आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 31 May 2023

prem rashifal

प्रेम राशिफल 31 May 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में पड़े हैं उन्हें आज संभलकर चलने की जरूरत है इस राशि के कई लोगों का आज अपने प्रेमी से अलगाव हो सकता है। अगर आप ऐसी स्थिति से बचना चाहते हैं तो अपने अहम को पीछे रख कर आगे बढ़ें।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन के लिए आज दिन बहुत अच्छा है। आज घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। आज परिजनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा घर में कोई ख़ास मेहमान भी आ सकता है। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी हो सकता है। कुलमिलाकर दिन उत्तम रहेगा।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 2

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

प्रेम जीवन में प्रेमियों को आज अपने पार्टनर की मन की बातों को समझने की आवश्यकता है। जब आप किसी के साथ प्यार में होते हैं तो बेहद जरूरी है कि आप सामने वाले की भावनाओं को समझें क्योंकि तभी आपस में तालमेल बैठ पाता है।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। पैतृक संपत्ति या अन्य किसी कारण से घरवालों के बीच विवाद हो सकता है। आप माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नज़रिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 6

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

आज आपका प्रियतम आपको तंग करने के मूड में रहेगा और इसके लिए काफी देर तक कहने के बाद भी आपको फोन नहीं करेगा जिससे आप थोड़े से खीझ उठेंगे। हालांकि प्यार में इस तरह की अठखेलियां आपको बाद में खुशी ही देंगी और इससे आपका प्यार पनपेगा। आप भी आज अपने प्रियतम को सरप्राइज़ के रूप में कोई अच्छा सा उपहार दे सकते हैं जो इस रिश्ते में खुशी को और भी अधिक बढ़ा देगा।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

पारिवारिक जीवन की गाड़ी भले ही आर्थिक रूप से ठीक न चल रही हो लेकिन फिर भी वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। हालांकि आपकी जेब आपके इस विचार को ज्यादा देर तक चलने नहीं देगी और कुछ समय बाद ही आपको समझ आ जाएगा कि ये काम आने वाले वक्त में हो सकता है अभी नहीं। आज के दिन आप अपनी माता की सेवा कर सकते हैं और आपकी माता भी आपको दुलार करेंगी।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 5

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

यदि आप प्यार में हैं तो आज आप अपने पार्टनर को ज्यादा समय दे पाएंगे। आपके आपसी तालमेल का लेवल भी इससे बढ़ेगा और प्यार में इजाफ़ा होगा।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

आज परिवार के सभी लोग मिलकर एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे और हो सकता है रात का खाना सभी साथ मिलकर खाएं। इससे ना केवल आपसी रिश्ते मजबूत होंगे बल्कि रिश्तों के बीच गर्माहट बढ़ेगी जो आपके पारिवारिक जीवन के लिए बेहतर सिद्ध होगी।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 8

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

प्रेम जीवन की बात करें तो आज जीवन में चल रही उथल पुथल की वजह से आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। इस वजह से आज आप दोनों के बीच कुछ हल्की फुल्की तक़रार भी हो सकती है। आपस के इन मतभेदों को दूर करने के लिए सबसे अच्छा है कि शाम के वक़्त थोड़ा वक़्त निकालकर कुछ समय एक दूसरे के साथ बिताएं और अपने आपसी मतभेदों को दूर कर लें। प्यार में समझदारी और धैर्य काफी मायने रखता है, इसलिए इन दोनों चीजों का तालमेल बनाकर चलें।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

आज आपको परिवार के लोगों के साथ बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो घर का कोई सदस्य आप पर हावी हो सकता है।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 9

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आपको पारदर्शिता लाने की आवश्यकता है। यदि प्रियतम को किसी बात को लेकर ग़लतफ़हमी है तो उनकी ग़लतफ़हमी को दूर करें। अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

कई बार आपकी चुप्पी भी परिवार में समस्या की वजह बन जाती है इसलिए आपको सही समय पर बोलना और गलत समय में चुप रहना सीखना होगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 3

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – AstroGani:Panchang,Kundli

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

आज प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान आपका कैंसल हो सकता है, इस बात से मन उदास रह सकता है।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

आज आपके घर के सदस्य न केवल आपका सम्मान करेंगे बल्कि आपको आज उनका भरपूर सहयोग भी प्राप्त होगा। उनके इसी सहयोग और अच्छे व्यवहार को देखते हुए ही आप आज अपनी दूसरी तकलीफे भुला दे पाने में कामयाब रहेंगे।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 4

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उन्हें आज अपने लवमेट के साथ भरपूर वक्त बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग अब तक सिंगल हैं आज उनकी तरफ कोई आकर्षित हो सकता है और प्रेम प्रस्ताव दे सकता है।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

सबके लिए उनका परिवार ही उनकी सबसे बड़ी धरोहर होता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी इस धरोहर का सम्मान करते हुए उसे ज़रूरी वक़्त देना चाहिए। आपकी जिम्मेदारी माता पिता ही नहीं हैं बल्कि परिवार के अन्य सदस्य भी आपकी ही जिम्मेदारी होते हैं। और इसके चलते आपको भी अपनी इस जिम्मेदारी का भलीभांति निर्वाह करते हुए उसे पूरी शिद्दत से ख्याल रखना चाहिए।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 9

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ रोमांटिक समय बिताएँ। उनके साथ आप समय बिताकर उनके दिन को हसीन बना सकते हैं। आज की मुलाकात आपके प्रेम जीवन में मिठास घोलने का काम कर सकती है।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन आज शानदार रहेगा आपका हंसमुख अंदाज आज सबको आकर्षित करेगा। आप स्वभाव से ही हंसमुख होते हैं लेकिन कई बार बातों-बातों में व्यवहारिकता की सीमाएं लांघ जाते हैं इसलिए सब के साथ हँसते खेलते रहें लेकिन मर्यादा की महीन दीवार को कभी न गिरने दें।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 7

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

आज आपके प्रेम जीवन में उड़ने का दिन है। जी भर के प्यार के समुंदर में गोते लगाइए क्योंकि प्रेम और रोमांस आपके दिल पर पूरी तरह हावी है। अपने प्रियतम को कोई अच्छा सा गिफ्ट दें।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को आज आप समझेंगे और उसके हिसाब से ही फैसले लेंगे। आपके भाई-बहन आपके फैसलों की आज तारीफ कर सकते हैं। शाम का वक्त आज घर के किसी बुजुर्ग के साथ बिता सकते हैं और उनसे परिवार के इतिहास के बारे में जानने की कोशिशें आज आप कर सकते हैं। कुल मिलाकर परिवारिक जीवन आज सुखद रहेगा।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 6

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों को भी आज सतर्कता से चलने की जरूरत है। आज के दिन इस राशि के कुछ प्रेमियों को प्यार में निराशा हाथ लग सकती है। जितना हो सके चीजों को सुलझाने की कोशिश करें।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन के लिए आज दिन बेहतर है। घर में ख़ुशी का वातावरण देखने को मिल सकता है। परिजनों का प्यार आपके जीवन में ख़ुशियाँ लाएगा। आज आप अपने किसी ख़ास मित्र या करीबी रिश्तेदार से भेंट कर सकते हैं। यह मुलाक़ात आपके लिए यादग़ार साबित हो सकती है।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 4

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

जहाँ तक प्रेम जीवन का सवाल है तो आपके लिए अपने हमक़दम को हासिल करना काफी महत्वपूर्ण है, आपके लिए उन्हें पाने से ज्यादा महत्वपूर्ण इस वक़्त और कुछ नहीं है। आज आप इस एहसास को काफी गहराई से महसूस कर पाएंगे। आपका ज्यादातर वक़्त आज आपके पार्टनर के साथ बीत सकता है।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आपको आनंद आएगा। घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। भाई-बहनों की ओर से आपको कोई ख़ुशख़बरी मिल सकती है। किसी रिश्तेदार के यहाँ फैमिली फंक्शन में जाना हो सकता है।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 2

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – AstroGanit: Panchang, Horoscope, Kundli

Related posts