मेष राशि 2023(Aries 2023 Horoscope)

Aries 2023 Horoscope

मेष करियर राशिफल 2023

वैदिक ज्योतिष पर आधारित मेष करियर राशिफल 2023 के अनुसार, इस वर्ष मेष राशि के जातकों को करियर के मामले में बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। वर्ष की शुरुआत से ही आपकी गाड़ी पटरी पर सरपट दौड़ने लगेगी और आपने जो जो उम्मीदें वर्ष 2022 में रखी थीं, वे सभी उम्मीदें वर्ष 2023 की पहली तिमाही में ही पूरी होने लगेंगी। आपकी नौकरी में जो परेशानियां चल रही थीं, वो दूर होंगी।

वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा और आपके साथी कर्मचारियों का सहयोग भी आपको बहुत अच्छे से मिलेगा। आप अपनी नौकरी में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और आपकी पदोन्नति के योग भी मार्च से अगस्त के बीच बनेंगे। एक अच्छे पद के साथ आपको अच्छी तनख्वाह भी मिलेगी और अपने करियर में उन्नति और गर्व महसूस करेंगे। व्यापारिक संबंधों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

आपके अपने व्यावसायिक साझेदार से संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। उनका साथ दें और उनके साथ बने रहें। हालांकि उनकी गतिविधियों पर नजर भी रखें। ऐसा करने से संभव है कि आपका व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। अप्रैल के बाद से व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी और वर्ष के अंतिम तिमाही में आपका व्यापार बहुत उन्नति प्राप्त कर लेगा।

यदि आप व्यापार करते है या नौकरी करते है तो आपके लिए 2023 की दूसरी छमाही बहुत ही अच्छी रहेगी और इसमें उत्तम परिणाम मिलने के योग बनेंगे | इस समय में आप जो भी काम करना चाहेंगे वो आप समय सिमा के पूर्व ही कर लेंगे, उसी वजह से आपको अपने कार्यक्षेत्र में उम्मीदों के साथ देखा जायेगा और आपके जूनियर भी आपकी बात का अनुसरण करते हुए नजर आएंगे | किसी भी काम को करने में पूरा वक़्त दे अधीरता ना दिखाए, जल्द बाज़ी में आपका काम बिगड़ भी सकता है |

मेष शिक्षा राशिफल 2023

शिक्षा राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष मेष राशि के छात्रों को अपने शैक्षणिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप अपनी पढ़ाई के प्रति संकल्पित होकर लगे रहेंगे और संभव है कि अपनी एकाग्रता को बनाए रखने का हर संभव प्रयास करें जिसमें आप काफी हद तक सफल भी रहेंगे। अप्रैल से अक्टूबर के बीच का समय शिक्षा में परिणाम प्रदान करेगा और आप शिक्षा की ओर खुद ही उन्मुख हो जाएंगे।

मेष राशिफल 2023 के अनुसार अक्टूबर से दिसंबर के बीच विदेश जाकर पढ़ने का सपना पूरा हो सकता है और विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आने वाला वर्ष 2023 शिक्षा, करियर और व्यवसाय से जुड़े लोगो के लिए लाभ दायक रहेगा और अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। आपको काम में सफलता तो मिलेगी ही उसी के साथ आपको घर वालो से दूर जाना पड़ सकता है और आप काम में बहुत व्यस्त हो जायेंगे।

जिसकी वजह से आपकी व्यस्तता परिवार के लोगों को परेशान करने लगेगी क्योकि आप अपने काम में इतने व्यस्त हो जायेंगे अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आवश्यक कार्यो में आपके परिवार वाले आपको काफी ज्यादा प्रेरित करेंगे। वे उम्मीद करेंगे कि आप उनकी भी बात सुनें क्योंकि उन्हें आपसे अपेक्षाएं होंगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ी बहुत उथल-पुथल के बावजूद परिजनों का सहयोग आपको आनंदित करेगा। जीवनसाथी का व्यवहार कई बार आपको परेशान कर सकता है लेकिन उसके बाद भी आप अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएंगे।

मेष वित्त राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023 के अनुसार इस पूरे वर्ष मेष राशि के जातकों के जीवन में आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे और वित्तीय रूप से स्थिरता की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि खर्चे भी लगातार बने रहने वाले हैं। एकादश भाव में शनि महाराज की उपस्थिति आपको आर्थिक तौर पर मजबूत बनाएगी और आपकी आमदनी में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगी,

लेकिन द्वादश भाव के बृहस्पति अप्रैल तक लगातार धार्मिक और अन्य गतिविधियों में खर्च कराते रहेंगे। आप काफी दान पुण्य भी करेंगे। अक्टूबर से दिसंबर के बीच जब राहु द्वादश भाव में जाएंगे तो फिजूलखर्ची का समय शुरू हो जाएगा। मेष राशिफल 2023 के अनुसार इस दौरान आपको बहुत ध्यान देना होगा क्योंकि अनावश्यक खर्चों के कारण आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव आ सकता है।

मेष पारिवारिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023 के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगी। आप अपने काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे और परिवार को कम समय दे पाएंगे। ऐसा भी हो सकता है कि काम के सिलसिले पर आपको कुछ समय के लिए परिवार से दूर जाना पड़े। यही स्थिति आपको और आपके परिवार के लोगों को थोड़ी कष्ट पूर्ण लगेगी लेकिन वर्ष के मध्य में आपका ध्यान परिवार की ओर ज्यादा रहेगा।

घर में शुभ मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और शनि देव के एकादश भाव तथा देव गुरु बृहस्पति के प्रथम भाव में आने से पारिवारिक जीवन में सुख शांति और संपन्नता बढ़ेगी। साथ ही, धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का माहौल तैयार होगा और घर के सभी सदस्य हंसी और खुशी के साथ अपना जीवन व्यतीत करेंगे।

इस वर्ष की शुरुआत में नवम भाव में सूर्य और दशम भाव में शनि की उपस्थिति होने के कारण आप अपने जीवन में कुछ ऐसा करेंगे जिससे आपको भरपूर मान सम्मान मिलेगा और लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। दशम भाव में शनि की उपस्थिति होने से आपको लोकप्रियता प्रदान करेगा साथ आप राजनीती के क्षेत्र से जुड़े तो आपको इस समय में अपने समर्थको का पूर्ण सहयोग मिलेगा | साथ ही शासकीय अधिकारियो से आपको सहयोग मिलगे के प्रबल योग बनेंगे।

इस वर्ष की शुरुआत में नवम भाव में सूर्य और दशम भाव में शनि की उपस्थिति होने के कारण आप अपने जीवन में कुछ ऐसा करेंगे जिससे आपको भरपूर मान सम्मान मिलेगा और लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। दशम भाव में शनि की उपस्थिति होने से आपको लोकप्रियता प्रदान करेगा साथ आप राजनीती के क्षेत्र से जुड़े तो आपको इस समय में अपने समर्थको का पूर्ण सहयोग मिलेगा | साथ ही शासकीय अधिकारियो से आपको सहयोग मिलगे के प्रबल योग बनेंगे।

मेष प्रेम राशिफल 2023

के साथ मजबूत रिश्ता बनाएंगे और इसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। यदि आप सिंगल हैं तो इस वर्ष अप्रैल से अगस्त के बीच में आपको किसी व्यक्ति विशेष से मिलने का मौका मिल सकता है जो आपके जीवन में बहुत ही खास बन जाएगा। जिनकी शादी नहीं हुई है वो जिन्हे चाहते है उन्हें शादी का प्रस्ताव दे सकते है और उसमे सफलता भी मिलेगी साथ ही विवाह का भी योग वर्ष 2023 के अंत तक बन सकता है।

आपके शादी शुदा जीवन में समस्याएं आ सकती है क्योंकि राहु-केतु का प्रभाव आपके दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ाएगा लेकिन अप्रैल के बाद से बृहस्पति महाराज की कृपा से स्थितियों में सुधार होगा और अक्टूबर के बाद जब राहु राशि परिवर्तन कर लेंगे। उसके बाद से 2023 के अंतिम तीन महीने बहुत ही खूबसूरत रहेंगे, साथ ही आप और आपके जीवनसाथी के बीच प्यार बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना विकसित होगी जिससे रिश्ता मजबूत होगा।

रिश्ता मजबूत होने के साथ ही आप अपने जीवन साथी के साथ किसी यात्रा पर घूमने भी जाएंगे जिससे आपके सम्बन्धो में और प्रघाढता आएगी | यदि आपकी अभी शादी नहीं हुई है तो इस वर्ष योग बन सकते है अर्थात शादी के प्रबल योग बन रहे हैं। इसी के साथ आपके नई गाड़ी खरीदने के योग भी बन रहे है, और साथ ही आपके विदेश यात्रा के योग भी है। चल और अचल संपत्ति खरीदने के लिए 2023 की दूसरी छहमाही बहुत बढ़िया रहेगा। आने वाले वर्ष में आपको एक अच्छे आर्थिक स्तर पर ले जाने का मौका भी मिलेगा। साथ ही उसके बाद भी आप अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएंगे।

Related posts