वार्षिक राशिफल 2023। Yearly Horoscope 2023

Yearly Horoscope 2023

Yearly Horoscope 2023: आप हमारे आज के इस लेख में हम आपको ज्योतिष की सभी 12 राशियों के साल 2023 के वार्षिक राशिफल के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। इस लेख में आप अपनी राशि के मुताबिक, अपने करियर, शिक्षा, वित्त, प्रेम और परिवार के बारे में जानकारी पा सकेंगे। तो चलिए जानते हैं…

1. मेष राशिफल 2023 (Aries 2023 Horoscope)

(चू, चे, चो, ला, ली, लो, अ)

2023 वार्षिक राशिफल के अनुसार, 17 जनवरी को शनि महाराज कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे जो कि आपके द्वादश भाव की राशि है। इसके बाद, 22 अप्रैल को बृहस्पति मेष राशि में आपके प्रथम भाव अर्थात आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे और वहां पर उनकी युति राहु से होगी जिसके कारण गुरु चांडाल दोष निर्मित होगा। राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में 30 अक्टूबर को गोचर करेगा।

मेष राशि के जातक वर्ष 2023 के दौरान आप अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कामयाबी हासिल कर सकते हैं क्योंकि 2023 आपके जीवन के लिए एक श्रेष्ठ वर्ष साबित होगा। कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में आपको सफलता होने की संभावनाएं है, जिनका हाथ थाम कर आप अपने जीवन में सफलता का स्वाद चख सकते हैं।

मेष राशिफल के अनुसार साल की शुरुआत में मेष राशि के जातक कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे और कोई जरुरी निर्णय लेना आपके लिए आसान नहीं होगा। आपकी राशि में राहु की उपस्थिति के कारण आपका कुछ चीजों पर कंट्रोल नहीं रहेगा जो आपको परेशान कर सकती है। इन परिस्थियों की वजह से आपके व्यवहार में बदलाव आएगा इस वजह से आपके आसपास के लोगों के साथ आपके रिश्तों को बिगाड़ सकते हैं।

मेष राशि का वार्षिक राशिफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

2. वृष राशिफल 2023 (Taurus 2023 Horoscope)

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि के जातक अपने जीवन पर पूरा ध्यान केंद्रित करते हैं। लेकिनआपको कुछ एक बदलाव करने होंगे। सपनों को पूरा करने और जीवन में उत्तम चीजें पाने के लिए आपको कंफर्ट जोन से बाहर आना होगा, अपनी नियमित जीवनशैली में बदलाव करने जरूरी हैं। इस साल की भविष्यवाणी यह नहीं कहती हैं कि यह वर्ष आपके लिए चुनौती भरा होगा।

हालांकि इशारा जरूर करती हैं कि यह वर्ष आपको जोखिम में डालकर सही निर्णय लेने में मदद करेगा। इस वर्ष आपकी आसपास के लोगों से कहासुनी हो सकती है। लेकिन परेशान ना हो, क्योंकि आपके स्वामी ग्रह शुक्र है। इसलिए आपकी निजी और प्राेफेशनल लाइफ में लाेग आपको पसंद करेंगे। सब आपके अच्छे दोस्त बनकर रहेंगे। हालांकि दूसरी ओर राहु आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।

वह आपको ऐसे काम के लिए प्रेरित करेगा, जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन चिंता ना करें, क्योंकि वहीं केतु आपको इन कठिन चुनौतियों से निकालने में मदद करेगा। इस वर्ष आपको उतार-चढ़ाव की स्थितियों से थोड़ा सभंलकर रहना होगा। आपके लिए नया साल 2023 काफी उम्मीदें लगाए हुए है। ऐसे में आपको ग्रहों के समर्थन और अपनी सूझबूझ व समझदारी के साथ इस वर्ष सीखने का प्रयास करना चाहिए।

वृष राशि का वार्षिक राशिफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

3. मिथुन राशिफल 2023 (Taurus 2023 Horoscope)

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशिफल के साल 2023 की भविष्यवाणी के अनुसार, आपको कई चीजों पर सलाह मिल सकती है। इस आने वाले साल 2023 में ग्रहों का गोचर आपके पक्ष में रहेगा। जिसके माध्यम से आपको सफलता मिलेगी। हालांकि परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। लेकिन उपायों से दूर होने के लिए आपको उपाय करना चाहिए। इस वर्ष पहली तिमाही के आसपास शनि वर्ष की पहली चाल में आप अपने लक्ष्यों को लेकर काफी उत्साहित होंगे। इसके अलावा शुक्र और मंगल ग्रह इस वर्ष में आपके व्यक्तित्व क्षेत्र में सफलता प्रदान करेंगे।

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

4. कर्क राशिफल 2023 (Cancer 2023 Horoscope)

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो है, वे)

कर्क राशि ज्योतिष शास्त्र की चतुर्थ राशि है। आज के जरिए हम आपको कर्क राशि के वर्ष 2023 के दौरान मिलने वाले शुभ फल और अशुभ परिणाम के विषय में बताने वाले हैं। कर्क राशि के राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष जातकों के ऊपर शनि की ढैया का संकट शुरू हो जाएगा। इस कर्क राशि के जातकों के जीवन में किस प्रकार की चुनौतियां आने वाली है और कौन सा समय इनके लिए अनुकूल रहेगा यह सभी जानकारी आज हम अपने आर्टिकल के जरिए देने वाले हैं। यदि आप कर्क राशि 2023 के राशिफल के विषय में जानना चाहते हैं तो हमारा आर्टिकल अंत तक अवश्य पढ़ें।

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

5. सिंह राशिफल 2023 (Leo 2023 Horoscope)

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातक शुरू से ही निर्भीक प्रवृत्ति के होते है। इनके सामने कितनी भी चुनौतियां आएं, ये उनका सामना करने से कभी पीछे नहीं हटते। 2023 का भविष्य फल आपसे कहता है कि आपको जो कुछ भी प्राप्त होगा, आप उससे संतुष्ट हो। हालांकि आप किसी भी कीमत पर रुकेंगे नहीं, लेकिन अत्यधिक पाने के चक्कर में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आपके करियर में राहु और शनि अड़चन पैदा कर सकते हैं।

जबकि गुरु के कारण आपका साल काफी अच्छा रहने वाला है, लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी की भी बात पर विश्वास करने से पहले चीजों का अच्छे से मूल्यांकन कर लें। आपके पास जो चीजें नहीं है, उनके बारे में सोचने से जरूरी जो चीजें आपके पास हैं, उनको लेकर संतुष्ट रहें। साल की शुरुआत कुछ दिक्कतों से हो सकती है लेकिन अंत में सफलता हासिल होगी। प्रेम के मामलों में शुक्र ग्रह आपकी मदद करेगा, जिससे जीवन में रोमांस भी बना रहेगा।

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

6. कन्या राशिफल 2023 (Virgo 2023 Horoscope)

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष कन्या राशि में शनि देव का गोचर आपके पंचम भाव में रहेगा। 17 जनवरी 2023 से यह आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे। इस छठे भाव में शनि देव आपके लिए अनुकूल परिणाम प्रदान करेंगे। बृहस्पति गुरु वर्ष की शुरुआत में आपके सप्तम भाव में रहेंगे। जिससे दांपत्य जीवन में खुशियां आयेंगी।

आपके व्यापार में भी उन्नति के योग बनेंगे। 22 अप्रैल 2023 को गुरु बृहस्पति मेष राशि में अष्टम भाव में गोचर करेंगे और राहु के साथ गुरु की युति होगी। यह स्थिति आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगी जिससे धन हानि होने के योग बनेंगे। सेहत से जुड़ी समस्याओं में बढ़ोतरी हो सकती है। नवंबर के महीने में कुछ स्किल बहुत बढ़िया हो सकती हैं। साल का अंतिम दिसंबर का महीना परिवारिक सुख में रहेगा।

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

7. तुला राशिफल 2023 (Libra 2023 Horoscope)

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते)

वैदिक ज्योतिष पर आधारित तुला 2023 का वार्षिक राशिफल आज के आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं। दरअसल ग्रह नक्षत्रों की चार में परिवर्तन के कारण हर वर्ष राशि से जुड़े जातकों के जीवन में भी कई परिवर्तन होते हैं। ऐसे में आने वाले साल 2023 में तुला राशि के जातकों को किस क्षेत्र में लाभ मिलेगा और किस क्षेत्र में उनका नुकसान बढ़ेगा यह जानकारी हम ज्योतिष के अनुसार ज्ञात कर सकते हैं।

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

8. वृश्चिक राशिफल 2023 (Scorpio 2023 Horoscope)

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

राशि चक्र का आंठवा राशि चक्र वृश्चिक है। जिसका राशि स्वामी मंगल ग्रह होता है। चूंकि हर साल ग्रहों की दृष्टि में परिवर्तन होने से राशि के जातकों के जीवन में भी परिवर्तन होता रहता है। इसलिए आज के आर्टिकल के जरिए हम आपको इस आने वाले नए साल 2023 के बारे में बताने वाले हैं। आज के आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि इस साल 2023 में वृश्चिक राशि के जातकों को क्या मिलने वाला है और क्या नहीं मिलने वाला है? खासकर, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 2023 में आर्थिक, स्वास्थ्य, करियर व धन लाभ क्षेत्र में क्या स्थिति बनेगी। यह सब जानकारी जानने के लिए आगे पढ़ना जारी रखें…

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

9. धनु राशिफल 2023 (sagittarius 2023 Horoscope)

(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के आर्टिकल के जरिए हम आपको धनु राशि के वार्षिक राशिफल के विषय में बताने वाले हैं। दरअसल, धनु राशि वैदिक ज्योतिष राशियों के नवें नंबर पर आती है। सर्वविदित है कि यह साल 2022 समाप्त होने की कगार पर है और कुछ ही महीनों में नया साल 2023 शुरू हो जाएगा। आने वाले साल में लोगों का उत्साह भी बढ़ जाता है और साथ ही आने वाले साल में उनकी उपेक्षाएं भी काफी बढ़ जाती है।

ऐसे में आने वाला नया साल आपके लिए कैसा जाने वाला है यह जानकारी आपको वैदिक ज्योतिष के वार्षिक राशिफल के जरिए ही मिल सकती है। तो आइए वैवाहिक जीवन, प्रेम जीवन, आपका करियर, आपकी नौकरी, आपका व्यवसाय, वाहन, संतान के बारे में और आपका पारिवारिक जीवन तथा आपका स्वास्थ्य, आदि महत्वपूर्ण पहलुओं से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान करते हैं।

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

10. मकर राशिफल 2023 (Capricon 2023 Horoscope)

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गीहै, वे)

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अन्तर्गत मकर वार्षिक राशिफल 2023 के जरिए मकर राशि वाले जातकों के जीवन के विषय में कई जानकारियां मिलने वाली है। एक माह बाद नव वर्ष 2023 शुरू हो जाएगा। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र ने अपने ग्रह चालों और नक्षत्रों के हिसाब से समस्त राशियों के आने वाला साल 2023 के बारे में बताया है। आपको बता दें, आने वाला साल 2023 मकर राशि के जातकों के लिए कुछ उतार चढ़ाव भरा रहेगा। लेकिन आप अपने दृढ़ निश्चय से आसमान को भी छू सकते हैं। व्यापारी काफी बड़ी सफलताओं को प्राप्त कर सकते हैं। अचानक से आपको कहीं से तरक्की भी मिल सकती है।

मकर राशि का वार्षिक राशिफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

11. कुंभ राशिफल 2022 ( Aquarius 2023 Horoscope)

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपको बता दें, कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। जिनका बहुत लंबे समय से आप की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है। कुंभ राशिफल 2023 के मुताबिक, शनि देव जनवरी 2023 को मकर राशि से निकलकर आपकी राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे वर्ष आपकी ही राशि में बने रहेंगे। इस अवस्था में शनि का पूरा प्रभाव आपकी राशि पर, तृतीय भाव पर, सप्तम भाव पर बना रहेगा। आपका दांपत्य जीवन, आपका व्यापार, आपका करियर और आपकी नौकरी पूर्ण रूप से शनि देव के प्रभाव में ही रहेंगी। जुलाई के महीने में व्यापार में भी समस्या आ सकती है। अगस्त का महीना निजी संबंधों में प्रगाढ़ता लेकर आएगा। सितंबर का महीने में धन हानि की संभावना बन सकती है। अक्टूबर का महीना समस्याओं में कमी लेकर आएगा। नवंबर के महीने में दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। दिसंबर का महीने में आपकी आर्थिक स्थिति प्रगाढ़ होगी।

कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

11. मीन राशिफल 2022 ( Aquarius 2023 Horoscope)

(दी,दू,थ,झ, दे, दो, चा, जी)

मीन वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार जनवरी का महीना अच्छे परिणाम लेकर आएगा। फरवरी के महीने में धन प्राप्ति के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा। मार्च का महीना पारिवारिक जीवन में तनाव लेकर आ सकता है। अप्रैल का महीना आपके जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। मई के महीने में संतान को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। जून के महीने में खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी। जुलाई के महीने में पदोन्नति के योग भी बन सकते हैं। अगस्त का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सितंबर का महीना आमदनी में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अक्टूबर का महीना सावधानी से बिताने वाला रहेगा। नवंबर के महीने में आपके धन संचय की प्रवृत्ति बढ़ेगी। दिसंबर का महीना व्यापार में भी अच्छी प्रगति वाला होगा। आइए मीन राशि के वर्ष 2023 के प्रेम, विवाह, परिवारिक जीवन, व्यापार, करियर व स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणी के विषय में जानकारी प्राप्त करते हैं.

कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related posts