मीन राशिफल 2023 | Meen Rashifal 2023

Meen Rashifal

Meen Rashifal 2023: आज के आर्टिकल के जरिए हम आपको मीन राशि के वार्षिक कार्यक्रम के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इस विस्तृत भविष्यफल 2023 की सहायता से आप बहुत ही सरलता से वर्ष 2023 के दौरान अपने जीवन में घटने वाली घटनाओं का अनुमान प्राप्त कर सकते हैं। ज्योतिष के अंतर्गत ग्रहों के गोचर और इनका आपकी राशि पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया गया है। इस राशिफल के जरिए आपको आने वाले साल 2023 की परेशानियों व लाभों का अत्यन्त महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्त होगा।

मीन राशि के स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति होते हैं। यह गुरु देव वर्ष 2023 में मीन राशि में उपस्थित रहेंगे। मार्च को देव गुरु बृहस्पति अपनी अस्त अवस्था में आ जाएंगे। शनि देव आपके एकादश और द्वादश भाव के स्वामी हैं जो कि वर्ष की शुरुआत में एकादश भाव में रहेंगे और आमदनी में बढ़ोतरी करेंगे। इस वर्ष बृहस्पति और शनि का संयुक्त गोचर होगा। यह दोहरा गोचर बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसे दोहरा गोचर कहा जाता है। राहु और केतु जो वर्ष की शुरुआत में आपके तीसरे और नवमे भाव में होंगे।

मीन प्रेम राशिफल 2023

मीन प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, प्रेम संबंधों में अनुकूलता महसूस करेंगे। प्रियतम के बीच की दूरियां बनेगी। 22 अप्रैल 2023 तक गुरु आपकी ही राशि में रहकर आपके पंचम सप्तम और नवम भाव को देखेंगे। यह समय प्रेम विवाह के लिए अनुकूल साबित होगा। मंगल के पंचम भाव में होने से बहुत सतर्क रहना होगा। संबंधों में बिखराव की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। आपका रिश्ता टूट सकता है इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें। अगस्त का महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सितंबर से नवंबर तक तनावपूर्ण स्थिति में रहने वाले हैं लेकिन फिर दिसंबर का महीना आपके रिश्ते को बढ़िया बनाएगा।

मीन करियर राशिफल 2023

वैदिक ज्योतिष पर आधारित मीन 2023 करियर राशिफल के अनुसार, करियर में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। वर्ष की शुरुआत में आपको अपने कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। आपको पदोन्नति का सम्मान मिल सकता है। जनवरी का महीना बहुत अनुकूल रहने वाला है। यह समय आपकी नौकरी के लिए अनुकूल रहेगा। मई से जुलाई के बीच नौकरी छूटने या नौकरी बदलने की स्थिति बन सकती है। सितंबर से दिसंबर के बीच नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। करियर के सिलसिले में विदेश जाना भी हो सकता है।

मीन शिक्षा राशिफल 2023

मीन शिक्षा राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष विद्यार्थियों अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। बृहस्पति तथा शनि के संयुक्त प्रभाव से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। अप्रैल से अगस्त और सितंबर के महीने बहुत तनाव देखने को मिलेगा। पारिवारिक माहौल नकारात्मकता की ओर बढ़ेगा विद्यार्थियों को वर्ष के प्रथम तिमाही और अंतिम तिमाही में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष बहुत अनुकूल रहेगा। अपनी शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त कर पाएंगे। अगस्त से नवंबर के बीच प्राप्त विदेश जाकर पढ़ाई का सपना पूरा हो सकता है। फरवरी से मार्च, अगस्त से सितंबर और नवंबर से दिसंबर के महीने सफलतादायक साबित होंगे।

मीन वित्त राशिफल 2023

मीन वित्तीय राशिफल 2023 के आपको वित्तीय रूप से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। वित्तीय संतुलन बना रहेगा। ग्रहों की स्थिति वित्तीय संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 17 जनवरी 2023 को जब शनि आपके द्वादश भाव में आ जाएंगे तब खर्चों में वृद्धि होगी। इस बीच संतुलन बिठाना आपके लिए बड़ा मुश्किल होगा। 22 अप्रैल के बाद बृहस्पति भी दूसरे भाव में राहु से युति करेंगे जिससे गुरु चांडाल योग बनेगा। ऐसे में अप्रैल के अंत से लेकर अगस्त तक का समय ज्यादा परेशानी वाला हो सकता है। वित्तीय सामंजस्य बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा।

मीन पारिवारिक राशिफल 2023

मीन पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार मीन राशि के जातक अपने पारिवारिक जीवन में खुशी का आनंद लेंगे। एकादश भाव में शनि की उपस्थिति भी आपके लिए अनुकूल ही रहेगी। जनवरी को शनि के द्वादश भाव में जाने से परिवार में किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। 22 अप्रैल तक देव गुरु बृहस्पति सब आपका साथ देंगे लेकिन उसके बाद राहु के साथ युति करेंगे ,जिससे गुरु चांडाल दोष के प्रभाव से समस्या प्रारंभ हो सकती है। इस वालों के बीच आपसी सामंजस्य की कमी दिखाई देगी। आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। धैर्य रखें और परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करे।

मीन विवाह राशिफल 2023

मीन विवाह राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 में वैवाहिक जीवन मध्यम रूप से फलदायक होगा। वर्ष की शुरुआत में शनि का एकादश भाव में सूर्य का दशम भाव में और बृहस्पति का प्रथम भाव में रहेगा जिससे वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी के बीच अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा। आपके बीच प्रेम आकर्षण बना रहेगा। आप दोनों एक दूसरे की समस्याओं को मिलकर हल करने का प्रयास करेंगे। बृहस्पति के द्वितीय भाव में जाने के बाद और शनि के द्वादश भाव में होने से जीवनसाथी के बीच संबंधों में कुछ समस्या आएगी। जिन्हें समझदारी से दूर करना होगा। जुलाई से अक्टूबर के बीच अपने वैवाहिक जीवन में सामंजस्य स्थापित करना होगा। जीवनसाथी के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ना शुरू होगा। साथी के साथ तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मीन व्यापार राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023 मीन राशि के अनुसार यह वर्ष अपनी व्यापार क्षेत्र में बहुत ही बड़ी उपलब्धि प्रदान कर सकता है। गुरु बृहस्पति सप्तम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखेंगे। शनिदेव एकादश भाव में होंगे। यह ग्रह स्थिति आपके व्यापार में प्रगति प्रदान करेगा। आपको सफलता मिलेगी। व्यापार तेजी से उन्नति मिलेगी। फरवरी से अगस्त के बीच आपको विदेशी माध्यमों से भी व्यापार में उन्नति प्राप्त हो सकती है। सितंबर और अक्टूबर के महीने व्यापार में कुछ चुनौतियां मिलेगी।

मीन स्वास्थ्य राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023 के अनुसार स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना होगा। वर्ष की शुरुआत स्थिति अनुकूल रहेगी। द्वितीय भाव में राहु के उपस्थित रहने से आपको अपने खान-पान को असंतुलित रखने की आदत पड़ जाएगी। इस कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। जनवरी में शनि आपके द्वादश भाव में आएंगे। ऐसे में यह स्थिति आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बनी रहेगी। शनि का द्वादश भाव आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस बीच आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। आंख में दर्द नेत्र रोग दांतों में दर्द मुंह के छाले आदि समस्या भी हो सकती है। आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। अक्टूबर के बाद कुछ राहत महसूस होगी लेकिन सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा। शनि के द्वादश भाव में रहने से पैरों में दर्द, चोट या आंखों में समस्या हो सकती है।

Related posts