इस मुस्लिम देश के नोट पर छपी है गणपति जी की फोटो, जाने क्या है रहस्य

Lord ganesha on Indonesia currency

हिन्दू धर्म में गणेश जी को सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजा जाता है। गणेश जी को विघ्नहरता भी कहा जाता है आज गणेश चतुर्थी के दिन सभी लोग गणपति जी को अपने घरो में विराजमान करते ही और 10 दिन उनकी खूब भक्ति भाव से पूजा करते है।आज के इस शुभ अवसर पर हम आपको बताने जा रहे है गणेश जी के बारे में एक ऐसी खास बात जो बहुत ही कम लोग जानते हैं. क्या आपने कभी गणेश जी की तस्वीर नोटों पर छपी देखी है. शायद नहीं देखा होगा ।

पर आपको यह जानकर हैरानी होगी की दुनिया में मुस्लिम आबादी वाला एक ऐसा देश है जहां गणेश जी की तस्वीर नोट पर छपी है।

जी हैआपने एक दम सही सुना इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जहा के के नोट पर गणपति छपे हैं। इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहा जाता है। यहां के 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर है। भगवान गणेश को इस मुस्लिम देश में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है।

Indonesia Currency

और सबसे आश्चर्य की बात इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है और सिर्फ तीन फीसदी हिन्दू आबादी है।

इंडोनेशिया के इस 20 हजार की नोट पर सामने वाले हिस्से में भगवान गणेश की तस्वीर है जबकि पीछे वाले हिस्से में क्लासरूम की फोटो छपी है। जिसमें छात्र और शिक्षक हैं।साथ ही नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है. देवांत्रा इंडोनेशिया की आजादी के नायक रहे हैं.।

क्या हैनोटपरभगवानगणेशकीतस्वीरछापनेकाकारण

कहते हैं कि जब 1997 में इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। वहां के राष्ट्रीय आर्थिक चिंतको ने काफी विचार कर बीस हजार का एक नया नोट जारी किया, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया। लोगों का मानना है कि इसी कारण अब वहां की अर्थवयवस्था मजबूत हुई है।

आपको जानकर हैरान होगी कि इस देश में गणेश ही नहीं बल्कि इंडोनेशियन आर्मी का मैस्कॉट हनुमान जी हैं और इंडोनेशिया का नेशनल एंब्लेम भी गरुड़ पंकशील कहलाता है। वहां के एक फ़ेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर अर्जुन और श्री कृष्ण की मूर्ति लगी हुई है और साथ ही घटोत्कच (भीम के पुत्र) की प्रतिमा भी स्थापित है।

भागवान विष्णु के वाहन माने जाने वाले गरुड़ के नाम पर इंडोनेशिया की राष्ट्रीय विमान सेवा है। यहां गणेश, कृष्ण और हनुमान के साथ-साथ महाभारत-रामायण के दृश्यों को दर्शाते हुए कई डाक टिकट जारी हो चुके हैं। इंडोनेशिया के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज बांडुंग इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के लोगो पर भी भगवान गणेश की तस्वीर बनी हुई है। यही नहीं अमेरिका में इंडोनेशिया के दूतावास के बाहर भी विद्या की देवी सरस्वती की एक विशाल मूर्ति लगाई गई है।

इंडोनेशिया में गणेश की इतनी मान्यता है कि वहां के धधकते ज्वालामुखी माउंट ब्रोमो के मुहाने पर भी 700 साल से गणेश जी विराजे हैं और वह के हिंदुओं का विश्वास है कि गणेश उनके रक्षक हैं।

सिर्फ दो प्रतिशत हिंदू आबादी होने के बावजूद इंडोनेशिया की संस्कृति में हिंदू देवी देवताओं को सम्मान मिलता रहा है।

Related posts

Leave a Comment