आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 15 May 2023

aaj ka rashifal

प्रेम राशिफल 15 May 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

प्रेम जीवन की बात करें तो आज आपके रिश्ते-नातेदार, दोस्त, परिवार और काम सब एक तरफ और आपका प्यार एक तरफ। आज आप दोनों दुनिया की परवाह ना करते हुए एक दूसरे में ही खोये रहेंगे। प्यार के लिहाज से आज आपका दिन ऐसा बीतेगा जैसे आप किसी सपने की दुनिया में हों।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को आज आप समझेंगे और उसके हिसाब से ही फैसले लेंगे। आपके भाई-बहन आपके फैसलों की आज तारीफ कर सकते हैं। शाम का वक्त आज घर के किसी बुजुर्ग के साथ बिता सकते हैं और उनसे परिवार के इतिहास के बारे में जानने की कोशिशें आज आप कर सकते हैं। कुल मिलाकर परिवारिक जीवन आज सुखद रहेगा।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 9

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

प्रेम जीवन में अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ न करें, बल्कि आपके जीवन में उनका क्या महत्व इस बात को भी समझने का प्रयास करें।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपका ज्यादातर वक़्त बच्चों के स्कूल के कामों में उनकी मदद करने में बीतेगा। बच्चे आज आपसे ख़ास मदद की उम्मीद करेंगे और ऐसे में यदि आप उनकी मदद करते हैं तो आप निश्चित रूप से उनके साथ एक अच्छा जुड़ाव स्थापित करने में सफल होंगे। माता पिता आज आपके किसी काम को लेकर आपकी तारीफ के पुल बाँधने से बाज नहीं आएंगे। परिवार का छोटा सदस्य आज आपके काम में आपका हाथ बंटा सकता है।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 3

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। संयम और साहस का दामन थामे रखें।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे आज के दिन आप अपने घरवालों की समस्याओं को सुनेंगे और उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे, आपके यह प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 6

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

आज प्यार के मामले में भाग्य आपका साथ नहीं देगा, प्रेमी के साथ आज आपका मतभेद हो सकता है।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

परिवार के प्रति आज आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे और अपने बर्ताव में आपको उदार बनना पड़ेगा तथा परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुजारना आपके लिए आवश्यक होगा, क्योंकि आज उन्हें आप की आवश्यकता पड़ेगी। परिवार के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी के रूप में किसी घरेलू सामान को खरीदने में भी आप ख़ासी दिलचस्पी दिखाएँगे, जिससे परिवार के लोगों का चेहरा खिल उठेगा।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 4

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में पड़े हैं उन्हें आज संभलकर चलने की जरूरत है इस राशि के कई लोगों का आज अपने प्रेमी से अलगाव हो सकता है। अगर आप ऐसी स्थिति से बचना चाहते हैं तो अपने अहम को पीछे रख कर आगे बढ़ें।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आपको सामान्य से बेहतर परिणाम मिलेंगे। यदि आप अपने परिजनों से दूर हैं तो उनसे फोन के माध्यम से बातचीत कर आप उनका हालचाल पूछ सकते हैं। घर में किसी मेहमान के आने की संभावना है। मेहमान के आने से आपको अच्छा महसूस होगा। घर में किसी की शादी की बात भी चल सकती है। घर की जिम्मेदारियों को आप निभाने में किसी तरह का संकोच न करें। यदि परिवार में किसी तरह की परेशानी आ रही है तो मिलजुल आप उस परेशानी को दूर कर सकते हैं।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 8

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। लिहाज़ा आज के दिन का लाभ उठाएँ। अगर आपके मन में किसी के प्रति प्रेम है तो आज आप अपने दिल की बात उनसे कह सकते हैं।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

परिवारिक जीवन में भी बाकी सदस्यों बातों को सुनने की आदत डालें अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो बाकी लोग भी आपकी बातों पर ध्यान नहीं देंगे और फिर आपको अकेलापन महसूस होगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 2

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में पड़े हैं उन्हें अपने साथी के व्यवहार को लेकर कल्पनाएं करने से बचना चाहिए। आपकी कल्पनाएं बहुत कम दफे ही सही होती हैं लेकिन आपकी इन काल्पनिक बातों से कई बार समीकरण खराब हो जाते हैं इसलिए कल्पनाएं करने से बचें।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

आज अपने घरेलू जीवन में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है और अपने ही लोगों का प्यार आपको परायों जैसा महसूस हो सकता है। घरेलू जरुरतें ज्यादा बढ़ जाएंगी और आप उन पर अंकुश लगाने में नाकामयाब कर सकते हैं इससे आपकी झुंझलाहट भी बढ़ सकती है और परिवार के सदस्यों से आपकी दूरी भी। लेकिन अपनों से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए उन सभी का ध्यान रखें और विशेष रूप से अपने छोटे भाई बहनों की मदद करें।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 3

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

प्रेम जीवन में प्रियतम से किसी बात को लेकर मनमुटाव आज हो सकता है। प्यार में किसी तीसरे शख़्स के आने से आप अपनी लव लाइफ को लेकर परेशान दिखाई दे सकते हैं।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

जीवन की गाड़ी को अच्छी तरह से चलाने के लिए आपको अपने जीवन साथी के साथ-साथ अपने माता पिता पर भी ध्यान देन की जरुरत है। अगर आप ऐसा नहीं करते तो परेशान ही रहेंगे।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 1

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो उनके साथ प्यार में डूबने का मौका आज आपको मिलने वाला है। इस मौके को बिल्कुल भी हाथ से ना जाने दें और एक अच्छे दिन को और बेहतर बनाने का प्रयास करें।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में भी जितना हो सके विनम्र रहने की जरूरत है, जितना अधिक आप विनम्र रहेंगे उतना ही ज्यादा घर के लोग आपके करीब आएँगे।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 9

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। इसलिए कोशिश यही करें कि आपका प्रियतम आपसे नाराज़ न होने पाए। रिश्ते में अहंकार को न आने दें।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

परिवार के बीच रहकर आज आप समझ सकते हैं कि परिवार में आपकी कितनी अहमियत है। अगर आप अब तक यह सोचते थे कि परिवार के लोग आपको अहमियत नहीं देते तो आपकी यह गलतफहमी आज दूर हो सकती है।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 5

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन निम्न फलदायी साबित हो सकता है। प्रेमी की कोई बात आपके दिल को चुभ सकती है।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

परिवारिक जीवन आज थोड़ा निराशाजनक रह सकता है आज के दिन आपको महसूस हो सकता है कि जिस तरह से आप अपनी बात को घर के सदस्यों को समझाना चाहते हैं उस तरह से वो समझ नहीं पा रहे हैं। इस वजह से आपका मन खिन्न हो सकता है।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 1

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

प्रेम जीवन में पड़े इस राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने की उम्मीद है आपकी वाणी में मिठास रहेगी और आपका प्रेमी आपकी मीठी-मीठी बातों को सुनकर ख़ुशी जाहिर कर सकता है। इस राशि के जो लोग अभी तक सिंगल हैं आज वो मिंगल कर सकते हैं।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

आज संभावना है कि किसी दूर के रिश्तेदार से आपको कोई दुखद समाचार मिले जिसे सुनकर परिवार में गम का माहौल छा जाए।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 5

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts