करीना कपूर की बर्थडे पार्टी में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने लगाया ग्लैमर का तड़का

Kareena kapoor khan

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 21 सितंबर को अपना 42वां बर्थडे मनाया है। वही बीती रात करीना ने अपने जन्मदिन का जश्न धूमधाम से किया। उनकी बर्थडे पार्टी में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। बर्थडे जश्न की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

करीना कपूर ने बीती रात अपना 42वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके घर कई सितारों ने शिरकत की। करीना की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, कुणाल खेमू, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, आदर जैन, सोहा अली खान समेत कई सेलेब्स ने जश्न में चार चांद लगाए। सोशल मीडिया पर जश्न की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। वही जन्मदिन के मौके पर करीना को इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और फैन्स ने जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी।

Kareena Kapoor
Kareena Kapoor khan’s birthday bash

वही बीती रात पार्टी से पहले करिश्मा कपूर ने करीना के फैमिली बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस सेलिब्रेशन के मौके पर सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, बबीता कपूर, तैमूर अली खान और जेह अली खान नजर आए। करिश्मा ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है जिसमे जेह मम्मी करीना के बर्थडे केक की कैंडल पर फूंक मारते नज़र आए। फैन्स को जेह और करीना की ये तस्वीर खुब पसंद आ रही हैं।

करीना ने साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म में करीना के अभिनय को पसंद किया गया था और करीना को अपनी पहली ही फिल्म में अभिनय के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद साल 2000 में आई फिल्म ‘मुझे कुछ कहना हैं’ में करीना के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह करीना की पहली हिट फिल्म रही।

Kareena Kapoor Khan
Kareena celebrates birthday with family, son Jeh blow the candles for mother

करीना कपूर खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें फ़िदा, ऐतराज, कभी खुशी कभी गम, युवा, चमेली, हलचल, टशन, थ्री इडियट, बॉडीगार्ड जैसी कई फिल्में शामिल हैं। वही अपने फिल्मी करियर में करीना छह बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। उन्हें साल 2000 में आई उनकी फिल्म रिफ्यूजी, साल 2004 में आई चमेली, 2005 में आई देव, 2007 में आई ओमकारा, 2008 में आई जब वी मेट और साल 2011 में आई फिल्म वी आर फैमिली के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है।

करीना कपूर ने साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की। करीना सैफ की दूसरी पत्नी हैं। फिल्म कुर्बान की शूटिंग के दौरान सैफ और करीना को एक दूसरे से प्यार हुआ था जिसके बाद दोनो ने कुछ समय तक डेट करने के बाद शादी की। शादी के बाद कपल दो बेटों के पेरेंट्स बने उनके बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान और छोटे का जेह अली खान हैं।

Related posts