तैमूर अली खान की नैनी को मिलती है इतनी सैलरी

Taimur Ali khan nanny sawatri

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान अपने जन्म से ही सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। पटौदी परिवार के छोटे नवाब की फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।तैमूर की क्यूट फोटोज और वीडियो मिंटो में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। तैमूर की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गयी है की वो जहा भी जाते है कैमरामैन उनका पीछा करते नजर आते है।

करीना और सैफ के बिजी शेड्यूल के चलते तैमूर अक्सर अपनी नैनी के साथ ही नजर आते है जो तैमूर को कभी गोद में लिए तो कभी हाथ पकड़े नजर आती है। तैमूर की नैनी का नाम सावत्री है जो तैमूर के साथ नजर आते आते काफी फेमस हो गयी है। अक्सर तैमूर की नैनी को दिए जाने वाली सैलरी को लेकर फैंस के मन में क्यूरोसिटी होती रहती है। बीते दिनों भी नैनी की सैलरी को लेकर कई खबरें सामने आई थीं जिसका अब खुद करीना ने जवाब दिया है।

Taimur Ali khan nanny sawatri

दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि करीना तैमूर की नैनी को 1.5 लाख रूपये प्रति महीना सैलेरी देती हैं इसके अलावा एक्स्ट्रा ऑवर काम करने पर यह 1.75 लाख रुपये तक जा सकता है। बच्चे के साथ बिताए गए हर एक्स्ट्रा घंटे के लिए ओवर-टाइम फीस है। साथ ही, बांद्रा में और उसके आसपास तैमूर को ले जाने के लिए उसके पास एक कार है। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में करीना ने तैमूर की नैनी की सैलेरी के सवाल पर कहा- ‘क्या सच में? लेकिन जैसा कि मैं कहती हूं मैं इस बारे में बात नहीं करती।’

इससे पहले साल 2019 में करीना, अरबाज खान के शो पिंच में गई थीं तब एक फैन ने उनसे यही सवाल पूछा था। इसका जवाब देते हुए करीना ने कहा था- जब तक आपका बच्चा खुश और सुरक्षित है तब तक किसी भी चीज की कोई कीमत नहीं है। मैन बात यह है की आपका बच्चा खुश होना चाहिए और सुरक्षित हाथो में होना चाहिए है।

आपको बता दे तैमूर की नैनी का नाम सावित्री जो जुहू स्थित एक एजेंसी के जरिए करीना के यहां नौकरी करती हैं। तुषार कपूर और सोहा अली खान के बच्चों को संभालने के लिए जो नैनियां रखी गई हैं, वो भी इसी एजेंसी हायर की गई हैं। ये एजेंसी नैनी का बैकग्राउंड, मेडिकल और फाइनेंशियल वेरिफिकेशन कराती है ताकि स्टार्स को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related posts