राम चरण से लेकर अल्लू अर्जुन तक,ये है साऊथ इंडस्ट्री के सबसे अमीर हीरों, जाने कितनी है इनकी नेट वर्थ

साउथ की फिल्में अब दुनियां में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्में बन गई है। साऊथ इंडस्ट्री की हर फिल्म सुपर हिट हो रही है। यहां की फिल्म सिर्फ पैन इंडिया ही नहीं वर्ल्ड वाइड फेमस हो रही है। साऊथ के स्टार की पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं है। और उनकी नेट वर्थ भी काफी ज्यादा है। आइए जानते है, साऊथ इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टरों के बारे में

राम चरण

राम चरण

साऊथ के सुपर स्टार और चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने 2007 में फिल्म चिरुथा से पहली बार एक्टिंग की शुरुआत की। इसके बाद इन्होंने फिल्मों के मामले में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और एक से एक सुपर हिट फिल्में दी।ये कई बड़ी कंपिनियों के ब्रांड एंबेसडर है। इनके पास रोल्स रॉयस फैंटम, एक रेंज रोवर, और एक ऑडी मार्टिन वी 8 कार हैं। इनकी कुल नेट वर्थ 214 मिलियन डॉलर है।

रजनीकांत

रजनीकांत

साऊथ इंडस्ट्री के भगवान रजनीकांत जिनके पास आज नाम और फेम दोनो है, इन्होंने 1975 में फिल्म कथा संगमा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।अपने करियर के दौरान, उन्होंने 102 से अधिक फिल्मों में काम किया है। ये एडवर्टिजमेंट नहीं करते है।इनके पास लिमोसिन, एक मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास, एक रोल्स रॉयस फैंटम और एक रोल्स रॉयस घोस्ट, अन्य लक्जरी कार हैं।इनकी कुल नेट वर्थ 97 मिलियन डॉलर है।

नागार्जुन

नागार्जुन

दुनियां जिन्हें मास के नाम से जानती है वो सुपर स्टार नागार्जुन अमीरों की लिस्ट में किसी से पीछे नहीं है। ये एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस भी करते है। और ये प्रोड्यूर भी है। इनके पास ऑडी ए7,रेंज रोवर,बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज,बीएमडब्ल्यू M6 कार है।इनके बिजनेस इंडिया और इंडिया से बाहर भी चलते है।इनकी कुल नेटवर्थ 800 करोड़ रुपये है।

कमल हासन

कमल हासन

कभी एक्टिंग तो कभी राजनीति में अपनी छाप छोड़ने वाले कमल हासन ने एक्टिंग की शुरुआत टेलीविजन शोज से की। ये दुनियां के पॉपुलर एक्टरों में से एक है। एक्टिंग के अलावा इन्होंने अभिनेता के रूप में अपने, प्रोडक्शन, कोरियोग्राफी और कंपोजिशन में भी काम किया है। इनके पास बीएमडब्ल्यू 730 डीजेआर और एक लेक्सस एलएक्स कार है।इनकी कुल नेट वर्थ 675 करोड़ के करीब है।

चिरंजीवी

चिरंजीवी

चिरंजीवी को साऊथ इंडस्ट्री का मेगास्टार कहा जाता है। तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तमिल भाषा की 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।इसके अलावा, उन्होंने भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय में मंत्री के रूप में कार्य किया।इनके पास रोल्स रॉयस फैंटम,टोयोटा लैंड क्रूजर,रेंज रोवर वोग,मर्सिडीज-बेंज G63 एएमजी,मर्सिडीज बेंज आर-क्लास, कार है।इनकी कुल नेट वर्थ 650 करोड़ रुपये है।

अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन

पुष्पा फेम स्टार अल्लू अर्जुन अमीरों के मामले में किसी से कम नहीं हैं। इन्होंने फिल्म गंगोत्री से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इन्होंने कई सुपर हिट फिल्में दी है।अल्लू अर्जुन की 7 करोड़ की वैनिटी वैन है।इनके पास हमर एच2,ब्लैक रेंज रोवर,वॉल्वो एक्ससी90 टी8,जगुआर एक्सजेएल, कार है।अल्लू अर्जुन की कुल नेट वर्थ 350 करोड़ रूपए है।

महेश बाबू

महेश बाबू

साऊथ के हैंडसम सुपर स्टार महेश बाबू ने 1999 में रिलीज़ हुई फिल्म राजा कुमारुडु से एक्टिंग की शुरुआत की।और अब तक ये करीब 35 फिल्मों में काम कर चुके हैं। यूनीवरसेल मोबाइल स्टोर, नवरत्न ऑयल, अमृतांजन, प्रोवोग, आईटीसी विवेल, जोस अलुक्कास, आइडिया सेल्युलर, संतूर साबुन, साउथ इंडिया शॉपिंग मॉल, रॉयल स्टैग, रेनबो हॉस्पिटल्स, टीवीएस मोटर कंपनी, महिंद्रा ट्रैक्टर्स, पैरागॉन फुटवियर और टाटा स्काई ये इन सबके ब्रांड एंबेसडर है। इनके पास मर्सिडीज GLS 350D, BMW 730LD एक टोयोटा लैंड क्रूजर V8 कार हैं।

Related posts