सिंह राशिफल 2023। Singh Rashifal 2023

Singh Rashifal 2023

Singh Rashifal 2023: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों में से सिंह राशि पांचवे स्थान पर आती है। आज के आर्टिकल के जरिए हम आपको सिंह राशि के 2023 के वार्षिक राशिफल का वर्णन करने वाले हैं। तो आइए जानते हैं, सिंह राशि के जातकों का साल 2023 कैसा व्यतीत होने वाला है… सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2023 में कई सारे नए अवसर सामने आएंगे।

आपको साल की शुरुआत में कुछ एक परेशानियां महसूस हो सकती हैं, लेकिन साल के अंत तक आप इन सभी से मुक्त हो जाएंगे। इस साल शनि की दृष्टि आपके ऊपर है, जिस कारण आप कार्यक्षेत्र में आलस्य का अनुभव कर सकते हैं। ऐसे में आपको करियर के मामले में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। बात करें व्यापारियों की तो यह साल लाभ की दृष्टि से भी अच्छा नहीं रहेगा, लेकिन सिंह राशि का सकारात्मक रवैया उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेगा।

साल की शुरुआत काफी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है, लेकिन मध्य समय में आपको प्रेम संबंधों में सफलता हासिल होगी। इस साल आपको उन कामों में हासिल नहीं होंगी जिन्हें आप काफी समय से करने की कोशिश कर रहे हैं। इस साल आपको प्रेम संबंधों को लेकर बिल्कुल भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, हां लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें और अपने काम के प्रति लापरवाही ना दिखाएं।

सिंह प्रेम राशिफल 2023

सिंह प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, इस वर्ष प्रेम के क्षेत्र में सिंह राशि वालों को सफलता। इस साल की शुरुआत में सूर्य, बुध के साथ पंचम भाव में रहेंगे। साल की पहली तिमाही में शनि छठे भाव से सातवें भाव में आएंगे। बृहस्पति महाराज अष्टम भाव में रहेंगे। हालांकि 22 अप्रैल को बृहस्पति के नवम भाव में गोचर करेंगे जो कि आपके प्रेम संबंधों के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। राहु का गोचर मेष राशि से निकलकर मीन राशि में होगा। ऐसे में विवाह के योग बन सकते हैं। इस साल आपके प्यार की नीरसता दूर होगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा।

सिंह करियर राशिफल 2023

सिंह 2023 करियर राशिफल के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में आपको करियर में सफलता प्राप्त करने का मौका मिल सकता है। आपकी पदोन्नति होने के योग बन सकते हैं। साथ ही आपके मेहनत का फल भी प्राप्त होगा। जनवरी के मध्य में जब शनिदेव आपके सप्तम भाव में आएंगे तो छठे भाव से दूसरे भाव में और दशम भाव से दशम भाव में होने के कारण आपको आपके करियर में उत्तम उन्नति प्रदान करेंगे। बृहस्पति का गोचर आपको नौकरी में अच्छी स्थिति प्रदान करेंगे। आपका अनुभव आपको अच्छा करियर प्रदान करेगा। साथ ही इस वर्ष आपको करियर की दृष्टि से अच्छा फल प्राप्त होगा।

सिंह शिक्षा राशिफल 2023

सिंह शिक्षा राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति वाला रहेगा। इस वर्ष सूर्य और बुध पंचम भाव में रहकर आपकी बुद्धि का विकास करेंगे। जिसके चलते आपकी स्मृति अच्छी होगी। शिक्षा में आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। बृहस्पति के अष्टम भाव में होने आपका गूढ़ विषयों पर अध्ययन बढ़ेगा। वहीं अप्रैल में बृहस्पति का गोचर शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग को सरल बनाएगा। इस साल आपको सहजता से लाभ प्राप्त होगा। शनि के छठे भाव में होने से प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक लोगों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस वर्ष के मई महीने में गुरु-चांडाल दोष का प्रभाव रहेगा ऐसे में बेहतरीन शिक्षा परिणाम आपको अक्टूबर के बाद देखने को मिलेंगे।

सिंह वित्त राशिफल 2023

सिंह वित्तीय राशिफल 2023 के अनुसार सिंह राशि के जातकों को वित्त क्षेत्र में अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। सूर्य की दृष्टि एकादश भाव पर होने से आपको भरपूर धन लाभ मिलेगा। हर मेहनत का परिणाम शुभ मिलेगा। शनि के सप्तम भाव में गोचर होगा जिस व्यापार में अच्छे लाभ के योग बनेंगे। बृहस्पति के नवम भाव में गोचर करने से भी अच्छे परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। अप्रैल से जून के बीच सरकारी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। अक्टूबर में जब राहु अष्टम भाव में गोचर करेंगे तो धन हानि की स्थिति बन सकती है। ऐसे में सोच समझकर निर्णय लेना होगा। अन्यथा आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह पारिवारिक राशिफल 2023

सिंह पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। मंगल की दृष्टि चतुर्थ भाव पर होने से स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रहेगा। ऐसे में आपके परिवारिक रिश्तों पर असर पड़ सकता है। इसमें आपका तनाव बढ़ेगा। शनि देव जी के प्रभाव के कारण परिवार से कुछ समय के लिए दूर रहें। अपने काम में अधिक व्यस्तता के कारण परिवार को समय कम दे पाएंगे लेकिन आपका पारिवारिक जीवन अच्छा ही रहेगा। बृहस्पति की दृष्टि अप्रैल तक आपके परिवार में सहिष्णुता बनी रहेगी। परिवारिक समस्याओं से निकलने के लिए आपको समझदारी से काम करना होगा।

सिंह संतान राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023 के अनुसार सूर्य और बुध के प्रभाव से संतान के अंदर ज्ञान का विकास होगा। साथ ही मंगल का प्रभाव भी रहेगा इससे सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। संतान को बुखार, सिरदर्द, जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 22 अप्रैल तक का समय थोड़ा तनावपूर्ण सकता है। 22 अप्रैल के बाद बृहस्पति के पंचम भाव में आने से आपको संतान की सभी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। नवंबर और दिसंबर के महीने अत्यधिक लाभदायक साबित होंगे। संतान का पूर्ण सुख प्राप्त होगा।

सिंह विवाह राशिफल 2023

सिंह विवाह राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष की शुरुआत में वैवाहिक रिश्तों में थोड़ी कमजोर का सामना करना पड़ेगा। छठे भाव में शनि का प्रभाव रहेगा तथा अष्टम भाव में बृहस्पति ग्रह बने रहेंगे। ऐसे में दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है।आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। शनि आपके सप्तम भाव में आ जाएंगे तब दांपत्य जीवन के लिए अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। इस वर्ष आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य मजबूत होगा। 22 अप्रैल तक थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव होता रहेगा। बृहस्पति अष्टम भाव में रहेंगे। इसके बाद आपके रिश्तों में अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। ससुराल पक्ष के बीच भी अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा। संतान के साथ सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस प्रकार संतान सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह व्यापार राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023 के अनुसार, व्यापारियों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। शनि ग्रह छठे भाव में रहेंगे, ऐसे में आपको व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। शनिदेव आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे जो कुंभ राशि में ही होंगे। इसके फलस्वरूप आपको व्यापार में उत्तम उन्नति प्राप्त होगी। इस वर्ष आपको महत्वपूर्ण भूमिका प्राप्त होगी। जनवरी से अप्रैल के बीच आपको व्यापार से लाभ मिलेगा। सरकारी नीतियों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के बाद लाभ मिलना शुरू जाएगा। इसके साथ ही विदेशी व्यापार में बहुत तेजी आ जाएगी। नवंबर-दिसंबर के महीनो में व्यापार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। यह साल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

सिंह संपत्ति और वाहन राशिफल 2023

सिंह राशि 2023 के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में मंगल महाराज अपनी राशि वृश्चिक पर पूर्ण दृष्टि बनाए रखेंगे। ऐसे में वाहन या संपत्ति खरीदना आपके लिए शुभ हो सकता है। सफलता मिलेगी। शनि महाराज की कृपा से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अप्रैल से मई और नवंबर से दिसंबर के महीने अच्छे रहेंगे। वाहन खरीदने में आपको लाभ मिलेगा। इसके साथ ही नवंबर- दिसंबर में संपत्ति खरीदने के शुभ योग प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह धन और लाभ राशिफल 2023

इस वर्ष 2023 में धन और लाभ की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आपको सरकारी क्षेत्र से अच्छे धन लाभ की स्थिति बनेगी। बृहस्पति 22 अप्रैल तक अष्टम भाव में रहेंगे। इस समय में आप निवेश करने से बचें। 22 अप्रैल को बृहस्पति नवम भाव में रहेंगे, तो आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। शनि ग्रह का गोचर सप्तम भाव में होगा। ऐसे में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अच्छे आर्थिक लाभ के योग बनने की प्रबल संभावना बनेगी। अगस्त के बीच धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

सिंह स्वास्थ्य राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023 के अनुसार स्वास्थ्य के प्रति आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। पंचम भाव में सूर्य और बुध की स्थिति होगी ऐसे में छठे भाव में शनि और शुक्र विराजमान होंगे। इन स्थितियों से स्वास्थ्य को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। लापरवाही के चलते आप कोई बड़ी बीमारी का शिकार बना सकते हैं। मानसिक तनाव और अवसाद तथा गुप्त समस्या होने की स्थिति बन सकती है। लेकिन शनि के सप्तम भाव में आ जाने से थोड़ी राहत मिलेगी। बृहस्पति, 22 अप्रैल को आपकी नवम भाव में अा जाएंगे ऐसे में आपको स्वास्थ्य से जुड़े सुधार होंगे। 30 अक्टूबर को राहु के अष्टम भाव में आने से खानपान आपकी बीमारी का कारण बन सकता है। इसलिए सावधान रहें।

Related posts