धनु राशिफल 2023। Dhanu Rashifal 2023

Dhanu Rashifal 2023

Dhanu Rashifal 2023: आपको बता दें, कि धनु राशि वालों के लिए यह आने वाला साल उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। इस वर्ष आपकी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति आपके चतुर्थ भाव में मीन राशि में अर्थात् अपनी स्वराशि में ही विराजमान रहेंगे। वहीं कर्मफल दाता शनि वर्ष की शुरुआत में आपके दूसरे भाव में स्वराशि मकर में विराजमान रहेंगे। कुंडली में अन्य ग्रहों का गोचर भी समय-समय पर आपको प्रभावित करता रहेगा ग्रहों का आपके जीवन में विशेष प्रभाव पड़ेगा और उसमें भी बदलाव आएंगे। विदेश जाने की संभावना भी प्रबल होगी।

जनवरी का महीना उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। लेकिन वहीं फरवरी का महीना आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी करेगा। मार्च का महीना दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ा सकता है। अप्रैल का महीना सामान्य रहेगा। सितंबर का महीना कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता लेकर आ सकता है। अक्टूबर का महीना आर्थिक रूप से मजबूती लेकर आएगा। नवंबर और दिसंबर के महीने आर्थिक स्थिति में बेहतर बनाएंगे।

धनु प्रेम राशिफल 2023

धनु प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, धनु राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में सावधानी रखनी होगी। इस वर्ष आपको अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष की शुरुआत में राहु पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आप प्यार में किसी की परवाह भी नहीं करना चाहेंगे। 17 जनवरी को शनि के तीसरे भाव से पंचम भाव पर दृष्टि डालने से आपके रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। 22 अप्रैल को बृहस्पति और सूर्य देव भी आपके पंचम भाव में आ जाएंगे। इस बीच आपका प्रेम अच्छा बना रहेगा। लेकिन रिश्ते में समस्या बढ़ सकती है। रिश्ते में यह तनाव अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष अंत में बृहस्पति की कृपा से आपका रिश्ता काफी मजबूत हो पाएगा।

धनु करियर राशिफल 2023

धनु राशि के करियर राशिफल 2023 के अनुसार, इस राशि के जातकों को अपने करियर में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। वर्ष की शुरुआत में अनुकूल रहेंगे। इसके साथ ही शनि देव तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे समय में नौकरी में बदलाव का कदम उठा सकते हैं। पंचम भाव पर शनि की पूर्ण दृष्टि होगी। नौकरी में बदलाव का विचार आपके लिए सफलतादायक साबित होगा। अप्रैल में बृहस्पति और राहु पंचम भाव में एक साथ सूर्य के साथ होंगे। अप्रैल से अगस्त के दौरान आप नौकरी बदलने से बचें। अक्टूबर से दिसंबर का समय अनुकूल रहेगा। इस बीच नौकरी बदलने से आपको सफलता मिलेगी।

धनु शिक्षा राशिफल 2023

धनु शिक्षा राशिफल 2023 के अनुसार, यह वर्ष धनु राशि के विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनी सकती है। वर्ष के शुरुआती जीवन में राहु पंचम भाव में होने से आपकी बुद्धि को बिगाड़ सकता है। इस साल आपको बुरी संगति से बचना होगा। यह बुरी स्तिथि आपकी पढ़ाई में बाधा बन सकती है। शनि के पंचम भाव पर दृष्टि डालने से शिक्षा में रुकावट आने की स्थिति बनेगी। सफलता हासिल करने के लिए आपको अधिक परिश्रम करना होगा। अपनी एकाग्रता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा। बृहस्पति, सूर्य और राहु एक साथ पंचम भाव में जब आएंगे तब आपके लिए शारीरिक समस्याएं पैदा होंगी। जो आपको पढ़ाई में बाधा का कारण बन सकती हैं। आपको अपनी पढ़ाई में परिणामों में समस्या आएगी। अक्टूबर के बाद से अच्छी सफलता के योग बनेंगे। सितंबर और नवंबर के महीने अनुकूलता लेकर आएंगे।

धनु वित्त राशिफल 2023

धनु वित्तीय राशिफल 2023 के अनुसार, इस साल आपको धन से संबंधी समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयासरत रहना होगा। अधिक चिंता की जरूरत नहीं होगी बस आपको ध्यान केन्द्रित रखना होगा। आपका वित्तीय संतुलन बना रहेगा। इस वर्ष विशेष रूप से आपको फरवरी से अप्रैल, अगस्त और सितंबर तथा दिसंबर के महीने में खर्चों से बचना होगा। इस समय आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी। ऐसे में यह खर्च आपके लिए सिर दर्द बढ़ सकता है। इस वर्ष आपका वित्तीय संतुलन बिगड़ सकता है।

धनु पारिवारिक राशिफल 2023

धनु पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार, धनु राशि वालों को पारिवारिक जीवन में काफी सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। ऐसे में वर्ष की शुरुआत आपके लिए बढ़िया रहेगी। आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। आपकी राशि में बृहस्पति चतुर्थ भाव में रहेंगे। ऐसे में आपको पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। दूसरे भाव में शुक्र और शनि की स्थिति आपके पारिवारिक जीवन में कोई अच्छी खबर लेकर आएंगे। आप इस वर्ष किसी बड़े पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में शनि तीसरे भाव में आ जाएंगे। फिर पंचम में राहु होने के कारण चतुर्थ भाव पाप कर्तरी दोष में बना रहेगा। इस बीच परिवार में माता और पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अप्रैल से मई के दौरान पिता को स्वास्थ्य समस्याएं भी घेर सकती हैं। अक्टूबर से दिसंबर के महीने में आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति मिलेगी।

धनु संतान राशिफल 2023

2023 वर्ष की शुरुआत में धनु राशि के जातकों की राशि का पंचम भाव ज्यादा सक्रिय रहेगा। शनि बृहस्पति और राहु के प्रभाव से पंचम भाव पर ग्रहों का प्रभाव अधिक रहेगा। संतान को लेकर आपकी चिंता बनी होगी। संतान के स्वास्थ्य और उनकी शिक्षा की ओर अधिक ध्यान देना होगा। अप्रैल से अगस्त के बीच संतान को शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। साथ ही उनकी पढ़ाई में भी रुकावट आ सकती है। साल के अंतिम तिमाही में संतान के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। साथ ही सफलता भी मिलेगी।

धनु विवाह राशिफल 2023

धनु विवाह राशिफल 2023 के अनुसार, वैवाहिक जीवन में चिंता बढ़ेगी। वर्ष की शुरुआत में सप्तम भाव पर सूर्य और बुध का प्रभाव रहेगा। जिससे दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। पंचम भाव के सक्रिय होने से जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। साथ ही आपसी सामंजस्य की भावना बनी रहेगी। अगस्त से अक्टूबर के बीच आप कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। इस वर्ष के अंतिम महीनों में संतान प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका साथ हमेशा अच्छा बना रहेगा।

धनु व्यापार राशिफल 2023

धनु राशिफल 202 के अनुसार व्यापार के लिए यह साल काफी अच्छा रहेगा। व्यापार में आशातीत सफलता मिलने के योग बनेंगे। इस वर्ष आपको व्यापार में उन्नति मिलेगी। वर्ष का शुरुआती महीना अच्छी स्थिति लेकर आएगा। आपका व्यापार बढ़ेगा। फरवरी-मार्च और अप्रैल के महीने आपको सफलता प्रदान करेंगे। अगस्त और सितंबर के महीने में कोई बड़ी डील हो सकती है। अक्टूबर और नवंबर के दौरान सावधानी बनाई रखें। दिसंबर का महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा। इसके साथ ही विदेशी कारोबार में काफी तरक्की मिलेगी।

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023 के अनुसार, ज्योतिष के अनुसार आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पंचम भाव में राहु के होने से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना रखेंगे। अपने खान पान का विशेष ख्याल रखना होगा। बृहस्पति, सूर्य और राहु के पंचम भाव में अप्रैल में उदर रोग से जुड़ा कोई रोग हो सकता है। आपको पेट से संबंधित कोई बड़ी बीमारी परेशान कर सकती है। अप्रैल से अक्टूबर तक स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। अच्छा खानपान और अच्छी दिनचर्या से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

धनु संपत्ति और वाहन राशिफल 2023

धनु राशि वाहन भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, यह साल संपत्ति के लिए काफी अच्छा रहेगा। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति गुरु चतुर्थ भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में संपत्ति प्राप्ति की योजनाओं को मजबूती मिलेगी। इस साल आपको कोई पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। इस वर्ष के पहले महीने जनवरी से लेकर अप्रैल के बीच तक का समय अनुकूल रहेगा। यह साल आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी का रहेगा। इस साल परिवार वालों की सहमति से कोई वाहन भी खरीद सकते हैं। सितंबर के अंत तक का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस माह में वाहन खरीदने से भी बचें। किसी दुर्घटना और किसी समस्या में फंसने के योग बन रहे हैं। अक्टूबर से स्थिति अच्छी रहेगी और नवंबर-दिसंबर के दौरान कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। आप एक नया मकान भी खरीद सकते हैं।

धनु धन और लाभ राशिफल 2023

धनु राशि के जातकों को इस स धन और लाभ की स्थिति अच्छी रहने वाली है। इस 2023 के वर्ष की शुरुआत में शनि इस राशि में शुक्र के साथ दूसरे भाव में विराजमान होंगे। केतु ग्रह इस राशि के कुंडली के ग्यारहवें भाव में रहेंगे। जो आपकी आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बना देंगे। 17 जनवरी को शनि देव राशि के तीसरे भाव में आकर द्वादश भाव को देखेंगे जिससे बड़े खर्चे के योग बनेंगे। खर्चे पूरे वर्ष बने रह सकते हैं। बृहस्पति के पंचम भाव में आकर एकादश भाव और प्रथम भाव को देखने से आर्थिक स्थिति काफी अच्छी बनी रहेगी। इस वर्ष धन प्राप्ति के सुंदर योग बनेंगे। इस वर्ष में अप्रैल से लेकर सितंबर की शुरुआत तक बड़ा निवेश करने से पहले सोच विचार कर लें। अक्टूबर से दिसंबर के बीच का समय आर्थिक रूप से अच्छा बना रहेगा। इस साल आपकी धन प्राप्ति के योग बनेंगे। इस साल धन लाभ में पारिवारिक सदस्य भी आपका सहयोग करेंगे। वर्ष के अंतिम महीने में आपको सफलता मिलेगी।

Related posts