आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 30 May 2023

aaj ka prem rashifal

प्रेम राशिफल 30 May 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

प्रेम जीवन में चुनौतियाँ आ सकती हैं लिहाज़ा इन चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार रहें। यदि आज आप किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं तो स्थिति को पहले भांप लें और उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचे।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

परिवारिक जीवन के लिए परिस्थितियाँ ज्यादा अनुकूल नहीं हैं। लिहाज़ा सोच-समझकर निर्णय लें। उन ग़लतियों को न दोहराएं जिससे परिवार में समस्या खड़ी हो जाए। आज परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे, हालाँकि वे आपसे किसी प्रकार की डिमांड भी कर सकते हैं।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 8

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

प्रेम की अधिकता इस राशि के कुछ जातकों में आज देखने को मिल सकती है। प्रेम की भावनाओं को खुलकर अपने प्रेमी से व्यक्त करें इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

आज पारिवारिक जीवन को ले कर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। दोस्तों हर रिश्ते में थोड़े बहुत उतार चढ़ाओ आते रहते हैं। ज़रूरत होती है उस परेशानी को समझकर, उसका हल निकालने की। आज के दिन आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 3

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

आज के दिन अपने प्रियतम से ना मिलें तो बेहतर होगा और यदि मिलना ही हो तो बहुत थी सीमित समय के लिए मिलें और केवल काम की बात करें। एक बात आपको और ध्यान में रखनी चाहिए कि एक तरफा प्यार आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए यदि आप किसी के साथ एक तरफा प्यार में हैं तो बेहतर होगा उससे दूर रहें अन्यथा बड़ी परेशानी से घिर सकते हैं।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

आप जिस ख़ुशी को अपने परिवार संग बांटना चाहते थे आज वो पूरी नहीं हो पाएगी, जिससे आपका मन उदास हो जाएगा और आप अपना दिन बर्बाद सा महसूस करेंगे।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 4

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

इस राशि के जो जातक प्रेम में पड़े हैं उनको आज अपनी भावनाओं को काबू में रखने की जरूरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका लवमेट आपसे नाराज हो सकता है।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपको अपना ज्यादा से ज्यादा समय बच्चों के साथ व्यतीत करना चाहिए क्योंकि काम के साथ ही साथ आपके बच्चों को भी आपकी उतनी ही आवश्यकता है। उन्हें खुश करने के लिए आप चाहे तो आज उनका पसंदीदा कोई काम जरूर करें। परिवार के किसी सदस्य के साथ आज आपका मन मुटाव हो सकता है लेकिन खुद पर संयम रख आप इस स्थिति से बच भी सकते हैं।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 5

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

आज का दिन प्रेम जीवन के लिहाज से आपके लिए निराशाजनक रहेगा।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

आज आपके घर में किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो सकती है, जिसके चलते परिवार का माहौल थोड़ा निराश पूर्व रह सकता है।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 4

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

प्रेम जीवन वैसे का वैसा ही रह सकता है लेकिन आज आपको में सलाह दूंगी कि आप सोशल मीडिआ पर अपने प्रियतम के पिछले 2-3 संदेश देखिए, यकीन मानिये ऐसा करना न केवल आज आपको एक ख़ूबसूरत ताज्जुब का एहसास कराएगा बल्कि आप पुराने हसीन पलों में भी खुद को गुम महसूस करेंगे।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

आज आपका ज्यादतर समय अपने दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। एक लंबे समय से परिवार से दूर रहने के बाद आज आपको ऐसा मौका मिल सकता है जब आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ पल सुकून के बीता पाएंगे। परिवार का कोई सदस्य आज आपको कोई ऐसा तोहफा भी दे सकता है जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की हो। इसके अलावा आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जो आपके जीवन में कुछ ख़ास बदलाव लाने का कारण बनेगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 6

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

आज के प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर आपका झगड़ा हो सकता है, इसके परिणाम स्वरुप पूरा दिन आपका उदासीनता में बीतेगा।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

आज आपका पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आप आज बाहर खाने पर जा सकते हैं। अगर आपके घर में कोई शख़्स शादी योग्य है तो आज उसके रिश्ते की बात चल सकती है। आज आपके लिए घर के बड़े लोगों की सेवा और उनका सम्मान करना सबसे लाभदायक रहेगा।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 4

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

प्रेम जीवन में जो लोग अभी तक अपनी नइया पार करने की कोशिश कर रहे थे उन्हें आज अपने प्रेमी या प्रेमिका को देखकर ही काम चलाना होगा।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

फैमिली लाइफ़ के लिए आज का दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। आज आपके घर वालों को किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। घर में परिजनों के बीच आज सामंजस्य की कमी दिखाई दे सकती है। इसलिए विवाद भी होने की संभावना है। वहीं माता या पिता की सेहत के बिगड़ने की संभावना है। उन्हें थकान भी रह सकती है। वहीं भाई-बहनों के बीच छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको कुछ ऐसा करने की ज़रुरत है जिससे की घर में ख़ुशी के वातावरण का निर्माण हो।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 5

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

यह दिन इस राशि के कुछ जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। आज आपका संगी आपकी बातों को समझने में कामयाब नहीं होगा और आप जो भी कहेंगे उसका वो गलत मतलब निकालेगा। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि अपने पार्टनर की बातों पर इस दौरान प्रतिक्रिया न दें तो अच्छा रहेगा इससे बात बिगड़ेगी नहीं और जब वो शांत हो जाएंगे तो खुद ही सब समझ जाएंगे।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

घर बड़े बुजुर्ग आज आपको आपकी उलझनों से निकलने का सही रास्ता दिखाएंगे जिनका पालन कर आप जीवन में आने वाली बाधाओं से लड़ने में सक्षम होंगें। आपके बड़े भाई या बहन के लिए आज विवाह प्रस्ताव आ सकता है जिससे घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 2

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आज आपका पार्टनर आपको व्यर्थ ही मक्खन लगाने की कोशिश करेगा, ये स्थिति आपके लिए झूठ और सच में परख करने वाली होगी। आप अपनी सूझ-बूझ से आज इस स्थिति से बाहर आने में सफल होंगे। एक झूठे प्रेम जाल में रहने से अच्छा है कि आप कुछ वक़्त अकेले ही गुजारें और सच्चे साथी के जीवन में आने का इंतज़ार करें।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन के उत्तम रहने के संकेत मिल रहे हैं। परिजनों के साथ आपका समय व्यतीत होगा। रिश्तेदारों अथवा दोस्तों से भी मुलाक़ात हो सकती है। आप उनके साथ बाज़ार, मॉल अथवा मनोरंजन के लिए आज जा सकते हैं। परिजनों की ओर से मिलने वाला प्यार आपको खुशी का अहसास कराएगा। परिजनों की ओर से आपको किसी प्रकार की ख़ुशख़बरी भी मिल सकती है।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 6

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

आज आपका पार्टनर आपसे लम्बे समय के लिए किसी अन्य जगह जा सकता है, इस जुदाई से आपका मन अशांत रहेगा।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को आज आपको समझना चाहिए परिवार से अलग-थलग रहना ठीक नहीं है। हो सके तो घर के बड़ों से बातें करें और उनके विचारों से जीवन के अनुभवों को जानने की कोशिश करें। इससे आपसी संबंध तो सुधरेंगे ही साथ ही आपको कुछ नयी बातें भी जानने को मिलेंगी।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 4

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

प्रेम जीवन में के लिए आज का दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। आज योग बन रहे हैं कि आपका प्रेमी आज आपसे रूठा-रूठा रह सकता है, जिससे आपको बुरा लग सकता है। आज ये भी सम्भावना है कि आप आज अपने प्रियतम संग अपनी किसी प्रतिभा को साझा कर सकते हैं। इस बात से आपका प्रिय भी आप पर गर्व महसूस कर सकता है।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। जिससे आपके करीबी आपसे खुश दिखाई देंगे और आपका सम्मान भी करेंगे। लेकिन ध्यान रहे आप अपनी किसी हरकत से अपने क़रीबी दोस्त और साझीदार को नाराज़ न कर सकते हैं।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 4

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts