2 फीट के इस पाकिस्तानी दुल्हे को मिली 6 फीट की खूबसूरत दुल्हन, शादी का वीडियो हुआ वायरल

2 foot tall Bobo gets married with 6 feet

पाकिस्तान के बुरहान चिश्ती जिन्हे लोग प्यार से लोग बोबो के नाम से जानते हैं अपनी लंबाई की वजह से सोशल मीडिया पर संसेशन बने हुए हैं।दरअसल नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में रहने वाले पाकिस्तान के बुरहान चिश्ती की लंबाई महज दो फीट है, बचपन में वो पोलियो के शिकार हो गए। इसके बाद से वो व्हीलचेयर पर अपना जीवन बिताने लगे लेकिन अपनी इस कमी को बोबो ने कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया ।वह जिंदगी को पूरी ख़ुशी के साथ जीते है। चिश्ती जब भी किसी सेलिब्रिटी से मिलते हैं, तो उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने से नहीं चूकते।

कहते है न जोडिया तो ऊपर वाला ही बनाता है वसे ही बोबो की लाइफ में भी उनका प्यार बन कर आई फौजिया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की रहने वाली फौजिया ने बुरहान के साथ ओस्लो में ही निकाह किया।फौजिया की लम्बाई 6 फीट है और इस शादी की सबसे खास बात यह है कि ये शादी कोई अरेंज मैरिज नहीं बल्कि लव मैरिज है। यह शादी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुआ जिसमें 13 देश के लोग शामिल हुए।

इस अनोखी व शानदार शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हैं कि 2 फुट के दूल्हे को परी जैसी खूबसूरत 6 फुट की दुल्हन मिली है।फौजिया ने कहा कि वो बोबो से बेइंतहा प्यार करती है. इसका इज़हार करने के लिए उन्होंने अपने हाथों पर उनके नाम का टैटू बनवाया हुआ है.

शादी के रिसेप्शन में दूल्हे बोबो द्वारा पंजाबी नंबर पर डांस करने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो में बोबो को छह फीट लंबी दुल्हन फौजिया के साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया। वो अपनी इलेक्ट्रिक व्हील चेयर चलाते हुए दुल्हन का हाथ पकड़े शादी के रिसेप्शन में पहुंचे।

बोबो स्टाइल इवेंट, सूट्स एंड मैनेजमेंट समेत कई बिजनेस चलाते हैं और एक लक्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। वह नॉर्वे में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बीइंग ह्यूमन कैंपेन को भी रिप्रजेंट करते हैं। बुरहान चिश्ती को 2017 में मोस्ट इंस्पिरेशनल मैन का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

बोबो लंदन, दुबई, मलेशिया सहित भारत की यात्रा भी कर चुके है। भारत में बोबो ताजमहल, गोल्डन टेम्पल अमृतसर सहित मुंबई में घूमे थे। बोबो सलमान खान और उनकी टीम के साथ दबंग टूर का हिस्सा भी रह चूक है।

हम बोबो और फौजिया को शादी की ढेर सारी बधाई दते है

Related posts