आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 22 May 2023

aaj ka prem rashifal

प्रेम राशिफल 22 May 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

प्रेम प्रसंग के लिए आज अच्छा दिन है, तनाव और परेशानियां आज आपको मानसिक तौर पर व्यस्त रखेंगी जिससे आपका प्रियतम उखड़ा-उखड़ा नज़र आएगा। आज आपको अपनी निजी परेशानियों को अपने प्यार के बीच न लाने की ओर काम करना होगा।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

परिवार में किसी बुजुर्ग से झगड़े के कारण आपको परेशानी हो सकती है।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 4

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

आज आप अपने प्रियतम से मन की बातें करेंगे। कुछ काम ज़रूर होगा लेकिन उसके बावजूद भी घूमने फिरने और अपने प्रिय के साथ रोमांस करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन की गाड़ी भले ही आर्थिक रूप से ठीक न चल रही हो लेकिन फिर भी वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। हालांकि आपकी जेब आपके इस विचार को ज्यादा देर तक चलने नहीं देगी और कुछ समय बाद ही आपको समझ आ जाएगा कि ये काम आने वाले वक्त में हो सकता है अभी नहीं। आज के दिन आप अपनी माता की सेवा कर सकते हैं और आपकी माता भी आपको दुलार करेंगी।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 3

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

आपका पार्टनर आज आपको किसी तरह से धोखा दे सकता है, लिहाजा आज के दिन चौकन्ना रहें।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

परिवारिक जीवन आज थोड़ा निराशाजनक रह सकता है आज के दिन आपको महसूस हो सकता है कि जिस तरह से आप अपनी बात को घर के सदस्यों को समझाना चाहते हैं उस तरह से वो समझ नहीं पा रहे हैं। इस वजह से आपका मन खिन्न हो सकता है।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 1

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

प्रेम जीवन की डोर बहुत नाजुक होती है इसलिए इस रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने स्वभाव में अच्छे परिवर्तन लाएं।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में गृह क्लेश की संभावनाएं नज़र आ रही हैं। परिजनों के बीच विवाद भी देखने को मिल सकता है। ऐसी स्थिति में शांति बनाने का प्रयास करें और बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 3

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

प्रेम की अधिकता इस राशि के कुछ जातकों में आज देखने को मिल सकती है। प्रेम की भावनाओं को खुलकर अपने प्रेमी से व्यक्त करें इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन की क़िलेबंदी वाली जीवन-शैली में आज आप खुद को बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। इसे आपको अपने दिमाग पर हावी होने से रोकने की ज़रूरत होगी क्योंकि उम्मीद है कि आगे चलकर ये घुटन आपके शारीरिक और मानसिक विकास को रोक देंगे। इसी वजह से आज आप घर पर रहते हुए चिड़चिड़ा और बेचैन महसूस करेंगे जिससे आपके आस-पास के लोग भी परेशान रह सकते है।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 9

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

जो जातक प्रेम में हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विवाहित लोगों को भी अपने जीवनसाथी से आज प्यार और समर्थन मिल सकता है। मेरी सलाह है कि आज आप अपने प्रियतम या जीवनसाथी को कोई तोहफा दें या उनके लिए कोई मीठी चीज़ भेजें। ऐसा करना आप दोनों के रिश्ते को तो मजबूती देगा ही साथ ही आपके जो मतभेद चल रहे थे उनपर भी पूर्णविराम लग जाएगा।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

पारिवारिक तौर पर देखा जाए तो आज आप परिवार के सदस्यों के साथ एक अच्छा वक़्त गुजार पाएंगे। घर के सदस्यों के लिये आज आप शॉपिंग कर सकते हैं जिससे परिवार के लोग आज आप पर अपनी जान छिड़केंगे। घर में किसी नए वाहन की खरीददारी भी संभव है। कुल मिलाकर देखें तो आज पारिवारिक तौर पर आप खुद को बेहद भाग्यशाली महसूस करेंगे। इसके अलावा आज परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न होने की भी संभावना है।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 4

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

जो लोग प्रेम संबंधो में पड़े हैं आज वो अपने प्रेमी से दूरी बनाकर चलने की कोशिश करेंगे और इसका कारण होगा आपका किसी अन्य काम में बिजी होना। हालांकि आपका प्रेमी आपकी बातों को समझेगा और आपके मूड के अनुसार ही आपसे बातें करेगा। मेरी राय मानें तो पूरे दिन में थोड़ा समय अपने प्रेमी के लिए भी अवश्य निकालें।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन भी आज बेहतरीन रहने की उम्मीद है। घर के लोगों के साथ मिलकर टीवी पर फ़िल्म देखना और अपने नज़दीकी लोगों के साथ गप्पें मारना आज आपको नयी ताजगी प्रदान कर सकता है। जिस बेहतर जिंदगी की आप तलाश करते हैं आज वो आपको मिल सकती है।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 7

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

प्रेम जीवन की बात करें तो आज आपके साथी के स्वभाव में आया बदलाव आपके मन को खिन्न कर देगा और आपका रोमांटिक मूड पूरी तरह से गुस्से में तब्दील हो जाएगा। लेकिन ऐसी किसी भी स्थिति का सामना करने पर अपने आप पर संयम बरतें और गुस्से से काम ना लें। गुस्से में अपना आपा खोकर यदि आप कोई कदम उठाते हैं तो ये आपके रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म भी कर सकता है।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन के लिहाज से बेहतरीन दिन हो सकता है। अपने घर के लोगों को एकता के बंधन में बाँधने के लिए आज आप प्रयास कर सकते हैं। रात के समय घर के सदस्य बैठकर बीते दिनों की मीठी यादों की बातें कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो घर के सदस्यों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 9

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

यदि आप किसी के प्रेम में हैं तो आपको उनके प्रेम को महत्व देने की आज आवश्यकता होगी। वैसे प्रेम में किसी तरह की जल्दबाज़ी दिखाना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए काफी सुकून भरा बीतेगा। आज परिवार में किसी विशेष उत्सव का माहौल रहेगा, जिससे परिवार के सभी सदस्यों के साथ एक लंबे समय के बाद आप अच्छा वक़्त गुजार पाएंगे। घर में बड़े भाई बहन के लिए आज शादी का प्रस्ताव भी आ सकता है। बहरहाल संभव है की आने वाले दिनों में परिवार में शादी का महौल होगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों से मिलने वाली सलाह को आज किसी भी कीमत पर अनसुना ना करें। इससे आप खुद अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार सकते हैं इसलिए अपने से बड़ों की कही बातों को सुनें और उसपर जहाँ तक संभव हो अमल करने की कोशिश करें।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 4

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

प्रेम जीवन के लिहाज से आज आपका दिन परेशानियों भरा बीत सकता है।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

प्रेमियों को आज एक दूसरे की याद सोने नहीं देगी। यदि आपका पार्टनर आज आपसे किया कोई वादा निभा ना पाए तो इसका बुरा ना मानें बल्कि साथ बैठकर मामले को सुलझाने का प्रयास करें। प्यार में एक दूसरे के मनोभाव और भावनाओं को समझना बेहद जरूरी है इसलिए इन बातों को ध्यान में रखकर ही आज कोई निर्णय लें। आपस में बातचीत के दौरान मौलिकता रखें वर्ना किसी भी प्रकार का बनावटीपन आपके काम नहीं आएगा

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 7

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

आपके प्यार की ताकत ही आज आपको प्यार करने की वजह देगा। भावनात्मक रूप से आज आप अपने पार्टनर के प्रति काफी झुकाव महसूस करेंगे। हर इंसान को प्यार के बदले प्यार चाहिए होता है और आज यही एहसास आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है क्योंकि आपके पार्टनर की काम के प्रति व्यस्तता आपको उनके प्यार से वंचित रख सकती है। ऐसी स्थिति में धैर्य से काम लें ना कि ताव में आकर कुछ ऐसा कर दें जो आपके रिश्ते के लिए नुकसानदेह साबित हो।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

भाई बहनों से रिश्तों में खटास आने की संभावना है क्योंकि आप किसी बात को लेकर उनसे झगड़ सकते हैं। आज के दिन आपको अपने गुस्से को काबू में रखना चाहिए।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 7

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

प्रेम जीवन में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियतम की नाराजगी आपको परेशान कर सकती है।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

दिन के अंत तक आज कोई ऐसा समाचार प्राप्त कर सकते हैं जिससे परिवार का माहौल थोड़ा नर्म हो सकेगा। आपको भी प्रयास करने होंगे कि आज के दिन परिवार के किसी भी सदस्य के साथ किसी भी तरह के मन मुटाव की स्थिति ना रखें और अगर आपकी किसी से पुरानी कोई बहस चली आ रही हैं तो उसे भी आप आज सुलझा सकते हैं। क्योंकि इस बात में कोई दोराय नहीं है कि दूसरों को ख़ुशियाँ देकर ही आप भी अपने जीवन को सही मायनों में सार्थक बना पाएंगे। ऐसे में कोशिश करें कि आज जितना हो उतना अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी को भी कोई ऐसी बात ना कहें जिससे उनकी भावनाएं आहत हो।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 7

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts