आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 01 June 2023

prem rashifal

प्रेम राशिफल 01 June 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

प्रेम जीवन को देखें तो आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। जिससे आपका प्रियतम आपसे ख़ासा प्रसन्न भी होगा। आज आपको मेरी सलाह है कि कहीं बाहर प्रिय संग घूमने जाने से पहले सही से तैयार होकर ही जाएं ये आपकी पर्सनालिटी को तो निखारेगा ही साथ ही साथ आपके साथी को भी ख़ुशी देगा।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपको परिवार का सुख मिल रहा है लेकिन बावजूद इसके आप खुद को अकेला महसूस करने लग जाते हैं जिससे परिवार के दूसरे संदस्यों को न चाहकर भी आप बुरा फील करा देते हैं। ऐसे में सबसे बेहतर होगा कि आप जब भी समय मिले उनके साथ बाहर घूमने जाएं या उनके साथ बैठकर टीवी देखें इससे आपको परिवार के अंदरूनी मसले तो पता चलेंगे ही साथ ही आपको परिवार के सुख की अद्भुद अनुभूति भी होगी।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 3

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बिल्कुल भी अनुकूल नहीं कहा जा सकता, इसलिए जहां तक संभव हो, अपनी मनः स्थिति को काबू में रखें और थोड़ा धैर्य धारण करें।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

एक उत्तम परिवार वह होता है जिसमें सभी एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते हैं और एक दूसरे के प्रति आदर और सम्मान तथा स्नेह का भाव रखते हैं। लेकिन आज आपको इन सब की ओर से थोड़ा निराश होना पड़ सकता है क्योंकि आपको अपने किसी पारिवारिक सदस्य या जीवनसाथी की वजह से तनाव मिलेगा। लेकिन आप इतने समझदार हैं और अपने परिवार के प्रति समर्पित हैं तो आप थोड़ा समय लगा कर इस बात का समाधान निकाल ही लेंगे।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 5

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

प्रेम संबधों के लिए आज का दिन आपको निराश कर सकता है। आपके पार्टनर के साथ आज आपकी बहस हो सकती है जिससे मन खिन्न रहेगा।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

घर-परिवार में आज आपको तनाव की स्थिति देखनी पड़ सकती है। क्योंकि उम्मीद है कि आज आपको कोई ऐसा निर्णय लेना पड़े जिसके चलते परिवार जन आपके विरुद्ध हो जाएं।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 1

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

प्रेमियों के लिए आज का दिन उदासीनता पूर्ण बीत सकता है, पार्टनर के साथ आपकी लड़ाई हो सकती है।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

पारिवारिक में आज किसी दूर के रिश्तेदार से मिलने वाली खबर रोमांच पैदा कर सकती है। इसी दौरान आज परिवार के साथ आपको किसी छोटी यात्रा पर जाने का अवसर भी मिलेगा जो आपके लिए बेहद रोमांचक रहेगा। माता पिता आज आपसे कोई ऐसी उम्मीद लगा सकते हैं जिसे पूरा कर पाना फिलहाल आपके वश में नहीं है। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है जिसकी सारी जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 1

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं उनको आज अपने पार्टनर पर शक हो सकता है। हालांकि आपका लवमेट आपकी गलतफहमियों को दूर करने में सफल रहेगा लेकिन बेवजह आपके शक करने की वजह से रिश्ते में थोड़ी दूरियां आ सकती हैं।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

आजके दिन आप पारिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे। घर में अगर किसी तरह के मांगलिक कार्य के होने की संभावना है तो आज घर के बड़े आपकी सलाह ले सकते हैं और यदि आप घर के वरिष्ठ हैं तो अपनी बात सबके सामने रख सकते हैं।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 2

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

प्रेम जीवन के लिए आज उत्तम दिन है। हालाँकि आपकी कोई बात प्रियतम को नाराज़ कर सकती है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

इन दिनों आप मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं जिसकी वजह से परिवार के लोगों के साथ भी आपके संबंध उतने अच्छे नहीं हैं। खैर आपको ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए और अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना चाहिए।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 3

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – AstroGani:Panchang,Kundli

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

आपका पार्टनर आज आपको किसी तरह से धोखा दे सकता है, लिहाजा आज के दिन चौकन्ना रहें।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन आज अच्छा रह सकता है आज के दिन आप खुद से ज्यादा अपने परिवार के लोगों को अहमियत देंगे जिस वजह से घर के लोगों का आपपर विश्वास बढ़ेगा और घर में आपकी स्थिति सुधरेगी।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 7

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

याद रखिए कि आँखें कभी झूठ नहीं बोलती इसलिए आज आपके प्रिय की आँखें आपको वाकई कुछ खास बताएँगी बस आपको आवश्यकता है तो उस ख़ास बात को समझने की। यही तो प्यार का मजा है कि आपको बिना कुछ बोले भी बहुत बातें समझनी पड़ती हैं और समझानी पड़ती हैं। अपने प्रियतम की इसी अदा पर तो आप अपना दिल हारे हुए हैं। तो आज वही अदा एक बार फिर आप को फिर से देखने को मिलेगी और आपका मन बाग बाग हो जाएगा।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में परिजनों के साथ अच्छा संवाद स्थापित करें। परिवार में यदि कोई शादी योग्य है तो कहीं से उसके रिश्ते की बात चल सकती है। भाई-बहनों से आज किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। ऐसी स्थिति से बचने का प्रयास करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। परिवार के साथ बेहतरीन लम्हे गुज़ारने का यह उम्दा मौक़ा है। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 4

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में पड़े हैं उन्हें आज संभलकर चलने की जरूरत है इस राशि के कई लोगों का आज अपने प्रेमी से अलगाव हो सकता है। अगर आप ऐसी स्थिति से बचना चाहते हैं तो अपने अहम को पीछे रख कर आगे बढ़ें।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन को बेहतर करने की आपकी सारी कोशिशें आज खराब हो सकती हैं। घर का कोई सदस्य आपकी विश्वसनियता पर ही सवाल खड़े कर सकता है।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 5

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी कमजोर रहने वाला है और आपके निजी संबंध काफी संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। इसमें कुछ भी ऐसा ना करें जिससे आपके अपनों को कष्ट हो विशेष रूप से आपके प्रिय को अन्यथा आपकी यह एक जरा सी चूक आपको परेशानी में डाल सकती है जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़ेगा। यदि आपकी अपने प्रियतम से किसी बात को लेकर लड़ाई चल रही है तो आज के दिन उन्हें किसी भी तरह का मानसिक तनाव ना दें और इस बारे में बिल्कुल भी बात ना करें।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन को देखें तो आज आपको उसमें कई समस्याएं आ सकती हैं। जिसके चलते आपको घर-परिवार के लोगों की कई बाते सुननी पड़ेगी।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 9

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

याद रखिए कि आँखें कभी झूठ नहीं बोलती इसलिए आज आपके प्रिय की आँखें आपको वाकई कुछ खास बताएँगी बस आपको आवश्यकता है तो उस ख़ास बात को समझने की। यही तो प्यार का मजा है कि आपको बिना कुछ बोले भी बहुत बातें समझनी पड़ती हैं और समझानी पड़ती हैं। अपने प्रियतम की इसी अदा पर तो आप अपना दिल हारे हुए हैं। तो आज वही अदा एक बार फिर आप को फिर से देखने को मिलेगी और आपका मन बाग बाग हो जाएगा।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

आज के दिन पारिवारिक जीवन में आपको सफलता मिलेगी आज आप अपने बड़ों से सलाह लेंगे और अपने से छोटे सदस्यों को सलाह देंगे। अगर आपको महसूस होता है कि घर का कोई सदस्य मानसिक परेशानी में है तो उससे खुलकर बात करने की कोशिश करें।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 1

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

यदि आप पहले से ही किसी प्रेम संबंध में है तो आज का दिन काफी रोमांटिक हो सकता है, इसलिए आज के दिन को खुशनुमा दिन बनाने में कोई कसर ना छोड़ें।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

आज आपका रुझान अपने परिवार के विरुद्ध होगा, जिसका नकारात्मक प्रभाव परिवार के बीच आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 8

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – AstroGanit: Panchang, Horoscope, Kundli

Related posts