आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 03 June 2023

aaj ka prem rashifal

प्रेम राशिफल 03 June 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

प्रेम का असली अर्थ आज आपको समझ आएगा। मतलब आज आपके सामने ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं जो आपको प्रेम का असली मतलब और आपके प्रेमी की असली भावनाएं आप तक पहुंचाएगी। जिससे आपका और आपके प्रियतम का विश्वास और रिश्ता पहले से ज्यादा गहरा हो जाएगा।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन को देखें तो आज आपको उसमें कई समस्याएं आ सकती हैं। जिसके चलते आपको घर-परिवार के लोगों की कई बाते सुननी पड़ेगी।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 2

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

जो प्रेम संबंधो में पड़े हैं आज अपने प्रेमी या प्रेमिका से ज्ञान भरी बातें कर सकते हैं यदि आप योग इत्यादि करते हैं तो आज अपने प्रेमी को इसी बारे में लैक्चर दे सकते हैं। हालाँकि आपके लवमेट को आपकी इन बातों में कोई इंट्रेस्ट नहीं होगा फिर भी वो आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

आज के दिन आपके परिवार वाले आपसे बहुत ज्यादा उम्मीद रखेंगे लेकिन आप पहले से ही परेशान होंगे। इस कारण उनका यह व्यवहार आपको खीझने पर मजबूर कर देगा। लेकिन आपको सोचना होगा कि वह आपके परिवार वाले हैं इसलिए आपकी ज़िम्मेदारी बनती है उनका ख्याल रखना। ऐसे मामलों में आराम से बातचीत द्वारा किसी भी समस्या का समाधान निकालें।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 7

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

आज के दिन ऐसी संभावना है कि आप अपने प्रियतम का दिल दुखा दें। यदि ऐसा हो तो तो उन्हें मनाना भी आपका ही काम है। क्योंकि प्यार का रिश्ता प्यार से ही चलता है और उसके लिए भावनाएं बहुत महत्वपूर्ण होती हैं।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

पारिवारिक जीवन आज संतोषजनक रहने की पूरी उम्मीद है। हालांकि अपने पिता की सेहत का आज आपको ध्यान देना होगा। आज आपका तीसरा भाव सक्रिय अवस्था में है जोकि छोटे भाई-बहनों से संबंधों का कारक होता है इसलिए आज अपने छोटे भाई-बहनों से आपकी अच्छी पटेगी। आज के दिन वो आपसे किसी तरह की सलाह भी ले सकते हैं।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 2

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

रोमांस के लिहाज से आज का दिन काफी रोमांचक रहने वाला है और उससे आपके प्रेम जीवन में बहार आ जाएगी। आपका प्रियतम आपके साथ रहना पसंद करेगा और आप दोनों काफी अच्छे पलों का आनंद उठाएंगे। आज आप लोग साथ मिलकर भविष्य के सपने सजाएंगे। रोमांटिक डेट के लिए आज का दिन पूरी तरह से अनुकूल है इसलिए इसका भरपूर फायदा उठाएं। आज शाम के लिए कोई खास प्रोग्राम बनाएं और जितना हो सके इस दिन को इतना रोमांटिक बनाने की कोशिश करें ताकि आपका प्रेम जीवन पूरी तरह से खुशगवार रह सके।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

आपको यह समझने की जरुरत है कि यह जीवन बिना परिवार के नहीं चल सकता इसलिए आपको अपने परिवार के साथ संगतता बनाने की जरुरत है।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 5

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

जीवन सामान्य रहने की उम्मीद है शाम का वक्त सुहावना रहेगा आज आपका प्रेमी आपके साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकता है।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

परिवार में आज सुकुनभरा वातावरण रह सकता है। परिजनों का लाड-प्यार आपके अंदर प्रसन्नता का भाव पैदा कर सकता है। परिवार के प्रति आप अपनी किसी जिम्मेदारी को आज पूरा कर सकते हैं।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 5

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनका रवैया आज थोड़ा चंचल रह सकता है। आज आपको अपने प्रेमी संग समय बिताने की लालसा होगी जिसे पूरा करने के लिए आप कई तरह की तिगड़म भी भिड़ाने की कोशिश करेंगे। अगर आप किसी भी कारणवश अपने प्रेमी से नहीं मिल पाए हैं तो जल्द से जल्द उनसे मिलें क्योंकि उन्हें आपकी ज़रूरत महसूस हो सकती है।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

किसी बात को लेकर आज परिवार के लोगों से आपकी बहस हो सकती है हालांकि यह बहस लड़ाई झगड़े का रूप नहीं लेगी लेकिन किसी की बात आपको चुभ जरूर सकती है। अपनी बातों को दूसरों पर थोपने की नाकाम कोशिशे न ही करें तो अच्छा रहेगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 1

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – AstroGani:Panchang,Kundli

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आज तालमेल को सुधारने की कोशिश करें अपनी बात को कहने से पहले अपने साथी की बात को भी गौर से सुन लें। आज किसी तीसरे की वजह से रिश्ते में खटास आ सकती है। जिससे मानसिक तनाव की स्थिति में आ सकते हैं।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

परिवारिक जीवन में भी बाकी सदस्यों बातों को सुनने की आदत डालें अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो बाकी लोग भी आपकी बातों पर ध्यान नहीं देंगे और फिर आपको अकेलापन महसूस होगा।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 4

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

प्रेम जीवन में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियतम की नाराजगी आपको परेशान कर सकती है।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

परिवार में आज सुख-शांति का वातावरण हो सकता है। परिजनों के साथ आप शॉपिंग आदि कर सकते हैं। इसके साथ ही आप सपरिवार किसी पारिवारिक समारोह में भी जा सकते हैं।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 4

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

प्रेम प्रसंग के लिये आज दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आप अपना मन बहलाने के लिए अपने प्रिय संग कहीं घूमने जा सकते है। इस दौरान अपने प्रेमी को अपनी भावनाएं बताएं और अगर आप किसी तरह से परेशान हैं तो भी अपनी उस समस्या से उन्हें अवगत कराएं।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

परिवार में तनाव की स्थिति रहेगी। माता-पिता किसी समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं। उनकी परेशानी को दूर करें और उनके साथ संवाद स्थापित करें। यदि परिवार में आपकी मदद की ज़रुरत है तो खुले दिल से मदद करें।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 4

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

आज आपके प्रेम की नैया किनारे लगती दिख रही है क्योंकि प्यार मोहब्बत के नज़रिए से देखने पर तो आज का दिन शानदार रहेगा। आज के दिन आप अपने प्रियतम के साथ प्यार की पींगें बढ़ाते हुए नजर आएँगे। अपने प्रियतम को कुछ विशेष फील कराएं और अपने प्रेम जीवन को खुलकर जिएँ। यदि संभव हो तो उन्हें किसी खूबसूरत जगह पर घुमाने के लिए लेकर जाएँ या ऐसे स्थान पर जाएं जो उनके दिल के बेहद करीब हो।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

घर के छोटों को हमेशा ज़रूरी नहीं है कि डाँटकर ही समझाया जाए। कई बार हम प्यार से वो कार्य छोटों से करवा सकते हैं जो हम मार से नहीं करवा पाते।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 5

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं उन्हें आज दिल की बातों को दिल में दबाकर रखने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसा करने से आपके प्रेमी या प्रेमिका के दिमाग में यह बात घर कर सकती है कि आप उनसे प्यार नहीं करते।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

परिवार के लोगों के सामने अपनी बातें रखने की जरुरत है। आप अपनी बातों को परिवार के लोगों के सामने रखने में घबराते हैं जोकि ठीक नहीं है। अगर आप अपने करीबियों से अपनी बातें छुपाते हैं तो बुरी स्थिति में आप किसी के साथ को तरसेंगे इसलिए आपको सलाह है कि अपने अंदर की झिझक को मिटाएँ और दिल की बातों को घरवालों से शेयर करें।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 2

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

प्रेमियों के लिए आज का दिन उदासीनता पूर्ण बीत सकता है, पार्टनर के साथ आपकी लड़ाई हो सकती है।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

परिवार में आज किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। ऐसी स्थिति से बचने का प्रयास करें। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर आज आप थोड़े परेशान नज़र आ सकते हैं। हालाँकि आपके चेहरे पर यह परेशानी ज्यादा देर तक नहीं रह सकती है।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 4

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – AstroGanit: Panchang, Horoscope, Kundli

Related posts