आज का लव व पारिवारिक राशिफल | Today’s Love and Family Horoscope in Hindi – 21 April 2023

aaj ka rashifal

राशिफल 21 April 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, करियर, धन, स्वास्थ्य, आदि। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

प्रियतम और आपके बीच किसी बात को लेकर बहसबाज़ी हो सकती है। लेकिन ऐसा करने से बचें और अगर पहले से लव पार्टनर के साथ किसी तरह का मनमुटाव चल रहा है तो उसे दूर करने की कोशिश करें।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपके छोटे से परिवार में कोई फूल रूपी ख़ुशी पनप सकती है। इससे घर का माहौल भी मानों खुशनुमा रहेगा और आज घर के सभी सदस्य एक दूसरे की बातों को विशेषता देंगे। घर के मौहौल में शाम को होने वाली छोटी सी पार्टी और लज़ीज़ खाना चार चाँद लगाने का काम करेगा। अगर आप किसी बात से परेशान चल रहे हैं तो आज आप अपनी वो परेशानी घर के बड़ो के साथ बांट सकते हैं। इससे आपको न केवल उनके अनुभव का फायदा मिलेगा बल्कि आपके हौसलों को भी एक मजबूत सहारा मिल सकेगा।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 3

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक रहेगा। आज आपकी मुलाकात आपके प्रेमी से हो सकती है लेकिन ये मुलाकात ज्यादा देर के लिए नहीं होगी। ये स्थिति आपको निराश जरूर करेगी लेकिन आपके भविष्य के लिए काफी फायदेमंद रहेगी।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

परिवार में किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ सकती है। ऐसी स्थिति में उसकी सेहत का ख़्याल रखें। आज आप अपने फैमिली मैटर को लेकर थोड़े परेशान दिख सकते हैं। लेकिन इस परेशानी में मानसिक तनाव को लेने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इससे आपका नुकसान होगा।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 8

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं, तो उनके साथ प्यार में डूबने का मौका आज आपको मिल सकता है। आज मुमकिन है कि आपको अपने किसी ख़ास पुराने दोस्त की कमी महसूस हो या उनकी याद आए। इसलिए मेरी सलाह है कि आज आप उन्हें खुद फोन करें या मुमकिन हो तो उनसे मिलें। देखिएगा पुराने दोस्त से मिलकर आप बेहद अच्छा महसूस करेंगे।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज आप अच्छे फल प्राप्त कर सकते हैं। आज के दिन पारिवारिक जीवन में आ रही आर्थिक परेशानियों का निदान हो सकता है। आप अगर चाहें तो स्थिति को और बेहतर करने के लिए अच्छा बजट प्लान बना सकते हैं।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 5

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

प्रेम जीवन में किसी ख़ास से आँखें चार होने का सपना आज साकार हो सकता है। हालाँकि यदि आप पहले से ही किसी के साथ प्यार के रिश्ते में हैं तो आज एक कदम बढ़कर आप अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचा सकते हैं।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन आज सुखमय रहेगा। इसे बनाए रखने के लिए आपको भी प्रयास करने की आज ज़रूरत होगी। जिस प्रकार आप अपने परिवार संग अपनी खुशियां बाटते हैं आज आपको उसी प्रकार अपनी परेशानी उनसे और उनकी परेशानियां खुद पूछने की ज़रूरत होगी।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 9

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

आज आपका प्रेम जीवन सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन में थोड़ी और मधुरता लाने के लिए आज आप अपने प्रियतम संग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन से आप संतुष्ट रहेंगे। हालांकि परिवार के सदस्यों में सामंजस्य की थोड़ी कमी दिखाई दे सकती है और आपके परिजनों का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 6

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। संयम और साहस का दामन थामे रखें।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

आज अपने घरेलू जीवन में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है और अपने ही लोगों का प्यार आपको परायों जैसा महसूस हो सकता है। घरेलू जरुरतें ज्यादा बढ़ जाएंगी और आप उन पर अंकुश लगाने में नाकामयाब कर सकते हैं इससे आपकी झुंझलाहट भी बढ़ सकती है और परिवार के सदस्यों से आपकी दूरी भी। लेकिन अपनों से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए उन सभी का ध्यान रखें और विशेष रूप से अपने छोटे भाई बहनों की मदद करें।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 6

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

प्रेम जीवन के लिए आज उत्तम दिन है। हालाँकि आपकी कोई बात प्रियतम को नाराज़ कर सकती है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

पारिवारिक स्तर पर देखा जाए तो आज आपका लापरवाह रवैया आपके माता पिता को दुखी कर सकता है। माता पिता का ध्यान रखते हुए आज आपको विशेष रूप से ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिताना चाहिए। परिवार में बड़े भाई और बड़ी बहन के साथ आज जिम्मेदारियों को लेकर वाद विवाद हो सकता है। घर में शान्ति बनाये रखने के लिए किसी भी बात को तिल का ताड़ ना बनाएं और चीजों को शान्तिपूर्वक ढंग से सुलझाने का प्रयास करें।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 6

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं उन्हें आज अपने प्रिय की बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए अगर वो आपसे किसी बात को करने को कह रहे हैं तो उसके बारे में उनसे ढंग से बात करें अगर आप उस काम को नहीं कर सकते तो उन्हें समझाने की कोशिश करें ऐसा करने से आप दोनों के बीच सामंजस्य बना रहेगा।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन को देखें तो आज आपके परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। इसलिए आज कोशिश करें जल्द घर आकर अपना समय उनके साथ व्यतीत करें। ऐसा करने से आप भी खुद को हल्का महसूस करेंगे।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 2

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

आज का दिन प्रेमियों के लिए उतार चढ़ाव वाला रहेगा, आज अपने प्रेमी से दिल की बात करने से पहले एक बार विचार जरूर कर लें। प्यार में धोखा मिलना आज कल आम है इसलिए निराश ना हों बल्कि खैर मनाएं कि किसी धोखेबाज से आपको निजात मिली।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं है। गृह क्लेश की संभावनाएं नज़र आ रही हैं। इससे घर में अशांति का वातावरण छा सकता है अथवा घर की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर आपका मन उदास दिखाई दे सकता है। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा भी हो सकता है।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 3

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

आज आप अपने प्रियतम के साथ सुकून भरे पलों का आनंद लेंगे, क्योंकि आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए बेहतरीन दिनों में से एक रहेगा। आप प्रेम और रोमांस से सराबोर रहेंगे और इसके कारण आप का प्रियतम बहुत खुश रहेगा। आपका प्रेम जीवन अब परवान चढ़ेगा और आप दोनों विवाह के बंधन में बंधने की ओर आगे बढ़ेंगे।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

समाज से नजदीकी और अपने घर से दूरी आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। अगर आप खुद को सही स्थिति में देखना चाहते हैं तो परिवार के संपर्क में रहना सीखें।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 2

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

प्रेम जीवन की बात करें तो आज आपके मन में प्रियतम पर अधिक प्यार आएगा। आपके ज़ेहन में कामुक विचार भी आ सकते हैं। परंतु आपको इन विचारों पर नियंत्रण रखना होगा।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

पारिवारिक स्तर पर आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे। आज आपकी माता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकती है। बहरहाल आज के दिन विशेष रूप से कुछ भी ऐसा ना करें जिस वजह से आप अपनी माँ की नजरों में बुरे बन जाएँ।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 2

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

प्रेम जीवन की बात करें तो आज आपके जीवन में किसी ऐसे की एंट्री होगी जिसके आगे आप दोस्त, दुनिया, परिवार सब भूल जाएंगे। हम कह सकते हैं आपके जीवन में आज का दिन नए प्यार को महसूस करने का है। हालाँकि यदि आप पहले से ही किसी के साथ रिश्ते में हैं तो आज आप अपने पार्टनर को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं। प्यार में एक दूसरे की भावनाओं को समझने के साथ ही साथ एक दूसरे के प्रति आदर का भाव होना भी आवश्यक है। इन बातों को यदि आप याद रखें तो निश्चित रूप से आपके रिश्ते में कभी कोई कड़वाहट नहीं आयेगी।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

आज संभावना है कि आपके भाई-बहन में से किसी एक के चलते आपके माता-पिता गुस्सा हो जिससे आपके घर का वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण हो जाएगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 5

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts