Aaj ka Rashifal | 23 फरवरी 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

aaj ka rashifal

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

(जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है)

प्रेम जीवन में अपने साथी के साथ हमेशा सहयोग और समझदारी से कदम से कदम मिलाकर चलने की कोशिश करें। अगर आपने उनसे कोई वादा किया है तो उसे पूरा करने का प्रयास करें। अगर प्रियतम का मूड किसी बात से ख़राब है तो आप उन्हें एक प्यारा सा गिफ्ट देकर उनके मूड को ठीक कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पर नजर डालें तो आज के दिन कई छोटे-बड़े खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए आज जितना हो सके उतना बचत करने की कोशिश करें। साथ ही आज जब भी आप कोई खरीदारी करें या पैसों का कोई भी छोटा-बड़ा लेन-देन करें तो थोड़ी सावधानी बरतें या इन्हें टालने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में आज आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे आज के दिन आप अपने घरवालों की समस्याओं को सुनेंगे और उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे, आपके यह प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे।

अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करियर के नए द्वार खोल सकते हैं। अपनी सभी क्षमताओं को परिश्रम करके औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपकी प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचा सकते हैं। आज आपको मानसिक तौर पर कमजोरी महसूस हो सकती है।आपकी तबीयत खराब हो सकती है।

राशि स्वामी- शनि
आराध्य-श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार-शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 6

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

(जिनका नाम गु,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,था से शुरू होता है)

प्रेम जीवन में किसी कारण से अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस राशि के कई जातक अपने प्रेमी को मनाने की कोशिश करते हैं और यह नोक-झोंक पूरे दिन चलती रहती है। इससे आपको परेशानी हो सकती है, लेकिन इससे प्रेम में गहराई आती है और दिन ढलने के बाद आप यह अनुभव करेंगे। आप उन स्रोतों से धन अर्जित कर सकते हैं, जिनके बारे में आपने पहले सोचा तक नहीं था। इससे आपकी आर्थिक परेशानियां आज काफी हद तक दूर हो जाएंगी। परिवार में माता-पिता के साथ मतभेद की स्थिति की व्यवस्था हो सकती है। परिवार में सुख और शांति की स्थापना के लिए प्रयास करें कि आज किसी के साथ भी विवादित नहीं होते हैं, अन्यथा इसका भुगतान आपको ही करना पड़ सकता है।

व्यवसायी आज वित्त संबंधी मुद्दों को हल करने के लिए कोई बड़ा कदम उठाने की सोच सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अच्छा दिन है, लेकिन साथ ही काम की अधिकता शाम के समय आपको मानसिक तनाव प्रदान कर सकती है। सेहत के लिहाज से देखा जाए तो डायबिटीज और अस्थमा के मरीजों को आज अपना ख़ास ध्यान रखने की आवश्यकता है। विशेष रूप से डायबिटीज के मरीज आज मीठे से बिल्कुल दूर रहें। स्वाद के चक्कर में आपकी तबीयत खराब हो सकती है।

राशि स्वामी-शनि
आराध्य-श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार-शनिवार, शुक्रवार, बुधवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 8

Aaj ka Rashifal: मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

(जिनका नाम दी,दू,थ,झ,दे,दो,च,ची से शुरू होता है)

आज प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है, आपका प्रेमी कुछ समय के लिए आपसे दूर चला जाने की संभावना है। यदि आपने किसी बैंक या अन्य आर्थिक संस्थान में ऋण के लिए आवेदन किया है तो उसमें सफलता की बड़ी संभावना है।माता जी के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं अथवा उनकी सेहत में कमी देखी जा सकती है। निजी जीवन में आज आपको अपने गुस्से पर क़ाबू रखने की आवश्यकता है। अन्यथा इससे आपके रिश्ते दूसरों के साथ बिगड़ सकते हैं।

यदि आपके बिजनेस में एक साझेदारी है तो आपको आज अपने साथी को किसी योजना के लिए मनाने में काफी समय देना होगा। आज आपको अपने व्यवसाय के किसी काम के लिए लंबी यात्रा पर जाने की भी संभावना है और यह यात्रा थोड़ी अस्तव्यस्त भी हो सकती है। आज नौकरी करने वाले लोगों को अपनी बातों को साझा करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप व्यापार के चलते किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। लेकिन यात्रा के दौरान अपनी सेहत का अवश्य ध्यान करें। इस दौरान किसी भी ऐसी चीज़ का सेवन न करें जिससे आपकी सेहत पर उसका विपरीत असर पड़ता हो।

राशि स्वामी-बृहस्पति
आराध्य-श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल वार-बृहस्पतिवार, रविवार, मंगलवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 1

आज का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

Aaj ka rashifal: 23 फरवरी 2024 का राशिफल पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Related posts