आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 02 June 2023

aaj ka prem rashifal

प्रेम राशिफल 02 June 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

प्रेम जीवन में तभी अड़चनें आती हैं जब दोनों पक्ष अपनी बात को ही ज्यादा महत्व देते हैं। ऐसी स्थिति में अलगाव होना लाजमी है। अगर इन स्थितियों को आपने अभी नहीं बदला तो आने वाले वक्त में आपको पछतावे के सिवा कुछ हाथ नहीं लगेगा। मेरी मानें तो अपने व्यवहार में थोड़ी सौम्यता लाएं और अपने पार्टनर की बातों को समझें इसके बाद आपका साथी स्वतः ही आपको अपने मन की बातें भी बता देगा।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज आपको आनंद आ सकता है। आज आपकी पारिवारिक समस्याएं सुलझ सकती हैं। भाई-बहनों के सहयोग से आज घर का कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। माता-पिता की सेवा करें और उनकी सेहत का ख्याल रखें।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 1

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन बहुत शुभ नहीं है। प्रियतम के ऊपर आज आपको गुस्सा आ सकता है अथवा उनका ग़लत व्यवहार आपको परेशान भी कर सकता है।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

परिवार के बीच रहकर आज आप समझ सकते हैं कि परिवार में आपकी कितनी अहमियत है। अगर आप अब तक यह सोचते थे कि परिवार के लोग आपको अहमियत नहीं देते तो आपकी यह गलतफहमी आज दूर हो सकती है।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 9

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

आज आपके प्रेम की नैया किनारे लगती दिख रही है क्योंकि प्यार मोहब्बत के नज़रिए से देखने पर तो आज का दिन शानदार रहेगा। आज के दिन आप अपने प्रियतम के साथ प्यार की पींगें बढ़ाते हुए नजर आएँगे। अपने प्रियतम को कुछ विशेष फील कराएं और अपने प्रेम जीवन को खुलकर जिएँ। यदि संभव हो तो उन्हें किसी खूबसूरत जगह पर घुमाने के लिए लेकर जाएँ या ऐसे स्थान पर जाएं जो उनके दिल के बेहद करीब हो।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज थोड़ा ज्यादा ही खुद के लिए व्यस्तता महसूस होगी। जिससे आपको थकान भी हो सकती है। ऐसे में दिमाग को शांत करते हुए ही हर कार्य करना सबसे बेहतर होगा। इसके लिए आप ध्यान या योग का सहारा ले सकते है। आज हो सकें तो घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा और उनका सम्मान करें। क्योंकि उनका आशीर्वाद आपके लिए सफलता की पहली सीढ़ी बनेगा।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 2

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

इस राशि के प्रेमी जातक आज अपने संगी से थोड़ी दूरी बना सकते हैं। प्रेम में प्रगाढ़ता लाने के लिए कभी-कभी दूरियां भी जरुरी होती हैं लेकिन दूरियों को ज्यादा दिनों तक बनाकर न रखें, कहीं ऐसा न हो कि प्रेम की डोर ही चटक जाए। वो लोग जो अब तक सिंगल हैं उनको आज किसी से प्रेम हो सकता है हालांकि किसी को भी प्रपोज करने से पहले उसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी अवश्य हासिल कर लें।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

जहाँ तक पारिवारिक जीवन का सवाल है तो आपको इसमें आज अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। घर में शांति का वातावरण प्राप्त हो सकता है। हालाँकि इस दौरान घर में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। अपनों के साथ समय बिताने से आपका मन प्रसन्नचित रह सकता है।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 3

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

आज का दिन काफी रोमांचक रहने वाला है क्योंकि संभव है कि यदि आपकी अपने प्रियतम से बहुत दिनों से बात नहीं हो रही थी तो आज आपके पास आपके प्रियतम का फोन आए और उसके बाद आप घंटों तक उनसे बातों में लगे रहें। ऐसी भी संभावना है कि आज आप कोई आगामी प्लान बनाएं, जिसमें आप के प्रिय की सहमति हो। प्रेम जीवन पूरी तरह से प्यार के रंग में रंगा रहेगा और आप इन रंगों से खूब होली खेलेंगे।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

आज आपका पारिवारिक जीवन कुछ हद तक तनावग्रस्त बीत सकता। परिवार के किसी सदस्य के साथ पैतृक सम्पति को लेकर आज आपके मतभेद हो सकते हैं। परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न ना हो इसके लिए आपको विशेष रूप से आज शांति का माहौल बनाये रखने की आवश्यकता है।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 2

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

प्रेम जीवन की बात करें तो आज जीवन में चल रही उथल पुथल की वजह से आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। इस वजह से आज आप दोनों के बीच कुछ हल्की फुल्की तक़रार भी हो सकती है। आपस के इन मतभेदों को दूर करने के लिए सबसे अच्छा है कि शाम के वक़्त थोड़ा वक़्त निकालकर कुछ समय एक दूसरे के साथ बिताएं और अपने आपसी मतभेदों को दूर कर लें। प्यार में समझदारी और धैर्य काफी मायने रखता है, इसलिए इन दोनों चीजों का तालमेल बनाकर चलें।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज आपको मनचाहे फल मिल सकते हैं। जो लोग घर से दूर रहते हैं और जिन्हें काफी समय से घर जाने का मौका नहीं मिला आज वो घर जाने का प्लान बना सकते हैं।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 9

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – AstroGani:Panchang,Kundli

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

इस राशि के जो जातक प्रेम में पड़े हुए हैं उनके लिए भी दिन शुभ है आज आप अपने मन में दबी कुछ गुप्त बातों को अपने लवमेट से शेयर कर सकते हैं। आपकी बातों को सुनकर आपके साथी का विश्वास आपमें और ज्यादा बढ़ सकता है। शाम को खूबसूरत बनाने के लिए आज आप किसी अच्छे मॉल में जा सकते हैं या कोई मूवी देख सकते हैं।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

आज संभावना है कि किसी दूर के रिश्तेदार से आपको कोई दुखद समाचार मिले जिसे सुनकर परिवार में गम का माहौल छा जाए।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 9

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

जीवन में आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

मुमकिन है कि आप अपने घर में या उसके आस-पास आज कुछ बड़े बदलाव करें। घर में किसी तरह का भवन निर्माण या उसकी मरम्मत का कार्य हो सकता है। कार्य के सिलसिले में आप अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 9

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

प्रेम के उन पक्षों को भी आज आपको देखने का मौका मिल सकता है जिनके बारे में आप अभी तक अनजान थे। आपका संगी अपनी किसी बात को मनाने की लिए आज आप पर इमोशनल अत्याचार कर सकता है। ऐसी स्थिति में आप खुद को असहज पा सकते हैं लेकिन जब आप अपने संगी की बात को मान जाएंगे तो आपको प्रेम के नए रंग देखने को मिलेंगे।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

पारिवारिक मोर्चे पर आपको आज संतुष्टि मिलेगी घर का कोई बुजुर्ग सदस्य आज आपकी तारीफ़ कर सकता है।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 1

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

प्यार में आज धोखा मिल सकता है, पार्टनर का किसी और के साथ संलिप्ता आपको परेशान कर सकती है।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

आपका आकर्षक स्वभाव और ख़ुशमिज़ाज व्यक्तित्व नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करेगा और आपके सम्पर्क सूत्रों में इज़ाफ़ा करेगा। घर के परिजनों के बीच आज एकजुटता दिखाई दे सकती है। आज घर में किसी तरह का कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। यदि घर में कोई विवाह योग्य है तो उसके रिश्ते की बात कहीं से चल सकती है।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 1

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

जो लोग प्रेम संबंधों में पड़े हैं उनके लिए भी आज दिन बेहतरीन है अगर अपने लवमेट को शादी के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो कर दें। इस राशि के वो जातक जो अब तक सिंगल हैं आज उनके दिल की धड़कनें तेज हो सकती है क्योंकि आज आपको अपने सपनों का राजकुमार या राजकुमारी मिल सकते हैं। हालांकि मेरी आपको सलाह रहेगी कि किसी भी रिश्ते में जाने के लिए उतावलापन न दिखाएं।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

यदि आप का अपने परिजनों से कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो उसे आज सुलझाने का पूरा प्रयास करें, कहीं ऐसा ना हो कि आप इसे सुलझाने में देर कर दें और मामला और ज़्यादा बिगड़ जाए।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 5

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

प्रेम जीवन की बात करें तो आज प्यार के रिश्ते में एक अजीब सी खुशी महसूस होगी और आपको लगेगा कि आपका प्यार आपके सर चढ़कर बोल रहा है। यही प्यार का जादू है और यही प्यार की खूबसूरती है, इसलिए इसे दिल से स्वीकार करें और महसूस करते हुए इस का मजा लें।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

परिवार में यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा हो तो उसे बढ़ने ना दें और समय रहते सुलझा लें, ताकि परिवार में शांति बनी रहे और सभी एक दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक रहें। आज के दिन आप एक खास बात ध्यान रखें, दोस्तों के साथ आप कुछ समय तो बिताएंगे, लेकिन उनके साथ कोई भी कार्य करने से पूर्व अपने निजी हितों को अनदेखा बिल्कुल ना करें, क्योंकि हो सकता है कि वह आपकी जरूरतों को अधिक गंभीरता से ना लें और केवल अपने भले का सोचें। ऐसे में उनका साथ देकर आप उनका तो फायदा करा देंगे, लेकिन अपने बारे में बिल्कुल नहीं सोचेंगे, जिसकी वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 6

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – AstroGanit: Panchang, Horoscope, Kundli

Related posts