मिथुन राशि 2023(Gemini 2023 Horoscope)

Gemini 2023 Horoscope

मिथुन प्रेम राशिफल 2023

यह साल मिथुन राशि के जीवनसाथी के लिए अच्छा रहेगा। एक दूसरे के साथ सामंजस्य बना रहेगा। इस साल की तिमाही में मिथुन राशि के लिए प्रेम का दरिया बहेगा। इसके अलावा, इन दिनों आपको जो दुख का एहसास होगा, उसमे संयम रखना होगा। इसका फल आपको आगे आने वाले समय में प्राप्त होगा। धैर्य बनाकर रखना आपके लिए अनिवार्य होगा।

मिथुन प्रेम राशिफल, 2023 की भविष्यवाणी के अनुसार, मंगल और राहु ग्रहों के प्रभाव के चलते पहली तिमाही में आपके पार्टनर के साथ कुछ गलफहमियां हो सकती हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके अनुसार, मिथुन राशि के व्यक्तियों को किसी के साथ नए संबंध बंधन बनाते समय बहुत सावधान रहना चाहिए। यह साल 2023 की तीसरी तिमाही के आसपास सूर्य और बुध ग्रह आपके रिश्ते में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए वाणी पर संयम बनाकर रखना अनिवार्य है।

मिथुन राशि में कुछ ग्रह आपकी कुंडली के पक्ष व विपक्ष में रहेंगे। केतु ग्रह इस कुंडली में तटस्थ रहेगा। लेकिन यह आपके प्रेमी जीवन की योजनाओं में बाधा लेकर आएगा। हालांकि आपको अधिक चिंतित होने की आवश्कता नहीं है। इस साल 2023 में बृहस्पति ग्रह का आपको साथ मिलेगा। इस ग्रह के प्रभाव से आपको सर्वोत्तम तरीके से सकारात्मक और आशावादी परिणाम मिलेंगे। इस वर्ष के शुरुआती महीनों में आपसी प्रेम संबंध बेहतर होंगे

साल 2023 की अंतिम तिमाही के आसपास चल रही अनबन दूर होगी। साथी के साथ अच्छा तालमेल बनेगे। लेकिन मिथुन राशि के लिए प्रेम राशिफल 2023 में राहु ग्रह का अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आपके जीवन में पुराना प्रेम वापस अा सकता है। इस वर्ष मिथुन राशि के जातक प्रेम संबंधों में सुधार के लिए प्रयास करेंगे। इस राशि के जातकों के लिए प्रेम विवाह के प्रस्ताव भी अा सकते हैं।

मिथुन वित्त राशिफल 2023

साल 2023 में ग्रहों का गोचर आपके पक्ष में होगा। आपके जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, जिससे परिस्थितियां प्रभावित होंगी। मिथुन वित्त राशिफल 2023 के अनुसार, यह साल आपके लाभदायक और काफी शुभ रहेगा। आपकी कुंडली में शनि की मौजूदगी रहेगी। हर चीज के बारे में सोच-समझकर निर्णय लें। वित्त से संबंधित कानूनी मामलों में सफल होंगे।

इस साल 2023 में आपका पेशेवर जीवन अच्छा रहेगा। नए साल 2023 में मंगल की चाल के साथ कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं। निवेश से बचना चाहिए, निवेश से लाभ प्राप्त करने की संभावना बहुत कम है। वर्ष की अंतिम तिमाही में मिथुन राशि के पुरुषों और महिलाओं के लिए अनुकूल रहेगी, क्योंकि उनके कई संभावित स्रोतों से धन कमाने की संभावना बन रहेगी। 2023 इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपको अपने कार्यों और निवेशों से धन उत्पन्न करने के बेहतर तरीके मिलेगे। व्यापार क्षेत्र में मिथुन राशि के जातकों को बड़े पैमाने पर निवेश करने से बचना चाहिए।

मिथुन करियर राशिफल 2023

इस साल 2023 में मिथुन राशि के जातक सफलता की ओर आगे बढ़ेगें। मिथुन करियर राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष की पहली तिमाही में आपको अपने पेशेवर करियर पर अधिक ध्यान देना होगा। शनि ग्रह के प्रभाव के कारण आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं शनि ग्रह के कारण आपको अपने जीवन में काफी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस साल परिचितों और अपनों के बीच आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ सकेगा।

इस साल काम का बहुत अधिक रहेगा। पुराने कामों का बोझ सर पर ना लें और बेहतर करने का प्रयास करें। मिथुन राशि के जातकों का मंगल कुंडली में हो उनको कौशल में भाग्योदय प्राप्त होगा। मिथुन राशि के उन जातकों को सफलता मिलेगी जो पदुन्नती के लिए प्रयास कर रहे हैं।
केतु ग्रह आपकी कुंडली के लिए लाभदायक साबित होगा। शनि की उपस्थिति से इस राशि के जातक खेल क्षेत्र में अपना करियर सफल बना सकते हैं।इसके साथ ही नए उद्यम शुरू करने के लिए प्रयास कर सकते हैं।

मिथुन परिवार राशिफल 2023

इस वर्ष 2023 की पहली तिमाही आपके लिए शुभ रहेगी। शनि ग्रह की कृपा से आपके कई रिश्ते मजबूत होंगे। शनि ग्रह की मदद से आपके भाई-बहनों को भी उनके करियर क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस वर्ष में परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। बुध ग्रह की वजह से आपको निजी जीवन में संकट खड़े हो जाएंगे। वहीं घर में तनावपूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

इस वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान बृहस्पति ग्रह के जरिए आपके जीवन में शांति और सद्भाव का आगमन होगा। परिवार में माता पिता से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस साल 2023 की अंतिम तिमाही के दौरान शुक्र ग्रह कि आपके घर के लोग स्वस्थ रखेंगे। नए वर्ष में आपको सामाजिक जीवन में काफी सुधार होगा। मंगल और राहु ग्रह आपको वर्ष के अंत में कुछ व्यक्तिगत मुद्दों के बारे में काफी विद्रोही बना सकते हैं। इस साल आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मंगल और बृहस्पति की उपस्थिति से आपके काम आसानी से सफल होंगे। इस राशि के जातकों को अपने घर के बच्चों के साथ नरम व्यवहार करना चाहिए। इसका फल आपको विशेष रूप से अवश्य प्राप्त होगा।

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2023

स्वास्थ्य हर किसी व्यक्ति के लिए पहला सुख है, जिसका ख्याल रखना हमारी एक अहम जिम्मेदारी है। इस साल 2023 की पहली तिमाही के आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कामकाजी महिलाओं और पुरुषों को तनाव और चिंता सता सकती है। स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए नियमित तौर पर योग और कुछ एक्सरसाइज करना महत्वपूर्ण रहेगा। काम में भी आपको थोड़ा ब्रेक लेना होगा।

साल की तीसरी तिमाही के आसपास मंगल ग्रह का गोचर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ के साथ परेशान कर सकता हैं। मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2023 की भविष्यवाणी के अनुसार जातकों में ऊर्जा की कमी रहेगी। भावनात्मक उतार-चढ़ाव बना रहेगा, ऐसी परेशानियां में जातकों को योग अभ्यास करना चाहिए। साथ ही ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होना चाहिए, जिससे मन-मस्तिष्क शांत हो। बुध ग्रह की स्थिति से आपको स्वास्थ्य संबंधित
परेशानियों से निजात मिलेगा।

इस साल 2023 में शनि गोचर स्वास्थ्य की समस्याओं को बढ़ा सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य की दृष्टि से जातकों में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन इन समस्यायों से परेशान होने की आवश्कता नहीं है। आपको बेहतर उपचार अपनाने की आवश्यकता है। यदि आपको पाचन संबंधी परेशानी है, तो इस वर्ष अपने लिए डाइट प्लान का पालन करना चाहिए। वर्ष 2023 में तीसरी तिमाही की समयावधि के दौरान आपके लिए अच्छा हो सकता है।

मिथुन विवाह राशिफल 2023

मिथुन विवाहित जोड़ों के लिए राहु और केतु ग्रह प्रमुख भूमिका निभाएंगे। मिथुन विवाह राशिफल 2023 के अनुसार, बृहस्पति ग्रह महिलाओं का समर्थ करेगा। आप शादी को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। मंगल ग्रह की चाल उन विवाहित जोड़ों के लिए सही नहीं होगी, जिनके आपसी संबंध ठीक नहीं है। झगड़ा बढ़ेगा और अशांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि से संबंधित नवविवाहित जोड़ों को साल 2023 की पहली तिमाही के में आपको अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। सूर्य और बुध ग्रह आपके ससुराल वालों के साथ आपके संबंध को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। तनाव का माहौल पैदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते खराब हो सकते हैं। कुछ बाहरी लोग आपके रिश्ते में दरार डालने का प्रयास सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आपको ऐसे लोगों से दूर रहना होगा।

मिथुन विवाह राशिफल 2023 के अनुसार, बृहस्पति ग्रह विवाह का बंधन सूत्र है। ऐसे में जिसके वैवाहिक रिश्ते में रुकावटें अा रही हैं वह दूर होंगी। कुंडली पर शनि ग्रह के प्रभाव के कारण जिन जातकों के विवाह में विलंब हो रहा है, उन्हें भी राहत मिलेगी। बृहस्पति गोचर का लाभ मिलेगा। इस वर्ष शादी के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। बृहस्पति ग्रह आपको बुरे प्रभावों से बचाने में सहायक साबित होंगे।

Related posts