वृश्चिक राशिफल 2023। Vrishchik Rashifal 2023

Vrishchik Rashifal

Vrishchik Rashifal 2023: राशि चक्र का आंठवा राशि चक्र वृश्चिक है। जिसका राशि स्वामी मंगल ग्रह होता है। आज के आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि इस साल 2023 में वृश्चिक राशि के जातकों को क्या मिलने वाला है और क्या नहीं मिलने वाला है? खासकर, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 2023 में आर्थिक, स्वास्थ्य, करियर व धन लाभ क्षेत्र में क्या स्थिति बनेगी। यह सब जानकारी जानने के लिए आगे पढ़ना जारी रखें…

वृश्चिक प्रेम राशिफल 2023

वृश्चिक प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, इस वर्ष प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति महाराज पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही शनि देव की दृष्टि तीसरे भाव से पंचम भाव में रहेगी। आपका पंचम भाव सक्रिय होने से जीवन में कोई व्यक्ति दस्तक दे सकता है। जिसके साथ आपका प्रेम बढ़ेगा। इस दौरान आपके प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आप और आपके प्रियतम के बीच अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा।

फरवरी और मार्च के महीने में रिश्ते में रोमांस का बढ़ेगा। अप्रैल तक की परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। इस महीने के बाद बृहस्पति गुरु मेष राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान आपके चतुर्थ भाव में शनि देव का गोचर भी होगा और पंचम भाव के स्वामी राहु के साथ स्थित हो जाएंगे। मई से अगस्त के बीच प्रेम संबंधों में ज्यादा तनाव देखने को मिल सकता है। रिश्ते में टकराव की स्थिति भी बन सकती है। बाद में स्थितियां अनुकूलता की ओर बढ़ेंगी। नवंबर दिसंबर के महीने निरंकुश होकर प्यार करने के महीने होंगे।

वृश्चिक करियर राशिफल 2023

वैदिक ज्योतिष पर आधारित वृश्चिक 2023 के करियर राशिफल के अनुसार, 17 जनवरी को शनि महाराज चौथे भाव में बैठकर आपके छठे भाव और आप के दसवें भाव को पूर्ण दृष्टि से देखेंगे। शनि देव की यह दृष्टि आपसे बहुत मेहनत करवाएगी।आपको नौकरी में अच्छी सफलता मिल सकती है। आपका करियर मजबूत होगा। अप्रैल और अगस्त के महीने विशेष रूप से तरक्की वाले महीने साबित हो सकते हैं। पदोन्नति मिल सकती है,। जून का महीना परेशानियां खड़ी कर सकता है। करियर में अचानक से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नवंबर और दिसंबर आपकी मेहनत से आपको सफल बनाएंगे।

वृश्चिक शिक्षा राशिफल 2023

वृश्चिक शिक्षा राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहने वाली है। 22 अप्रैल तक देव गुरु बृहस्पति पंचम भाव में स्थित रहेंगे। आपको उत्तम सफलता प्रदान करेंगे। आप पढ़ाई की ओर अग्रसर होंगे। पढ़ाई में खूब मन लगेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अनुकूल रहेगा। मई से अगस्त के बीच आपकी पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होगी। सितंबर से अक्टूबर के बीच विशेष रूप से ध्यान देना होगा। आपकी पढ़ाई को खराब कर सकता है। नवंबर और दिसंबर के महीनों में शिक्षा में अच्छी सफलता देखने को मिलेगी। जनवरी से अप्रैल के बीच अच्छी सफलता मिल सकती है। इसके अतिरिक्त जुलाई का महीना भी उत्तम रहेगा। उत्तम परिणाम मिलेंगे। विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा पूरी हो सकती है।

वृश्चिक वित्त राशिफल 2023

वृश्चिक वित्तीय राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष जातकों को अपने जीवन में वित्तीय संतुलन को बनाए रखने के लिए बहुत कोशिश करनी होगी। वित्तीय असंतुलन रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। वर्ष की शुरुआत से ही राहु छठे भाव में और केतु द्वादश भाव में होंगे। जो आपके खर्चे होने के योग बढ़ाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति को बिगड़ सकती है। बृहस्पति के छठे भाव में आकर द्वादश भाव को देखने से खर्चों में बढ़ोतरी ल होगी। नवंबर – दिसंबर के महीनों में आपको थोड़ा राहत महसूस होगा। अच्छी आमदनी होगी लेकिन अगर संतुलन नहीं कर पाए तो सारा धन खर्च हो जाएगा।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल 2023

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष की शुरुआत में शनि महाराज कुंडली के तीसरे भाव में रहेंगे। इस दौरान माता-पिता की सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। 17 जनवरी को शनि देव के चतुर्थ भाव में आने से दशम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखने के कारण आपकी व्यस्तता भी बढ़ेगी। ऐसे में अपने परिवार पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस वर्ष जुलाई से सितंबर के बीच परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक संतान राशिफल 2023

वर्ष की शुरुआत वृश्चिक राशिफल 2023 के अनुसार अत्यंत अनुकूल रहेगा। जनवरी, फरवरी-मार्च और अप्रैल के महीने संतान को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। यदि संतान विवाह योग्य है तो इस वर्ष उनका विवाह हो सकता है। नौकरी या बिजनेस करते हैं तो उसमें उत्तम सफलता मिलेगी। पढ़ाई में भी कोई अच्छी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। यह समय बहुत उत्तम रहेगा। पंचम भाव के स्वामी के पीड़ित होने के कारण अप्रैल से लेकर अगस्त के अंत तक का समय ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस दौरान कार्यों में बाधा महसूस होगी। स्वास्थ्य समस्याएं भी घेर सकती हैं। नवंबर – दिसंबर में जाकर राहत महसूस करेंगे।

वृश्चिक विवाह राशिफल 2023

वृश्चिक विवाह राशिफल 2023 के अनुसार वैवाहिक जीवन को लेकर आपको अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति देव पंचम भाव में रहेंगे। शनि की दृष्टि भी पंचम भाव पर होगी। प्रेम का भाव मजबूत होगा। यदि आप किसी से प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। मंगल के स्थित होने से दांपत्य जीवन में तनाव और जीवन साथी के व्यवहार में गुस्से को बढ़ा सकते हैं।

दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। केतु का गोचर आपके द्वादश भाव में होने से आपसी संबंधों में समस्या रहेगी। 22 अप्रैल को आपके छठे भाव में बृहस्पति आकर द्वादश भाव को देखेंगे। ऐसे में आपसी तनाव में कुछ कमी आ जाएगी। 30 अक्टूबर को राहु महाराज जी के पंचम भाव में चले जाने से आपको अपने रिश्तों को लेकर बहुत चुनौतियों से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। ग्रहों की कृपा से रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना रहेगी। वर्ष के अंत में वैवाहिक जीवन में उत्तम सफलता लेकर आएंगे।

वृश्चिक व्यापार राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023 के अनुसार व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा साबित हो सकता है। जनवरी का महीना आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में अच्छी उन्नति के योग बनेंगे। आपके व्यापार में तनाव बढ़ेगा। कानूनी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। मई से लेकर अगस्त के बीच आपको शॉर्टकट से बचना होगा। सरकारी नीति के विरुद्ध जाकर काम करना मुसीबत बन सकता है। सितंबर के बाद से धीरे-धीरे व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। नवंबर और दिसंबर में व्यापार में आशातीत सफलता और वृद्धि होने के संकेत मिलेंगे। आपको अपने पिताजी या पिता के समान किसी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा जो आपके व्यापार में आपकी उन्नति कराने वाले साबित होंगे।

वृश्चिक संपत्ति और वाहन राशिफल 2023

वृश्चिक राशि वाहन भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, यह वर्ष संपत्ति लाभ के लिए अनुकूल रहने की संभावना नजर आती है। वर्ष का शुरुआती महीना तो कमजोर रहेगा। इस वर्ष संपत्ति का विक्रय आपको कुछ लाभ दे सकती है। 17 जनवरी से शनि देव आपके चतुर्थ भाव में आ जाएंगे। ऐसे में संपत्ति को लेकर अच्छी स्थिति बनेगी। इस वर्ष आप कोई नया घर या प्लॉट खरीद सकते है। जुलाई से अगस्त के बीच कंस्ट्रक्शन का काम या घर की सजावट पर काफी खर्च कर सकते हैं। 22 जनवरी से 12 मार्च के बीच वाहन खरीदना अच्छा रहेगा। इस दौरान खरीदा गया वाहन आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगा। इसके बाद अक्टूबर से दिसंबर के बीच के महीने वाहन क्रय के लिए अच्छे साबित होंगे।

वृश्चिक धन और लाभ राशिफल 2023

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह साल आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस वर्ष आपको विदेश से अच्छा धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। अगस्त से दिसंबर के बीच का समय काफी अच्छा रहेगा। आपके निजी प्रयासों से आपको अच्छा धन लाभ मिल सकता है। फरवरी, अप्रैल, अगस्त और सितंबर के महीने सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बना सकते हैं। अप्रैल से लेकर अगस्त तक का समय आर्थिक हानि की दिखा रहा है। इस दौरान किसी भी तरह के निवेश से बचकर रहना होगा। वर्ष के अंत तक आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपका आत्मबल भी बढ़ेगा।

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023 के अनुसार, आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। ग्रहों के प्रभाव से कुछ समय में आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में कमी होगी। 17 जनवरी के बाद शनि की तीसरी दृष्टि छठे भाव पर होने से छठा भाव सक्रिय रहेगा, ऐसे में स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आपके सामने आ सकती हैं। मानसिक तनाव में रहेंगे। 22 अप्रैल को बृहस्पति महाराज पंचम भाव में प्रवेश करेंगे, और इसी समय में राहु के साथ सूर्य महाराज भी स्थित होंगे।

सूर्य और बृहस्पति दोनों राहु के साथ स्थित होंगे और शनि की दृष्टि होने के कारण दोनों ही ग्रह पीड़ित होंगे। इस दौरान सेहत में बड़े बदलाव आ सकते हैं। ऐसे समय में शारीरिक समस्या को सामान्य ना समझे और चिकित्सक से संपर्क करें। पेट और बड़ी आंत से संबंधित कोई समस्या आपको इस दौरान परेशान कर सकती है। मूत्र नलिका से संबंधित संक्रमण, नेत्र रोग और शरीर में दर्द जैसी आदि समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Related posts