कुंभ राशिफल 2023। Kumbh Rashifal 2023

Kumbh Rashifal 2023

Kumbh Rashifal 2023: आज हम वैदिक ज्योतिष में बताई गई विभिन्न राशियों में से कुंभ राशि के वार्षिक राशि फल 2023 के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इस विस्तृत भविष्यफल 2023 की मदद के द्वारा आप बहुत ही आसानी अपने जीवन में होने वाली हलचलों का अनुमान प्राप्त कर सकते हैं। यह राशिफल वैदिक ज्योतिष के विशेषज्ञों द्वारा निर्मित किया गया है। इसके अनुसार राशि में होने वाले ग्रहों और गोचर की बदलती स्थितियों से 2023 साल में आने वाली शुभ अवसरों और संकटों के विषय में आसानी से जाना जा सकता है।

लेकिन इसके अतिरिक्त अन्य ग्रह जैसे कि सूर्य देव, बुध देव, शुक्र देव और मंगल महाराज भी समय समय पर आपकी राशि में अपना गोचर करके आपको प्रभावित करेंगे। जिसके चलते जनवरी का महीना शारीरिक तौर पर कुछ कमजोर रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी बनी रहेगी। फरवरी के महीने में दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। मार्च का महीना प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव लेकर आ सकता है। अप्रैल का महीना थोड़ा सा तनावपूर्ण रहने की संभावना है। मई के महीने में आप विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। जून के महीने में आपका दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है।

कुंभ प्रेम राशिफल 2023

कुंभ प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में प्रेम संबंधों में अनुकूलता महसूस करेंगे। सूर्य और बुध का प्रभाव पंचम भाव पर रहेगा। इससे आपके प्रियतम से आपकी अच्छी बातचीत रहेगी। जनवरी-फरवरी के महीने खुशी से व्यतीत हो जाएंगे। मार्च के महीने में मंगल का गोचर पंचम भाव में होगा। इससे रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। इस बीच आपसी लड़ाई झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। लेकिन अप्रैल और मई के महीने के बीच स्थिति में सुधार होगा। आप रोमांटिक महसूस करेंगे और एक दूसरे के निकट आएंगे। इसके साथ ही जुलाई-अगस्त के महीनों में प्रेम विवाह का प्रस्ताव भी शुरू हो सकता हैं। नवंबर-दिसंबर के महीने भी प्यार का वातावरण बना रहेगा।

कुंभ करियर राशिफल 2023

वैदिक ज्योतिष पर आधारित कुंभ 2023 करियर राशिफल के अनुसार, इस साल कुंभ राशि के जातकों को अपने करियर के प्रति सावधानी बनाकर रखनी होगी। आपके सहकर्मी आपके विरुद्ध कोई षड्यंत्र भी रच सकते हैं। इतना ही नहीं आपके वरिष्ठ अधिकारियों को आपके प्रति भड़काया भी जा सकता है। इस प्रकार इस साल नौकरी में बड़ी चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मार्च से अप्रैल के बीच नौकरी बदलने की कोशिश कामयाब होगी। मई से अगस्त के बीच आपके विरोधी प्रबल रहेंगे। ऐसे में कार्य में असहजता का सामना करना पड़ेगा। लेकिन सितंबर महीने से आपकी स्थितियां धीरे-धीरे बदलनी लेगेंवी। नवंबर और दिसंबर के महीने करियर में उत्तम लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ शिक्षा राशिफल 2023

कुंभ शिक्षा राशिफल 2023 के अनुसार, कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए यह साल काफी शानदार होने वाला है। सूर्य और बुध का प्रभाव पंचम भाव पर रहेगा। विद्यार्थी अपनी एकाग्रता को बढ़ाएंगे और अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए वह पूरा प्रयास जारी रखेंगे। इस वर्ष की पहली तिमाही बहुत अच्छे से व्यतीत होगी। समस्याओं में कमी महसूस होगी। मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा। लेकिन मई से सितंबर के बीच पढ़ाई में अनेक मुश्किलें और व्यवधान आएंगे। ऐसे में आपको बहुत सावधानी बनाई रखनी होगी। इस वर्ष आपको मानसिक तनाव भी रहेगा, जिसका प्रभाव आपके विद्यार्थी जीवन पर पड़ेगा। मई से जुलाई के बीच और नवंबर के महीने में विद्यार्थियों को उत्तम सफलता प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। विदेशी पढ़ाई की इच्छा रखने वाले जातकों का सपना भी पूरा हो सकता है। लेकिन अन्य क्षेत्र में सफलता के लिए आपको कुछ इंतजार भी करना पड़ेगा।

कुंभ वित्त राशिफल 2023

कुंभ वित्तीय राशिफल 2023 के अनुसार कुंभ राशि के जातकों को इस साल वित्त में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। वर्ष की शुरुआत में शनि और शुक्र देव आपके द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे। जनवरी में सूर्य का गोचर आपके द्वादश भाव में हो जाएगा। ऐसे में आपके खर्चों में बढ़ोतरी के होगी। परंतु बृहस्पति के द्वितीय भाव में होने से आपकी आर्थिक स्थिति का संतुलन बना रहेगा। शनि का गोचर होने आपकी स्थिति और अधिक मजबूत बन जाएगी। आप कई बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आपको बता दें, जून से जुलाई का समय आपके लिए सबसे ज्यादा लाभदायक साबित होगा।

कुंभ पारिवारिक राशिफल 2023

कुंभ पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष की शुरुआत में पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी। इस राशि में चतुर्थ भाव में मंगल वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे, दूसरे भाव में बृहस्पति विराजमान हैं, वहीं शनि देव की द्वादश भाव से दृष्टि रहेगी। ऐसे में यही ग्रह स्थितिया पारिवारिक जीवन में तनाव और टकराव का कारण बन जाएंगी। आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। ऐसे में घर की व्यवस्था खराब होगी। इस साल 17 जनवरी के बाद शनि के राशि परिवर्तन से परिवारिक जीवन की स्थिति में सुधार होगा। वाणी पर संयम बनाए रखें। अप्रैल से अगस्त के बीच परिवार के भाई या बहन को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। सितंबर – अक्टूबर में घर का माहौल सकारात्मक बनेगा। इसके अलावा नवंबर – दिसंबर में परिवार के लोगों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। परिवार के साथ घूमने से आपका जीवन खुशहाल बनेगा।

कुंभ विवाह राशिफल 2023

कुंभ विवाह राशिफल 2023 के अनुसार, यह वर्ष वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा हो सकता है। वर्ष का शुरुआती महीना हालांकि कमजोर रहेगा। क्योंकि शनि और शुक्र द्वादश भाव में स्थित होंगे तथा चौथे भाव में वक्री मंगल, सप्तम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखेंगे। यह ग्रह स्थितियां दांपत्य जीवन में तनाव का बड़ा कारण बन सकती है। जीवन साथी से संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। शनि के 17 जनवरी को प्रथम भाव में आकर सप्तम भाव को देखने से दांपत्य जीवन में थोड़ा ठहराव आएगा। आपके रिश्ते में प्रेम और वफादारी दोनों बढ़ेगी। एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। यह आपके रिश्ते को अनुकूल बनाएगा। मंगल के जुलाई के महीने की शुरुआत में आपके सप्तम भाव में आने से तनाव बढ़ेगा और झगड़े होंगे। ऐसे में जुलाई से अगस्त के बीच विशेष रुप से सावधानी बरतें। अगस्त से अक्टूबर के बीच मंगल के अष्टम भाव में जाने से ससुराल पक्ष से झगड़े की स्थिति हो सकती है। धैर्य बनाकर रखना आवश्यक होगा। बृहस्पति देव जब तीसरे भाव में बैठकर पूर्ण पंचम दृष्टि से सप्तम भाव को देखेंगे आपके दांपत्य जीवन को खुशियों से महका देंगे। ऐसे में जीवनसाथी के बीच की दूरियां भी समाप्त होंगी। प्रेम और आकर्षण भी बढ़ेगा। जीवन साथी के साथ घूमने फिरने भी जाएंगे। अच्छा दांपत्य जीवन व्यतीत होगा।

कुंभ स्वास्थ्य राशिफल 2023

कुंभ राशिफल 2023 के अनुसार, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने की अत्यंत जरूरत है। इस वर्ष की शुरुआत में शनि द्वादश भाव में रहेंगे, ऐसे में स्वास्थ्य पर कुछ खर्च बढ़ सकता है। आंखों से सम्बन्धित समस्या, नेत्र रोग, आंखों से पानी बहना, पैर में चोट या मोच लगना जैसी समस्या हो सकती है। शनि का गोचर आपके स्वास्थ्य में सुधार आने के योग बनेंगे। अप्रैल से बृहस्पति और सूर्य तथा राहु तीसरे भाव में होंगे। इस दौरान गले की खराबी, टॉन्सिल बढ़ना आदि समस्याएं भी हो सकती हैं। सूर्य के आने से समस्याओं में कमी आएगी लेकिन बृहस्पति और राहु के योग से मई से अगस्त के बीच आपको शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। अच्छी दिनचर्या का और अच्छे खान-पान का पालन करना होगा। हालांकि वर्ष के अंतिम महीनों में अच्छा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।

Related posts