्ति राशिफल (Taurus Wealth Horoscope):

आज के दिन धन का निवेश ना करें तो बेहतर होगा। आज के दिन आप किसी का लोन चुका सकते हैं। इसके अलावा यदि आप कोई ऋण लेना चाहते हैं, तो उसके लिए अप्लाई भी कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप किसी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट पर दस्तख़त करने जा रहे हैं, तो आज के दिन न करें यदि बहुत आवश्यक हो तो पूरी जांच पड़ताल करके ही उस पर हस्ताक्षर करें।

वृष व्यवसाय राशिफल (Taurus Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र के लिए परिस्थितियाँ आज अनुकूल दिखाई दे रही हैं। सहकर्मियों के साथ आज आप अपने किसी प्रोजक्ट को पूरा कर सकते हैं। उनके सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा। कार्यस्थल पर आपका पूरा फोकस अपने काम पर रहेगा। हालाँकि बीच-बीच में माइंड को छोटा-छोटा ब्रेक दें। बिजनेस से जुड़े जातकों को आज किसी तरह का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार संबंधी यात्रा आज सफल हो सकती है। व्यापार में मुनाफ़ा भी संभव है। हालाँकि व्यापार में आज के दिन रिस्क लेने से बचें। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीक़े से लें। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं।

वृष स्वास्थ राशिफल (Taurus Health Horoscope):

स्वास्थ्य के प्रति आज सचेत रहने की आवश्यकता है और जितना हो सके ज्यादा तेल युक्त खाना खाने से बचें।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 1

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन धन-सम्पत्ति राशिफल (Gemini Wealth Horoscope):

अगर आप कोई भी छोटा या बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज आप उसे अंजाम दे सकते है क्योंकि आज किये गए निवेश आपके लिए काफ़ी फ़ायदेमन्द साबित होंगे। लेकिन यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आपका निवेश करना आपके भागीदारों को परेशान कर सकता है और इस समय आपको उनके विरोध का सामना भी करना पड़े।

मिथुन व्यवसाय राशिफल (Gemini Career Horoscope):

कारोबारी आज अपने अनुसार काम नहीं कर पाएंगे आज आपको छोटी-मोटी बीमारी हो सकती है। नौकरी पेशा लोग भी आज खुद को सहकर्मियों के बीच असहज पाएंगे।

मिथुन स्वास्थ राशिफल (Gemini Health Horoscope):

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो आज आप किसी मेडिकल चेकअप के लिए जा सकते हैं। लंबे समय से अपने स्वास्थ्य संबंधित कार्यों को टालने के बाद आज आप किसी अपने के दवाब में आकर इस दिशा में एक गंभीरतापूर्ण कदम उठा सकते हैं। अपनी सेहत को लेकर कभी कोई रिस्क ना लेना ही समझदारी की बात है।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 9

Also Read: आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi

आज का कर्क राशिफल

कर्क धन-सम्पत्ति राशिफल (Cancer Wealth Horoscope):

आज आपको आर्थिक स्थितियों को अपने हक़ में बनाए रखने के लिए अपने हर प्रकार के अतिरिक्त धन को संभालकर रखने की कोशिश करनी होगी। क्योंकि जिस धन को आप आज अतिरिक्त मानकर फ़ालतू के खर्चों में इस्तेमाल कर रहे हैं वही धन आपको भविष्य में सुरक्षा देगा। कहने का मतलब ये है कि अक्सर मनुष्य को जब उसकी उम्मीद से ज्यादा धन की प्राप्ति होती है तो मनुष्य उसे सही नीति के अनुसार खर्च करने की बजाय फ़ालतू खर्च करने लग जाता है। जिसका पता उसे बाद में चलकर होता है। और उस वक़्त वो महज पछतावे के और कुछ नहीं कर सकता। आज आपको धन संबंधी कई परेशानियां भी आ सकती हैं। इसलिए आज जितना मुमकिन हो बचत करें।

कर्क व्यवसाय राशिफल (Cancer Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र के लिए परिस्थितियाँ आज अनुकूल दिखाई दे रही हैं। सहकर्मियों के साथ आज आप अपने किसी प्रोजक्ट को पूरा कर सकते हैं। उनके सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा। कार्यस्थल पर आपका पूरा फोकस अपने काम पर रहेगा। हालाँकि बीच-बीच में माइंड को छोटा-छोटा ब्रेक दें। बिजनेस से जुड़े जातकों को आज किसी तरह का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार संबंधी यात्रा आज सफल हो सकती है। व्यापार में मुनाफ़ा भी संभव है। हालाँकि व्यापार में आज के दिन रिस्क लेने से बचें। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीक़े से लें। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं।

कर्क स्वास्थ राशिफल (Cancer Health Horoscope):

आज अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने के साथ ही साथ मानसिक रूप से खुद को फिट रखने की कोशिश करें। बेफिज़ूल ही किसी बात की टेंशन ना लें वर्ना आपका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 9

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह धन-सम्पत्ति राशिफल (Leo Wealth Horoscope):

आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से न कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों।

सिंह व्यवसाय राशिफल (Leo Career Horoscope):

घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती पसंद करने वाले लोग दोस्तों या करीबियों संग कोई प्लान बना सकते है। आज आपको किसी कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए मुनाफा होने की खबर भी मिल सकती है। आज आपके मन में उठ रहे नए विचार आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होंगे। लेकिन आपको अपने विचारों पर काबू रखते हुए उनको इस्तेमाल में लाने की योजना पर काम करना होगा। तभी आपको भविष्य में इसका सकारात्मक फल मिलेगा। करोबारियों को आज नुक्सान हो सकता है।

सिंह स्वास्थ राशिफल (Leo Health Horoscope):

स्वास्थ्य का मिजाज अच्छा है तो यह न सोचें कि स्थिति हमेशा ऐसी ही बनी रहेगी और अगर आप को स्थिति अपने अनुकूल ही रखनी है तो नियमित रूप से व्यायाम करने की आदत डालें।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 5

आज का कन्या राशिफल

कन्या धन-सम्पत्ति राशिफल (Virgo Wealth Horoscope):

आज मुमकिन है कि कोई विशेष व्यक्ति आपसे किसी ऐसे उपहार की मांग कर लें जिसे आप पैसों की तंगी के चलते न दें पाए।

कन्या व्यवसाय राशिफल (Virgo Career Horoscope):

आज किसी भी काम को करने में जल्दबाज़ी न दिखाएं। अक्सर जल्दी में किये गए काम असफल ही होते हैं। ऐसे में आज आपको भी इस बात का भली-भाति ध्यान रखते हुए ये बात सुनिश्चित करनी होगी कि हर काम धैर्य के साथ ही पूरा हो। हालाँकि आज आपमें धैर्य की ज़रा सी कमी नज़र आएगी लेकिन अब इस पर किस प्रकार काबू रखना है ये पूरी तरह केवल आपके ही हाथो में होगा। इसलिए आप आज कैसा फल पाना चाहते हैं ये इस बात पर ही निर्भर करेगा कि आप उस काम को करने में कितने ईमानदार हैं।

कन्या स्वास्थ राशिफल (Virgo Health Horoscope):

स्वास्थ्य में आज गिरावट देखने को मिल सकती है क्योंकि आज आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 5

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला धन-सम्पत्ति राशिफल (Libra Wealth Horoscope):

धन की बचत पर ध्यान दें। यदि आपने किसी बैंक या अन्य जगह से लोन या धन उधार लेने के लिए आवेदन किया है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना है।

तुला व्यवसाय राशिफल (Libra Career Horoscope):

कारोबारियों को आज के दिन हर काम में अपनी बात को सही ठहराने से बचना चाहिए। अगर आपका कोई कर्मचारी आपको राय दे रहा है तो उसे समझने की कोशिश करें हो सकता है कि उसकी राय आपको सही न लगे लेकिन आप एक बार उस राय पर विचार अवश्य कर सकते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के लोगों ने हफ्ते भर आज के दिन को अच्छा बनाने की जो प्लानिंग की थी आज वो चौपट हो सकती है क्योंकि आपके घर में आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार आ सकता है।

तुला स्वास्थ राशिफल (Libra Health Horoscope):

सेहत को लेकर भी आज का दिन आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। आज आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप ऊर्जावान भी रहेंगे। इससे आपकी प्रोडक्टिविटी में भी इज़ाफ़ा होगा।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 1

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक धन-सम्पत्ति राशिफल (Scorpio Wealth Horoscope):

आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। अपने ख़र्चों में लगाम लगाएं। अनावश्यक चीज़ों पर ख़र्चा न करें और अधिक से अधिक बचत पर ध्यान दें।

वृश्चिक व्यवसाय राशिफल (Scorpio Career Horoscope):

व्यापार के दृष्टिकोण से भी आज के दिन आपको अधिक मेहनत करनी होगी। आज अगर आपने मेहनत में ज़रा सी भी कमी दिखाई तो मुमकिन है कि आपको हानि पहुंचे। क्योंकि ग्रहों की स्तिथि आपके लिए आज अच्छे संकेत नहीं दे रही है। इसके अलावा अगर आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं या करने का सोच रहे हैं तो आज आपको निराशा हाथ लग सकती है। कामकाजी लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा नहीं है। आज आपकी अपने बॉस संग किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है। ऐसे में किसी भी तरह की लड़ाई या झगड़ें में न पड़ें अन्यथा वो स्थिति आपके प्रतिकूल जाकर आपके प्रमोशन में बाधा भी उत्पन्न कर सकती है। लेकिन यदि आप अपनी बुद्धि और क्षमता के दम पर आज अपना प्रदर्शन करते हैं तो आप इस स्थिति को टाल भी सकते हैं।

वृश्चिक स्वास्थ राशिफल (Scorpio Health Horoscope):

आज आपकी सेहत कुछ नाजुक रह सकती है। लेकिन आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने से अच्छा महसूस होगा।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 7

आज का धनु राशिफल

धनु धन-सम्पत्ति राशिफल (Sagittarius Wealth Horoscope):

अब आर्थिक जीवन की बात करें तो आज आप रियल एस्टेट में निवेश कर अच्छा ख़ासा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। इसके अलावा आज कोई दोस्त या करीबी आपसे लिए उधार भी आपको वापिस कर सकता है। आर्थिक रूप से अपनी मजबूती बनाये रखने के लिए आज पैसों के लेन -देन के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतें और भावनाओं में बहकर पैसे खर्च ना करें।

धनु व्यवसाय राशिफल (Sagittarius Career Horoscope):

कार्य क्षेत्र में आज कोई शख़्स आपके विरुद्ध किसी तरह का कुचक्र रच सकता है। इसलिए आज के दिन चौकन्ने रहें और उसके कुचक्र से बचने का प्रयास करें।

धनु स्वास्थ राशिफल (Sagittarius Health Horoscope):

स्वास्थ्य बेहतर रहेगा इसलिए आज अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ खेलने-कूदने जा सकते हैं।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 2

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर धन-सम्पत्ति राशिफल (Capricorn Wealth Horoscope):

आर्थिक जीवन आज थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज मुमकिन है कि आपको कोई व्यक्ति अलग-अलग निवेश-योजनाएँ दिखाकर उनकी तरफ आपको आकर्षित करे ईस दौरान सबसे ज्यादा सम्भावना है कि आप आकर्षित हो भी जाएं। ऐसी स्थिति में ग्रहों की चाल आपको इस तरह के किसी भी निवेश से दूर रहने की सलाह देती है। मतलब साफ़ है कि आपको आज हर निवेश के बारे में सोचने और गहराई से जानने की ज़रूरत होगी।

मकर व्यवसाय राशिफल (Capricorn Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र को देखें तो आज आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं पर नज़र रखने की ज़रूरत होगी, क्योंकि उम्मीद है कि वो जानकर आपके काम को खराब करें या उसमें किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न करें जिससे आपकी मेहनत पर पानी तक फिर सकता है। इसलिए मेरी सलाह है कि अपने काम को अंजाम तक पहुंचाते वक़्त उसे ठीक से जांच लें और दोबारा चेक करके ही बॉस को भेजें।

मकर स्वास्थ राशिफल (Capricorn Health Horoscope):

सेहत की दृष्टि से दिन बहुत ही शानदार रहने के संकेत दे रहा है। आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से तंदरुस्त दिखाई देंगे। अच्छी सेहत के कारण आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 5

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ धन-सम्पत्ति राशिफल (Aquarius Wealth Horoscope):

आर्थिक हालातों पर नज़र डालें तो यदि आप शेयर बाज़ार में निवेश करते हैं तो बाज़ार की चाल को समझकर ही करें।

कुंभ व्यवसाय राशिफल (Aquarius Career Horoscope):

कारोबार की स्थिति को सुधारने के लिए आपको अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने चाहिए। आपके अंडर जो लोग काम करते हैं उनकी जरूरतों का भी आपको ख्याल रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें आज अपने काम पर ही ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। ऑफिस में होने वाली राजनीति से खुद को दूर ही रखें तो अच्छा होगा।

कुंभ स्वास्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope):

इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है। अगर आप घर से बाहर रहते हैं तो खानपान का विशेष ख्याल रखें।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 1

आज का मीन राशिफल

मीन धन-सम्पत्ति राशिफल (Pisces Wealth Horoscope):

आज तमाम चिंताओं के बाद भी आप अपने परिवार संग खुशनुमा पल बीता पाएंगे। हालांकि दिन की शुरुआत थोड़ी प्रतिकूल रहेगी लेकिन अंत तक सब धीरे-धीरे अपने आप सही हो जाएगा। जिससे आप अपने पारिवारिक सुखो की अनुभूति कर पाएंगे।

मीन व्यवसाय राशिफल (Pisces Career Horoscope):

आज का दिन अपने कार्य का सही आंकलन करने का है। अपनी पिछली गलतियों का सुधार करें और भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई ठोस योजना बनाएँ।

मीन स्वास्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope):

आज के दिन आप उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और खुद को पूरे दिन एक नई चुस्ती फुर्ती से भरा हुआ पाएंगे। इसके परिणाम स्वरूप जो भी कार्य आप करेंगे, उसमें सफलता आपके कदम चूमेगी।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 7

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts