आज का राशिफल | Today Horoscope in Hindi – 6 March 2023

aaj ka rashifal

आज का तुला राशिफल

प्रेमी के साथ लंबे समय से चला आ रहा झगड़ा आज और भी विकट रूप ले सकता है, इससे आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आज का दिन धन के मामले में अच्छा रहेगा और आप किसी भी क्षेत्र में उचित सलाह ले कर निवेश कर सकते हैं। यह सलाह आप जिस क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं, उसी क्षेत्र के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें, ताकि आप सही जगह पर इन्वेस्टमेंट कर सकें। आज आपका निवेश दूरगामी और सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के जातकों को परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बहुत ज्यादा खराब होने के कारण परेशानियां आ सकती हैं। कारोबारियों की किस्मत आज उनके साथ होगी। आज आप जो भी काम करेंगे उसके अच्छे फल मिलने की पूरी संभावना है। अपने कारोबार के संबंध में आज इस राशि के कुछ कारोबारियों को लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, वहीं इस राशि के जो जातक जॉब पाने के लिए अब तक मेहनत कर रहे थे उन्हें आज जॉब मिलने की संभावना है। वो लोग जो मेहनत को पीछे रखकर किस्मत के सहारे बैठे हैं उनको मेरी सलाह है कि किस्मत भी तभी साथ देती है जब आप मेहनत करते हैं। आज आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। यात्रा से आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 1

आज का वृश्चिक राशिफल

यह दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज अगर आप अपने प्रेमी से रुठे तो वो आपको मनाने के लिए कई तरह के स्वांग रच सकता है। उनकी बातों को सुनकर आप खुश होंगे और आपकी थकान भी मिट जाएगी। धन संबंधी मामलों में ज़रुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा न करें। ज्यादा विश्वास करना आपपर ही भारी पड़ सकता है। बाद में पछताने से कोई फायदा नहीं होता। पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं है। गृह क्लेश की संभावनाएं नज़र आ रही हैं। इससे घर में अशांति का वातावरण छा सकता है अथवा घर की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर आपका मन उदास दिखाई दे सकता है। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा भी हो सकता है। कारोबारियों को आज के दिन कोई भी ऐसा सौदा करने से बचना चाहिए जिसके बारे में उनको पूरी जानकारी नहीं है। मुनाफा कमाने के चक्कर में ऐसा न हो कि आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ जाएं। नौकरीपेशा से जुड़े इस राशि के लोग आज खुद को हर स्थिति में औरों से बेहतर साबित करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके प्रयास अच्छे हैं लेकिन किसी भी काम को इसलिए न करें कि आपको औरों से बेहतर दिखना है बल्कि खुद की नज़रों में बेहतर बनने के लिए काम करें। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो आज आप सर्दी जुखाम या बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। लिहाजा आज ठण्ड से बचकर रहें और अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखें। सेहत को लेकर बरती गयी असावधानी आपको कुछ समय के लिए नकारा बना सकती है।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 8

आज का धनु राशिफल

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उन्हें आज अपने साथी से इस बात की शिकायत हो सकती है कि वो आपका पर्याप्त समय नहीं देते। हालांकि इस बात को अपने साथी से आप कह नहीं पाएंगे। जो लोग अपने प्रेमी से दूर रहते हैं वो आज अपने साथी के पास जाने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक पक्ष को देखें तो आज आपके खर्चों में अचानक से ही वृद्धि नज़र आएगी। जिससे आपका आर्थिक बैलेंस बिगड़ जाएगा और आपको मानसिक तनाव होगा। इसलिए आज के दिन जितना हो बचत करने की कोशिश करें और एक सही योजना बनाकर ही किसी भी खरीदारी पर जाएं। आज के दिन विशेषकर ख़रीददारी करते वक़्त या पैसों के लेन-देन के समय आपको मुख्य ध्यान रखने की ज़रूरत होगी। यदि आप का अपने परिजनों से कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो उसे आज सुलझाने का पूरा प्रयास करें, कहीं ऐसा ना हो कि आप इसे सुलझाने में देर कर दें और मामला और ज़्यादा बिगड़ जाए।
आप अपने सहकर्मियों से बेहतर कार्य कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए विचारों से आप अपने सीनियर्स को प्रभावित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियां आज दूर हो सकती हैं। आर्थिक जीवन में चुनौतियाँ आने की संभावना है, इन चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करें और अपनी सूझबूझ के साथ इन्हें दूर करें। इसके लिए आप अपने दोस्तों और घरवालों की मदद ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभलकर व्यापार करने की आवश्यकता है। शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति आज सचेत रहने की आवश्यकता है और जितना हो सके ज्यादा तेल युक्त खाना खाने से बचें।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 8

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

इस राशि के जो लोग प्रेम में पड़े हैं उन्हें आज किसी तीसरे शख्स से अपने लवमेट की कोई गुप्त बात पता चल सकती है जिससे आप थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं। हालांकि मेरी आपको सलाह है कि किसी तीसरे व्यक्ति की बात पर भरोसा करने से पहले उसकी बात की सत्यता अवश्य जान लें। आज आपको आर्थिक दृष्टि से संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कुछ ऐसे कारण भी पैदा होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परंतु इसके लिए आपको आज सामान्य से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। शेयर बाज़ार में धन को निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से विचार करने की आवश्यकता है। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। परिवार का कोई शख्स आज आपके लिए किसी विशेष ख़ुशी का कारण बन सकता है। माता-पिता आज आपकी जिम्मेदारियों का निर्वाहन किये जाने से काफी प्रसन्न रहेंगे। लिहाजा कुलमिलाकर देखा जाए तो आज आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरपूर होगा। परिवार के साथ आज किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर भी जाना हो सकता है। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने धन की आवाजाही पर पैनी नज़र बनाए रखने की जरूरत है। जो लोग आज नया कारोबार खोलने की सोच रहे हैं उन्हें मेरी सलाह है कि हो सके तो आज यह काम न करें और अगर करना ही है तो अपने विश्वास पात्र लोगों को अपने करीब रखें। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज दिन सामान्य रहने की पूरी उम्मीद है आज आप अपनी योग्यता का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। स्वास्थ्य आधारों पर देखें तो आज आप स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं, सेहत आज अच्छी रहेगी।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 4

आज का कुम्भ राशिफल

प्रेम में तोल-मोल करना आज इस राशि के जातकों के लिए बुरा हो सकता है। प्यार में सौदेबाजी करनी है तो इससे बेहतर होगा कि आप प्रेम ही न करें और यदि प्रेम करना चाहते है तो अपने दिमाग से ज्यादा दिल का प्रयोग करें। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आपको विशेष तौर पर सावधान रहने की ज़रूरत होगी क्योंकि उम्मीद है कि आपको धन की हानि हो। आज का दिन आपके लिए खुशनुमा दिन रहेगा क्योंकि आज आप अपने परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिता पाएंगे और परिवार की ख़ुशियों में शामिल होंगे। अपने परिवार के सभी लोगों के प्रति आप अपना बेहतर व्यवहार प्रदर्शित करेंगे और आपका सम्मान आपके परिवार में बढ़ेगा। हर इंसान के अंदर कोई न कोई प्रतिभा छुपी होती है। ज़रूरत होती है तो उस प्रतिभा को समझ कर सही समय पर उसे बाहर निकालने की। आज के दिन कुछ ऐसा ही आपके साथ हो सकता है। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों का दिन मुश्किलों भरा रहेगा। आपका कोई दोस्त आज आपको फिट रहने की सलाह दे सकता है। अगर कोई आपके भले के लिए कुछ कहे तो आपको सुनना चाहिए।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 9

आज का मीन राशिफल

प्रेम संबंधो के लिए दिन उम्दा है आज हाल ए दिल बयां करने के लिए आपको शब्दों को इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा आपका प्रेमी बिना बोले ही आपकी बातों को समझ जाएगा। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से न कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों। इस राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में आज मिले जुले परिणाम मिलने की उम्मीद है। आज घर में आप कोई ऐसी बात छेड़ सकते हैं जिसके पक्ष में बहुत कम लोग होंगे और जो लोग आपके पक्ष में होंगे वो पूरी तरह से आपका साथ देंगे। आज के दिन परिवार में बहस का माहौल बन सकता है लेकिन इस बहस से कोई मनमुटाव की स्थिति नहीं बनेगी। कारोबारियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने की उम्मीद है आज आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा हो सकता है। आपका कोई करीबी आज कारोबार में आपका फायदा करवा सकता है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए दिन थोड़ा चुनौतीभरा रह सकता है। आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता तो रहेगी ही साथ ही किसी सहकर्मी के साथ आपकी बहस भी हो सकती है। बहस की स्थिति से बचने की कोशिश करें नहीं तो खुद को बेवजह ही परेशान करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर बरती गयी सावधानी आपके काम आएगी, स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 6

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts