मकर राशिफल 2023। Makar Rashifal 2023

Makar Rashifal 2023

Makar Rashifal 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अन्तर्गत मकर वार्षिक राशिफल 2023 के जरिए मकर राशि वाले जातकों के जीवन के विषय में कई जानकारियां मिलने वाली है। एक माह बाद नव वर्ष 2023 शुरू हो जाएगा। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र ने अपने ग्रह चालों और नक्षत्रों के हिसाब से समस्त राशियों के आने वाला साल 2023 के बारे में बताया है।

आने वाला साल 2023 मकर राशि के जातकों के लिए कुछ उतार चढ़ाव भरा रहेगा। लेकिन आप अपने दृढ़ निश्चय से आसमान को भी छू सकते हैं। व्यापारी काफी बड़ी सफलताओं को प्राप्त कर सकते हैं। अचानक से आपको कहीं से तरक्की भी मिल सकती है। अतः आज के आर्टिकल को जरिए नव वर्ष 2023 का भाग्य क्या कहता है यह आपको जानकारी अवश्य मिलेगी। इसके अतिरिक्त साल 2023 में दांपत्य जीवन, प्रेम, विवाह, व्यापार, शिक्षा और कैरियर में साल कैसा रहेगा यह सभी जानकारी जानने के लिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

मकर प्रेम राशिफल 2023

इस वर्ष 2023 की पहली छमाही में आपका अपने प्रियजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। वैवाहिक दंपति या प्रेमी जोड़ों के बीच अच्छा समय व्यतीत होगा। इस वर्ष के दौरान आपसी मतभेद भी शुरू हो सकता है। मकर राशिफल 2023 भविष्यवाणी के अनुसार, किसी भी रिश्ते के शुरू करने से पहले उस रिश्ते की गहराई को समझना आपके लिए अच्छा रहेगा। यह आपके भविष्य के लिए भी बेहतरीन साबित होगा। इस साल 2023 की तीसरी तिमाही में आपको कई प्रश्नों का हल मिलेगा। लेकिन इस साल आपको नए पार्टनर को समझने के लिए कुछ समय देना होगा। इससे आप अपने रिश्ते में सही निर्णय ले पाएंगे।

इस साल मकर राशि के जातकों को प्रेम में सही फैसले लेने होंगे। लव रिलेशनशिप को नया आयाम मिलेगा। अपने मन की बात साथी को बताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मन की बात शेयर करने से काफी उलझने दूर होती हैं। इसके अलावा जो लोग सिंगल हैं उन लोगों के लिए भविष्यवाणी की जाती है कि उनकी जल्दी ही शादी हो जाएगी। अविवाहित जातकों को उनका प्रेमी जोड़ा इस वर्ष किसी पार्टी या फंक्शन में मिल जाएगा। अपने रिलेशनशिप को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। इस वर्ष के अंत तक आपकी और आपके साथी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद या कलह को सकती है। लेकिन वर्ष के अंत तक आपको परेशानियों का अंत होगा। साथ ही आपका रूठा प्रेम भी मान जाएगा।

मकर वित्त राशिफल 2023

मकर राशि के जातक यदि आर्थिक मैनेजमेंट को अच्छे से समझते हैं तो आपके लिए यह साल काफी शानदार होने वाला है। इस वर्ष निवेश संबंधी चीजें भी लाभदायक साबित होंगी। रियल एस्टेट या संपत्ति में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद होगा। आने वाले वर्ष 2023 की पहली छमाही में पुरानी संपत्ति को बेचना शुभ होगा। निवेश में लाभ प्राप्ति के लिए आपको सार्थक प्रयास करने होंगे।

मकर राशि का वित्त राशिफल 2023 के अनुसार, पैसों के मामले में अक्टूबर महीने में काफी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। आपकी लापरवाही के कारण ही नुकसान झेलना पड़ सकता है। नए साल 2023 की अंतिम तिमाही में निवेश करना आपके लिए लाभकारी होगा। आपने जिस भी क्षेत्र में निवेश किया होगा या पैसे लगाए होंगे, आपको उन सबमें लाभ प्राप्त होगा। मकर राशि के कुछ जातक कानूनी धन के मामलों का आनंद उठाएंगे। इस वर्ष की तीसरी तिमाही में ग्रहों की स्थिति के परिवर्तन के साथ आपको धन प्राप्ति होगी। अल्पकालिक निवेश और एसआईपी या लिक्विड फंड में निवेश करना आपके लिए अधिक मददगार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपका वित्त मजबूत होगा। इस साल खरीददारी में अधिक धन खर्च होगा।

हालांकि इस साल आभूषण खरीदना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन बचत व निवेश करना आपके लिए जरूरी है। इस वर्ष आपको आर्थिक रूप से कई झटके मिल सकते हैं। दूसरी तिमाही में आपकी वित्त स्थिति बिगड़ सकती है। मकर राशि के लिए 2023 का पैतृक संपत्ति बहुत अच्छी होगी। इन मामलों में रिश्तेदारों से दूरी बनाए रखें।

मकर करियर राशिफल 2023

आप अपने करियर को लेकर काफी केंद्रित रहेंगे। मकर राशि के रचनात्मक लोगों को अधिक महत्व दिया जाएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। पेशेवर जातक या नौकरीपेशा जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साल के अंत तक आपको अपने प्रयासों का फल अवश्य मिलेगा। मकर करियर राशिफल 2023 के अनुसार सकारात्मकता आपके करियर को एक नई दिशा प्रदान करेगी। वर्ष की दूसरी छमाही में आपको अपने सहकर्मियों के समक्ष अपने कार्यक्षमता को साबित करने की जरूरत होगी। 2023 मकर करियर राशिफल के अनुसार इस साल आपको खुद पर ध्यान देना होगा और ऑफिस की सारी राजनीति से दूर रहना होगा। भविष्य को अच्छा बनाने के लिए आपको अपने प्रशिक्षण पर ध्यान देना होगा।

हालांकि व्यापारियों जातकों के लिए यह वर्ष लाभदायक होगा। आपको मनचाहा परिणाम पाने को मिलेगा। साझेदारी का व्यापार आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप टेक्सटाइल इंडस्ट्री में काम करते हैं किसी के साथ कॉलाबोरेशन होने की संभावना बन रही है। कहीं-कहीं इस राशि के कुछ जातकों को साल की तीसरी तिमाही में ग्रहों के बदलाव के कारण अपनी क्षमताओं पर अविश्वास हो सकता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए जरूरी है कि आप उन लोगों से दूर रहें, जो आपके दोस्त बनने का नाटक करते हैं, लेकिन असल जिंदगी में आपकी जरा भी परवाह नहीं करते हैं।

मकर राशि वाले छात्रों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में समस्याएं होंगी। 2023 की अंतिम तिमाही के आसपास आप अपने लाभ के लिए काम करना शुरू कर लेंगे। स्कॉलरशिप का आपको लाभ प्राप्त होगा। यदि करियर में कहीं कंफ्यूज हो जाएं तो काउंसलिंग का सहारा अवश्य ले सकते हैं।

मकर परिवार राशिफल 2023

अपने परिवार को साल 2023 में आप अपनी आइडियोलॉजी समझाएं। इस वर्ष आपको अपने भाई-बहन के नखरे उठाने के लिए तैयार रहना होगा। साल के पहले भाग में दोनों के बीच काफी तनातनी हो सकती है। ऐसे में घर में अशांति का माहौल पैदा हो सकता है। से मकर राशि के पुरुषों को अपने पिता की नकारात्मक राय के लिए तैयार रहना चाहिए। इस साल घर की महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विवाहित महिलाओं की अपने ससुराल वालों या परिवार के बड़े सदस्याें से अनबन हो सकती है। इसके अलावा, मकर राशिफल 2023 के अनुसार आपको ट्रैवलिंग करने का मौका मिल सकता है। परिवार के लिए यह समय अच्छा रहेगा। परिवार एक-दूसरे के काफी करीब आ जाएंगे।
इतना ही नहीं आप और परिवार के लोग तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

हालांकि, तीसरी तिमाही के आसपास परिवार में झगड़े या मनमुटाव हो सकता है। मकर राशि के लिए 2023 के अनुसार नए साल 2023 की पहली तिमाही में भी जातकों को परेशानियां घेर सकती हैं। घर में आर्थिक उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको अपने व्यवहार को संभालना मुश्किल होगा। इस वर्ष अविवाहितों को अपने लिए उपयुक्त साथी मिल जाएगा। इसी के साथ परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे, जिससे घर में सब कुछ अच्छा होने लगेगा।

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2023

इस साल आपका स्वास्थ्य काफी बिगड़ सकता है। आपको अपने खानपान का विशेष ख्याल रखना होगा। मकर स्वास्थ्य राशिफल 2023 के अनुसार बच्चे अपनी पढ़ाई से संबंधित समस्याओं से निपट सकते हैं। मकर राशि के पुरुषों और महिलाओं का स्वास्थ्य तीसरी तिमाही के आसपास अच्छा रहेगा। आपको उन परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपको स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा। हेल्दी डाइट फॉलो करें और अच्छा खाने का सेवन करें। बदलते मौसम के साथ वृद्ध लोगों को अपने स्वास्थ्य के साथ कुछ समस्याएं दिखाई दे सकती हैं। घुटने में दर्द और पीठ से संबंधित परेशानी बन सकती है। लेकिन परिवार के साथ समय बिताने से आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। लेकिन लापरवाही बरतें। 2023 की अंतिम तिमाही तक धैर्य अवश्य बनाए रखें। इससे आपकी ऊर्जा में सुधार होगा। आपको स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना चाहिए और आपकी ऊर्जा में भी वृद्धि हो सकती है। जो लोग व्यवस्थित ढंग से काम नहीं करते हैं, उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। एक लंबे समय के बाद आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

कुछ लोगों को इस वर्ष बेवजह की चिंता हो सकती है। पेशेवर लोग काम के बोझ तले दबे रहेंगे। हालांकि, अगर आप चीजों को नियंत्रण में रखना जानते हैं, तो चीजें बेहतर होंगी। विशेष रूप से इस राशि की महिलाओं को प्राेफेशनल और पर्सनल लाइफ को संतुलित करना सीखना होगा। बेवजह का वर्कलोड महिलाओं के लिए सही नहीं है। इसके अलावा, अगर महिला गर्भवती है, तो निश्चित रूप से उन्हें अपनी जीवनशैली और दिनचर्या को संतुलित रखने की जरूरत है। साथ ही उन्हें सही समय पर दवाएं और भोजना भी लेना चाहिए ताकि वह और उनके गर्भ में पल रहा शिशु स्वस्थ रहे। जरूरी हो, तो आप अपने लिए एक टाइम टेबल बना लें। अंतिम तिमाही के आसपास सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

मकर विवाह राशिफल 2023

मकर राशि वाले इस साल वर्ष की शुरुआत में अपने जीवन की नई शुरुआत कर सकते हैं। जिन लोगों का विवाह हो गया है उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कुछ असहमति हो सकती है। इस वर्ष व्यवसायिक दृष्टि से परिवार के लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं। परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन फिर धीरे धीरे आपकी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त होगा।

सिंगल जातकों के लिए जल्द ही विवाह के योग बन सकते हैं। तिमाही के आसपास स्थितियों से बेहद परेशान हो जाएंगे लेकिन आपके लिए अच्छा होगा कि आप उम्मीद न छोड़ें। साल के अंत तक आपको मदद करने वाले कई लोगों का साथ मिलेगा। मकर विवाह राशिफल 2023 के अनुसार पार्टनर के साथ या तो शादी कर सकते हैं। इस साल आप सगाई से शादी पक्की भी कर सकते हैं। लेकिन आपको पारिवारिक पक्ष से कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। धैर्य बनाकर रखना होगा।

Related posts