आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 04 June 2023

prem rashifal

प्रेम राशिफल 04 June 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

इस राशि के वो जातक जो प्रेम संबंधो में पड़े हैं उन्हें आज प्रेम जीवन में अच्छे फल मिलने की पूरी उम्मीद है। हालांकि आज आप खुद को अपने लवमेट से बेहतर दिखाने की कोशिश करेंगे इसलिए आप दोनों के बीच थोड़े बहुत मतभेद भी हो सकते हैं लेकिन ये मतभेद इतने जटिल नहीं होंगे कि आप दोनों के बीच दूरी आ जाए।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

आज के दिन आप अपने जीवन को बेहद खुशनुमा और सुखमय महसूस करेंगे। और मुमकिन है कि आज किसी व्यक्ति विशेष की वजह से आपका दिन अच्छा जाए और इसके चलते ही दिनभर आपके चेहरे पर एक सुंदर मुस्कान रहे। आज आपको अनजाने लोग भी अपने से लगेंगे और आपका मन आज सकारात्मक रहेगा। कहने का साफ़ मतलब ये हैं कि आज आप अंदर से काफी प्रसन्न और खुश रह सकते हैं।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 4

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा।कुछ ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप परेशानी महसूस करेंगे।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

पारिवारिक समारोह में नए दोस्त बन सकते हैं। हालाँकि अपने चयन में सावधानी बरतें। अच्छे दोस्त उस ख़ज़ाने की तरह होते हैं, जिसे सारी ज़िंदगी दिल के क़रीब रखा जाता है। आज आप किसी ख़ास व्यक्ति से मिल सकते हैं। उनके साथ मिलना आपको अच्छा लगेगा। परिवार में परिजनों का सहयोग पाकर आपको अच्छा लगेगा। घर में किसी शुभ कार्य को करने की योजना बना सकते है। अगर आप घर से दूर रहते हैं तो आपको घर की ओर से कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 2

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

प्रेम जीवन में अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। प्रियतम आज आपके दिन को ख़ास बना सकता है।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

यदि आज आपके पारिवारिक जीवन को देखें तो आज कोई दूर का आपका रिश्तेदार आपको कोई अच्छी ख़बर देकर आपके पूरे परिवार के चेहरे पर ख़ुशी ला सकता है। जिससे घर का बोरियत भरा माहौल आखिरकार आज खुशी में तबदील होता नज़र आएगा। अचानक घर पर आई इस ख़ुशी से आप भी खुद को तनाव मुक्त महसूस करेंगे।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 3

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

प्रेम जीवन में तभी अड़चनें आती हैं जब दोनों पक्ष अपनी बात को ही ज्यादा महत्व देते हैं। ऐसी स्थिति में अलगाव होना लाजमी है। अगर इन स्थितियों को आपने अभी नहीं बदला तो आने वाले वक्त में आपको पछतावे के सिवा कुछ हाथ नहीं लगेगा। मेरी मानें तो अपने व्यवहार में थोड़ी सौम्यता लाएं और अपने पार्टनर की बातों को समझें इसके बाद आपका साथी स्वतः ही आपको अपने मन की बातें भी बता देगा।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

आज आपके मन की शांति भंग रहेगी जिसके कारण आप घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा निकाल सकते हैं।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 7

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं उनके लिए दिन थोड़ा निराशजनक रह सकता है क्योंकि आपका प्रेमी आज आपकी बातों को समझने में नाकाम हो सकता है। ऐसे में आपके हाथ निराशा लग सकती है। खैर हर दिन एक जैसा नहीं होता अगर आज आप परेशान हैं तो कल ख़ुशी भी अवश्य आएगी।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

जीवन में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में आज आप सक्षम रहेंगे। जिन बातों को करने से घर का माहौल खराब होता है उन बातों को आज आप नहीं करेंगे। बड़े भाई बहनों से आज आपकी अच्छी पटेगी अगर किसी बात को लेकर आप परेशान हैं तो आज उस बात को अपने बड़े भाई-बहनों से शेयर कर सकते हैं। उनकी सलाह आपको सही राह दिखा सकती है।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 1

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

आज आपका लवमेट आपकी उन बातों को नज़रअंदाज करेगा जिनको लेकर अक्सर वो आपको टोकता है। जो लोग अब तक सिंगल हैं उन्हें आज अपना जीवन साथी मिल सकता है।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 7

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – AstroGani:Panchang,Kundli

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

आज आप किसी ऐसे इंसान से मिल सकते हैं जो आपको दिल की गहराइयों से छुएगा हालांकि किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले आपको यह जरुर जान लेना चाहिए कि आप इस रिश्ते को कोई नाम दे पाएंगे या नहीं।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपके घर का माहौल आपको हर प्रकार के तनाव और दुखों से उभारने में काफी मददगार सिद्ध होगा। परिवार का कोई सदस्य आज आपके काम में भी आपका सहभागी बनेगा और आपकी हर तरह से मदद करेगा।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 1

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

प्रेम के मामले में आज आप काफी लकी रहने वाले हैं और अचानक से आपके जीवन में रोमांस आएगा या कोई आकर्षण आपको खींचेगा इससे आपका आज का दिन रोमांटिक हो जाएगा और आप अपने प्रियतम के साथ खुशी भरे लम्हे बिताएंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आज आपको कोई पसंद आ सकता है जो आपकी हर रात की नींद और दिन का चैन चुरा लेगा। आपके अंदर लोगों को और स्थिति को समझने की अर्थात तेजी से परखने की बहुत अच्छी क्षमता है जो दूसरों से आपको हमेशा आगे रखती है।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

बात करें पारिवारिक जीवन की तो आजके दिन घर में किसी से उलझने की कोशिश न करें जितना हो सके शांत रहें अगर किसी बात को लेकर गलतफहमियां फैली भी हैं तो उन्हें शान्ति से सुलझाया जा सकता है। अगर आप बेवजह बातों पर भड़कते रहेंगे तो स्थिति खराब होगी ही।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 8

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन ख़ास रहने वाला है। आप अपने प्रियतम को कोई प्यारा सा तोहफ़ा दे सकते हैं। प्यार का अहसास अनुभव के परे है, लेकिन आज आप प्यार की इस मदहोशी की कुछ झलक पा सकेंगे।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

यदि आज आपके घर कोई मेहमान आए तो उसके साथ बहुत अच्छा व्यवहार करें जिससे वह आपके घर से प्रसन्न होकर जाएं। क्योंकि यदि आप उनके साथ गलत आचरण करेंगे तो इससे आपके परिजन आपके व्यवहार को गलत ठहराएंगे और परिणाम स्वरूप आपके पारिवारिक संबंधों में दूरी पैदा हो जाएगी।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 9

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों को भी आज सतर्कता से चलने की जरूरत है। आज के दिन इस राशि के कुछ प्रेमियों को प्यार में निराशा हाथ लग सकती है। जितना हो सके चीजों को सुलझाने की कोशिश करें।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

माता-पिता की सेवा करें उनका आशीर्वाद आपके जीवन की हर बाधा को दूर कर सकता है। माता-पिता धरती पर भगवान का रुप हैं अगर वो खुश हैं तो सब अपने आप सही हो जाता है।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 4

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

प्रेमियों के लिए आज का दिन विशेषतौर से चुनौती भरा व्यतीत हो सकता है, प्रेम की डोर को मजबूत करने के लिए आपको कुछ विशेष करने की आवश्यकता पड़ सकती है।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

परिवार की जिम्मेदारियों से मुंह ना मोड़ें और जहां भी आवश्यक हो अपना पूरा योगदान दें। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य पर पूरी नजर बनाए रखें और यदि आवश्यक हो तो उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएं। छोटे भाई बहनों की भी यथासंभव सहायता करें तथा परिवार की एकजुटता बनाए रखने में अपना योगदान अवश्य दें।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 1

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

प्रेमियों के लिए आज का दिन काफी उतार चढ़ाव वाला रहेगा, पार्टनर की तबियत आज ख़राब रह सकती है।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

आज के दिन आपको अपने परिवार के लोगों की जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए और घरेलू उपयोग का सामान तथा परिवार वालों की जरूरतों का सामान भी अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए खरीदना चाहिए। घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इससे आपके ऊपर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। लेकिन केवल पैसा खर्च करना ही हर बात का समाधान नहीं है बल्कि आपको अपने परिवार वालों के साथ बैठकर उनके मन की बात जाननी चाहिए और उनके सुख-दुख का भागीदार बनना चाहिए ताकि उन्हें यह दिल से महसूस हो सके कि आप वाकई में उनका ख्याल रखते हैं और उनके हर सुख दुख में उनके साथ खड़े हैं। आपके माता-पिता में से किसी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है लिहाजा उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से इलाज कराएं। घर में प्यार को बढ़ाने के लिए और लोगों के बीच अपनेपन की भावना को बढ़ाने के लिए आप किसी छोटी यात्रा या पिकनिक का प्लान बना सकते हैं।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 1

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – AstroGanit: Panchang, Horoscope, Kundli

Related posts