आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 26 May 2023

prem rashifal

प्रेम राशिफल 26 May 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

प्रेम जीवन में तभी अड़चनें आती हैं जब दोनों पक्ष अपनी बात को ही ज्यादा महत्व देते हैं। ऐसी स्थिति में अलगाव होना लाजमी है। अगर इन स्थितियों को आपने अभी नहीं बदला तो आने वाले वक्त में आपको पछतावे के सिवा कुछ हाथ नहीं लगेगा। मेरी मानें तो अपने व्यवहार में थोड़ी सौम्यता लाएं और अपने पार्टनर की बातों को समझें इसके बाद आपका साथी स्वतः ही आपको अपने मन की बातें भी बता देगा।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

पारिवारिक स्तर पर देखें तो आज घर पर किसी सदस्य की वापसी काफी लंबे समय के बाद होगी जिस वजह से परिवार में जश्न और उल्लास का माहौल रहेगा। आज पिता की सेहत को लेकर तनाव में रहेंगे लेकिन शाम के बाद उनकी सेहत में होने वाला सुधार आपको थोड़ा सुकून जरूर देगा। छोटे भाई बहन आज आपकी जिम्मेदारियों के बोझ को हल्का करेंगे और आप चैन की सांस ले पाएंगे।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 7

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

आज आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। आज आप एक टीम का नेतृत्व करने के लिए मज़बूत स्थिति में होंगे और लक्ष्य को पाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन के लिए आज दिन बेहतर है। घर में ख़ुशी का वातावरण देखने को मिल सकता है। परिजनों का प्यार आपके जीवन में ख़ुशियाँ लाएगा। आज आप अपने किसी ख़ास मित्र या करीबी रिश्तेदार से भेंट कर सकते हैं। यह मुलाक़ात आपके लिए यादग़ार साबित हो सकती है।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 8

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

जहाँ तक प्रेम जीवन का सवाल है तो आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

परिवारिक जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है आज के दिन आपको अपने रिश्तेदारों की कमियां निकालने से बचना चाहिए नहीं तो रिश्तेदारों की आलोचना का रुख़ आपकी ओर मुड़ सकता है और आप परेशानी में पड़ सकते हैं। जितना हो सके दूसरों की बुराई करने से बचें।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 8

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

इस राशि के जातकों को आज अपने प्रेम जीवन को व्यवस्थित करने के लिए भी खासी मेहनत करने की जरूरत है। आज के दिन आपका जीवन साथी आपसे और आप अपने जीवन साथी से दूरी महसूस करेंगे। इस दूरी की वजह कोई तीसरा शख्स हो सकता है। हालांकि अगर आप अपने अहम को पीछे रखकर अपने लवमेट से बातें करेंगे तो आपके बीच की दूरियां मिट सकती हैं।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

परिवारिक जीवन में आज आपको आशानुरुप परिणाम मिलने की संभावना है। परिवार में आज शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। अगर परिवार का कोई सदस्य घर से दूर रह रहा है तो उसकी याद आ सकती है। हालाँकि ऐसी स्थिति में आप उनसे बातचीत कर उनका हाल जान सकते हैं। घर में बच्चों को बहुत ज्यादा वर्चुअल गेम्स न खेलने दें। क्योंकि इससे उनकी आदत ख़राब हो सकती है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। आज आपकी पारिवारिक समस्या का समाधान हो सकता है

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 4

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

प्यार के मामले में आज का दिन काफी रोमांचक दिन है क्योंकि आज आपके प्रिय का फोन आ सकता है या किसी प्रकार उनसे संपर्क हो सकता है। इससे आपके प्यार भरे जीवन में फिर से बहार आ जाएगी और आप अपने प्रियतम के साथ प्यार भरे पल बिताने का प्लान बना लेंगे। आज आप खुद को भी सजाने संवारने और अपने व्यक्तित्व तथा रंग रूप को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे और यह कोशिश काफी हद तक संतोषजनक साबित होगी। आपके प्रिय को आपका यह बदलाव काफी पसंद आएगा और वह आपको दिल की गहराइयों से प्यार करेंगे।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे आज के दिन आप अपने घरवालों की समस्याओं को सुनेंगे और उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे, आपके यह प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 2

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

आज आपके पार्टनर आपसे अपने अथाह प्रेम का इज़हार कर सकते हैं जिससे आपका दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। साथ ही साथ यदि आप पार्टनर के साथ विवाह करने के इच्छुक हैं तो आज का दिन इस बारे में माता पिता से बात करने के लिए उत्तम है। शाम के वक़्त पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं या फिर साथ में कोई रोमांटिक फिल्म देख सकते हैं।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

आज आपके घर के सदस्य न केवल आपका सम्मान करेंगे बल्कि आपको आज उनका भरपूर सहयोग भी प्राप्त होगा। उनके इसी सहयोग और अच्छे व्यवहार को देखते हुए ही आप आज अपनी दूसरी तकलीफे भुला दे पाने में कामयाब रहेंगे।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 9

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं आज वो अपने लवमेट को किसी बात को लेकर टोक सकते हैं अगर आपकी बात सही हुई तो साथी आपकी बात को मान भी जाएगा। जो लोग अभी तक प्रेम संबंधों में नहीं पड़े हैं आज के दिन किसी से उनकी आँखें चार हो सकती हैं।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

परिवार का कोई सदस्य आज आपकी गलत आदत के कारण आपको डांट सकता है। आपको उनकी बात का बुरा नहीं मानना चाहिए।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 4

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आज प्रियतम आपसे इस बात को लेकर शिकायत कर सकता है कि आफ उन्हें समय नहीं देते हैं। इसलिए उन्हें ऐसा कहने का मौक़ा न दें और अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालें।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

एक उत्तम परिवार वह होता है जिसमें सभी एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते हैं और एक दूसरे के प्रति आदर और सम्मान तथा स्नेह का भाव रखते हैं। लेकिन आज आपको इन सब की ओर से थोड़ा निराश होना पड़ सकता है क्योंकि आपको अपने किसी पारिवारिक सदस्य या जीवनसाथी की वजह से तनाव मिलेगा। लेकिन आप इतने समझदार हैं और अपने परिवार के प्रति समर्पित हैं तो आप थोड़ा समय लगा कर इस बात का समाधान निकाल ही लेंगे।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 9

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

प्रेम की मजबूत डोर आज आपकी नासमझी के कारण टूट सकती है। अगर आपको अपने साथी पर किसी बात को लेकर शक है तो इसे लेकर सीधे उनसे बात करें किसी और की बातों को सुनकर उन्हें गलत न ठहराएं। अगर आप अपने साथी पर बिना सोचे समझे भड़क उठेंगे तो इससे आपके बीच मतभेद बढ़ेंगे ही कम नहीं होंगे।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

आज घर के बच्चे अपनी उपलब्धियों से आपको गर्व का अनुभव करवाएंगे। इसके साथ ही साथ परिवार में आज किसी विशेष मांगलिक आयोजन की वजह से ख़ुशी का माहौल रहेगा और आप काफी समय के बाद आज कुछ पल परिवार के सदस्यों के साथ हँसी ख़ुशी से व्यतीत कर पाएंगे।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 9

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

सारी दुनिया की ख़ुशियाँ उन खुशनसीब लोगों को नसीब होती हैं, जो किसी के प्यार मे हों। आप खुशनसीब इंसान है इसलिए आज के दिन आपके प्रेम जीवन में काफी कुछ नया होगा और आपका प्रियतम भी आपके साथ अच्छे पल बिताएगा।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

परिवार के बीच समय बिताने के लिए आज दिन अच्छा है। आज के दिन आप घर वालों से उनके पूरे हफ्ते का हाल जान सकते हैं और साथ में बैठकर कोई खेल खेल सकते हैं।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 2

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

प्रेम के मामले में आज आपको अपने प्रियतम की दिन भर याद आएगी। यदि संभव हो तो आज उनसे मिलें और अपने प्यार को आगे बढ़ाएं। साथ मे लंच या डिनर करना आपके प्रेम जीवन में खुशियों को बढ़ाएगा। आज के दिन यदि आपकी कोई परियोजना लंबित पड़ी है तो फिर पूरी करने का प्रयास करें ताकि सफलता आप तक पहुंच सके।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज दिन उत्तम रहने की पूरी उम्मीद है आज आप भविष्य में होने वाले किसी मांगलिक कार्य को लेकर अपने घर के वरिष्ठ जनों से बात कर सकते हैं। आपकी उत्सुकता को देखते हुए घर के लोग आपको कोई ज़िम्मेदारी दे सकते हैं जिसके चलते आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 4

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आज ज्यादा उथल-पुथल देखने को नहीं मिलेगी। जो लोग कुछ समय पहले प्रेम में पड़े हैं उनके लिए दिन अच्छा रह सकता है। आज आप अपने प्रेमी की कई राज की बातों को जानने की कोशिश कर सकते हैं। ख़याल रहे कि जबरदस्ती कोई भी बात अपने साथी से कहलवाने की कोशिश न करें। वासना युक्त ख्यालों को अपने मन से दूर रखें। जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है उनके लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

पारिवारिक स्तर पर देखें तो आज घर पर किसी सदस्य की वापसी काफी लंबे समय के बाद होगी जिस वजह से परिवार में जश्न और उल्लास का माहौल रहेगा। आज पिता की सेहत को लेकर तनाव में रहेंगे लेकिन शाम के बाद उनकी सेहत में होने वाला सुधार आपको थोड़ा सुकून जरूर देगा। छोटे भाई बहन आज आपकी जिम्मेदारियों के बोझ को हल्का करेंगे और आप चैन की सांस ले पाएंगे।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 7

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts