आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 03 August 2023

प्रेम राशिफल 03 August 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

यदि आप सिंगल हैं और किसी से प्यार करते हैं तो आज का दिन उस प्यार के इजहार के लिए सबसे उत्तम है। दूसरी तरफ जिन लोगों के जीवन में प्यार हैं उन्हें आज अपने पार्टनर को स्पेशल फील जरूर करवाना चाहिए। प्रेमी के साथ चल रहे मतभेदों को आज ख़त्म करें और इस दिन का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन आज बेहतरीन रहेगा। आपका मजाकिया अंदाज घर में जीवंतता भर देगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप अच्छा वक्त बिताएंगे शाम के वक्त किस्से, कहानियों का दौर चल सकता है।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 7

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

आज प्रेम जीवन में प्रेमसाथी के साथ अच्छी बातें होंगी। ये अच्छी बातें प्यार की डोर को और भी मजबूत बनाएंगी। हो सकता है इन बातों में साथी की कोई बात आपको अच्छी न लगे। लेकिन इस पर आपत्ति न जताएं। क्योंकि साथी का इरादा आपको चोट पहुँचाना नहीं होगा। इस बात को ग़ौर से समझिए, प्यार में बलिदान और समर्पण से प्यार का रिश्ता और भी गहरा होता है।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज आपको अच्छे फल मिलने की पूरी उम्मीद है आज माता-पिता का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको भी आज के दिन अपने माता पिता का ख्याल रखने की जरूरत है। जीवन की व्यस्तता के बीच आपको अपने घर वालों को भी समय देना चाहिए।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 5

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

प्रेम में पड़े इस राशि के जातक आज अपने संगी को किसी बात को लेकर ज्ञान दे सकते हैं। आज आप अपने जोड़ीदार को अपनी बौद्धिक क्षमताएं दिखाने की कोशिश करेंगे। हालांकि आपके संगी पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और वो आपको उसी तरह से देखेंगे जैसे वो आपको जानते हैं। कुछ लोगों की मुलाकात आज किसी खास शख्स से हो सकती है।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

आज संभावना है कि किसी दूर के रिश्तेदार से आपको कोई दुखद समाचार मिले जिसे सुनकर परिवार में गम का माहौल छा जाए।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 5

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

प्रेमी आज आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं और इस वजह से आपका पूरा दिन निराशापूर्ण बीत सकता है।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को आज आपको समझना चाहिए परिवार से अलग-थलग रहना ठीक नहीं है। हो सके तो घर के बड़ों से बातें करें और उनके विचारों से जीवन के अनुभवों को जानने की कोशिश करें। इससे आपसी संबंध तो सुधरेंगे ही साथ ही आपको कुछ नयी बातें भी जानने को मिलेंगी।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 7

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आज तालमेल को सुधारने की कोशिश करें अपनी बात को कहने से पहले अपने साथी की बात को भी गौर से सुन लें। आज किसी तीसरे की वजह से रिश्ते में खटास आ सकती है। जिससे मानसिक तनाव की स्थिति में आ सकते हैं।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

आज आप अपने घर-परिवार के बारे में अधिक सोच सकते हैं। हालाँकि पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रह सकता है। लेकिन आप इस दिन को अपने कर्मों से भी अच्छा बना सकते हैं। अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करें और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सही से पालन करें।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 1

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आज रोमांस बना रहेगा। यदि आप किसी के प्रेम हैं तो आज आप अपने प्रियतम के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

पारिवारिक स्तर पर आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे। आज आपकी माता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकती है। बहरहाल आज के दिन विशेष रूप से कुछ भी ऐसा ना करें जिस वजह से आप अपनी माँ की नजरों में बुरे बन जाएँ।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 3

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – AstroGani:Panchang,Kundli

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन ख़ास रहने वाला है। आप अपने प्रियतम को कोई प्यारा सा तोहफ़ा दे सकते हैं। प्यार का अहसास अनुभव के परे है, लेकिन आज आप प्यार की इस मदहोशी की कुछ झलक पा सकेंगे।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

परिवार के बीच रहकर आज आप समझ सकते हैं कि परिवार में आपकी कितनी अहमियत है। अगर आप अब तक यह सोचते थे कि परिवार के लोग आपको अहमियत नहीं देते तो आपकी यह गलतफहमी आज दूर हो सकती है।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 9

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

प्यार की नाजुक डोर को स्वार्थ और अहम से बचाने की सलाह आज मैं इस राशि के प्रेमी जातकों को देना चाहूंगी। प्रेम की शुरुआत खूबसूरत होती है लेकिन वक्त की धूल कई बार खूबसूरती को देखने की नज़र को धुंधला कर देती है ऐसे में गलतफहमियां जन्म लेती हैं जो अच्छा नहीं है इसलिए आज के दिन रिश्ते में ताजगी लाने के लिए कुछ पुरानी यादों को ताजा करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

आप बहुत मेहनती हैं इस बात में कोई संशय नहीं हैं लेकिन अपने कामों में इतनी भी व्यस्तता ठीक नहीं होती कि आप अपनों की ज़रूरत और जिम्मेदारियों को ही निभाना भूल जाए। इसलिए आज आपको अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर न केवल विशेष ध्यान देना होगा बल्कि ये ही आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसा करके देखिएगा कि आपके परिवार के सदस्य न केवल आपको सम्मान देंगे बल्कि उनसे मिलने वाला प्यार भी आपको सुकून देगा।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 2

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आज आप अपने प्रियतम को तंग कर सकते हैं। हालाँकि इस बात का ख्याल ज़रुर रखें, कि आपकी शरारत से कहीं लव पार्टनर आपसे नाराज़ न हो जाए। इसलिए सीमित दायरे में रहकर मज़ाक़ करें।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

आपका पारिवारिक जीवन ख़ुशियों से भरा पूरा रहेगा। सभी एक दूसरे से मिलजुल कर रहेंगे, जिससे परिवार में आपसी तालमेल बढ़िया रहेगा।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 2

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

आज आपका प्रेम जीवन सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन में थोड़ी और मधुरता लाने के लिए आज आप अपने प्रियतम संग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

परिवार के बीच वक्त बिताने की कोशिश करें अपनी बातें अपने परिवार के लोगों के साथ शेयर करें अगर आप ऐसा करते हैं तो परिवार के लोग भी अपनी स्थिति के बारे में आपको खुलकर बताएंगे।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 3

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

इस राशि के वो लोग जो प्रेम संबंधो में पड़े हैं उन्हें अपने संगी पर ऊँगली उठाने से पहले खुद के बारे में भी सोचना चाहिए कई बार ऐसा होता है कि आप दूसरे की कमियां निकालते निकालते खुद में भी कई कमियां ले आते हैं। अपने साथी के अच्छे पक्षों को देखने की कोशिश करें उनकी तारीफ़ करें इससे आपके रिश्ते में तरोताजगी आएगी।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

परिवार के लोगों के बीच आप आज वही दिखने की कोशिश करेंगे जो आप वास्तव में हैं। आज के दिन आप स्पष्टतावादी बनकर दिखाएंगे। बेवजह की औपचारिकताओं से आज आप दूर रहने की कोशिश करेंगे।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 6

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

आज आपको खुद को आम परिचितों से अपनी किसी भी तरह की व्यक्तिगत या प्रेम संबंधी बातें साझा करने से रोकना चाहिए। क्योंकि कई दफा हम अपनी वो निजी बातें भावनाओं में बहकर दूसरों को बता देते हैं जिसके उजागर होने से किसी तीसरे व्यक्ति पर ऊँगली उठ जाती है। और इसका पछतावा हमें जब होता है तब तक देर हो गई होती है।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में सफलता मिलने के आज योग बन रहे हैं हालांकि जोश में होश न खोएं, बातों को बोलने से पहले सोच अवश्य लें। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ आज आप मौज-मस्ती कर सकते हैं।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 5

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – AstroGanit: Panchang, Horoscope, Kundli,Aarti

Related posts