आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 12 May 2023

prem rashifal

प्रेम राशिफल 12 May 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

प्रेम जीवन का आनंद ले रहे इस राशि के जातकों के जीवन में आज थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं क्योंकि आपके स्वभाव में आए अचानक परिवर्तन से आपका साथी आपसे खिन्न हो सकता है। आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना भी है। अगर आप बातों को सुलझाना चाहते हैं तो खुद गुस्सा करने से बचें।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

परिवार के लोग आपकी तारीफ करेंगे और आपके द्वारा परिवार के हित में उठाए गए सभी कदमों के लिए आपको भरपूर सराहना मिलेगी। इससे जहां एक और आपको नैतिक रूप से आत्मा बल मिलेगा वहीं दूसरी और आप की इज्जत भी बढ़ेगी। आज आप हर तरफ प्यार ही प्यार फैलाएंगे क्योंकि आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आपके अंदर एक रचनात्मक क्षमता है जिसके द्वारा जो कुछ भी कलात्मक रखेंगे उस क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते आपको अचानक से कोई लाभ मिल सकता है।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 6

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

रोमांस के लिहाज से आज का दिन काफी रोमांचक रहने वाला है और उससे आपके प्रेम जीवन में बहार आ जाएगी। आपका प्रियतम आपके साथ रहना पसंद करेगा और आप दोनों काफी अच्छे पलों का आनंद उठाएंगे। आज आप लोग साथ मिलकर भविष्य के सपने सजाएंगे। रोमांटिक डेट के लिए आज का दिन पूरी तरह से अनुकूल है इसलिए इसका भरपूर फायदा उठाएं। आज शाम के लिए कोई खास प्रोग्राम बनाएं और जितना हो सके इस दिन को इतना रोमांटिक बनाने की कोशिश करें ताकि आपका प्रेम जीवन पूरी तरह से खुशगवार रह सके।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

आज के दिन परिवार के बीच आपकी स्थिति सुधरेगी और पारिवारिक जीवन को सुधारने के आपके प्रयास भी आज सफल रहेंगे। घर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की आपकी सोच आज आपको अच्छे फल दिलाएगी। आप किसी का दिल न दुखाते हुए सारे काम करना चाहते हैं और आपका यह गुण आज सबको प्रभावित करेगा।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 8

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

इस राशि के जातक आज उत्साहित नजर आएँगे, आज आप अपने लवमेट से ऐसे कई सवाल पूछ सकते हैं जो आपके साथी के दिल के राज खोल दे।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

पारिवारिक स्तर पर आज दूसरों को मनाने की आपकी क्षमता आपके सभी मुश्किलों का हल कर सकती है। आज आपको माता की सेहत का ख़ास ख्याल रखने की आवश्यकता पड़ सकती है।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 8

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उनके लिए दिन की शुरुआत थोड़ी खराब रह सकती है क्योंकि आपका लवमेट बीते कल की किसी बात को लेकर आपसे झगड़ सकता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा आप हालात को संभाल लेंगे और आपके लवमेट का मूड भी नार्मल हो जाएगा।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में कई बार ऐसी स्थितियां आती हैं कि आपको लगने लगता है आपके घर के सदस्य आपकी बातों को नहीं समझते। हालांकि यह आपकी कल्पना भी हो सकती है लेकिन इस बात को आप गंभीरता से ले लेते हो और फिर समीकरण खराब होने लगते हैं। इसलिए आज आपको मेरी सलाह है कि अपने दिमाग में किसी तरह की गलतफहमी न रखें हालात खुद-ब-खुद अच्छे हो जाएंगे।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 4

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

प्रेम जीवन की बात करें तो आज जीवन में चल रही उथल पुथल की वजह से आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। इस वजह से आज आप दोनों के बीच कुछ हल्की फुल्की तक़रार भी हो सकती है। आपस के इन मतभेदों को दूर करने के लिए सबसे अच्छा है कि शाम के वक़्त थोड़ा वक़्त निकालकर कुछ समय एक दूसरे के साथ बिताएं और अपने आपसी मतभेदों को दूर कर लें। प्यार में समझदारी और धैर्य काफी मायने रखता है, इसलिए इन दोनों चीजों का तालमेल बनाकर चलें।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की खराब सेहत घर में ख़ुशी के माहौल को खराब कर सकती है। अतिरिक्त खर्चे होंगे जिससे आर्थिक जीवन असंतुलित हो सकता है।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 6

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

आज प्रेम का प्रस्ताव मिलने पर उस शख्स के बारे में भली भाँती जानकारी एकत्रित कर लें और उसके बाद ही उसे स्वीकार करें।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

परिवार में आज गृह क्लेश के संकेत मिल रहे हैं लिहाज़ा इस ओर आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिजनों के बीच आज सामंजस्य में कमी देखी जा सकती है।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 6

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

किसी भी काम को यदि पूरे मन से किया जाए तो उसमें सफलता मिलती है और अधूरे मन से किया जाए तो ना तो मन खुश होता है ना ही काम में सफलता। इसलिए यदि आज आपको अपने प्रिय के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिले तो इस समय को पूरी शिद्दत के साथ जिए और इस लम्हे का मजा उठाएं। अन्यथा आपके प्रिय को लगेगा कि आप उनसे प्रेम नहीं करते और इस बात से वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

परिवार में लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलें और किसी के ऊपर अपनी बात थोपने का प्रयास ना करें। सभी के साथ एक दूसरे का नज़रिया समझकर अपनी अपनी व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएं। किसी भी बात को लेकर झगड़ा ना करें बल्कि आपसी बातचीत से ही मामले को संभाले। अपने परिवार में विशेष रूप से अपने माता पिता के स्वास्थ्य पर नजर रखें। प्रेम संबंधों में सावधानीपूर्वक कदम बढ़ाएं। यदि आप और आपके प्रियतम के बीच किसी बात को लेकर तनातनी चल रही है तो उसे एक दूसरे के साथ मिल बैठकर सुलझा लें और अन्य लोगों के सामने प्रकट न करें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह बातें औरों के सामने आने के कारण आपकी बदनामी हो सकती है।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 7

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं उन्हें आज अपने प्रेमी की किसी बात का आज बुरा लग सकता है और इसके कारण आप दोनों के बीच तनाव का माहौल भी बन सकता है।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन आज सुखमय रहेगा। इसे बनाए रखने के लिए आपको भी प्रयास करने की आज ज़रूरत होगी। जिस प्रकार आप अपने परिवार संग अपनी खुशियां बाटते हैं आज आपको उसी प्रकार अपनी परेशानी उनसे और उनकी परेशानियां खुद पूछने की ज़रूरत होगी।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 2

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं उनके लिए दिन थोड़ा निराशजनक रह सकता है क्योंकि आपका प्रेमी आज आपकी बातों को समझने में नाकाम हो सकता है। ऐसे में आपके हाथ निराशा लग सकती है। खैर हर दिन एक जैसा नहीं होता अगर आज आप परेशान हैं तो कल ख़ुशी भी अवश्य आएगी।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

जहाँ तक आपके पारिवारिक जीवन क सवाल है तो आज उसके लिए ग्रह नक्षत्र शुभ दिखाई दे रहे हैं। आज आपकी पारिवारिक समस्याएं कम हो सकती हैं। यदि परिजनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो वह मनमुटाव आज दूर हो सकता है। हालाँकि इसके लिए आपको पहल करने की आवश्यकता है। परिजनों की ओर से मिलने वाली ख़ुशी आपका दिन बना सकती है।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 7

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आज आप अपनी आकांक्षाओं को उड़ता पाएंगे। हालांकि आपको किसी भी बात को अपने संगी से बोलने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। इसके साथ ही आपको किसी परीवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 7

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा है। हालाँकि आपको मर्यादा में रहकर प्रेम करना होगा। प्रियतम आज आपसे किसी चीज़ की डिमांड कर सकता है। मसलन आज आप अपने लव पार्टनर के ऊपर ख़र्चा कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ अच्छी और प्यार भरी बातचीत होगी। आपके मन में प्रियतम के संग रोमांस करने का अधिक मन कर सकता है।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन के लिए दिन अच्छा है। आज आप सपरिवार किसी पार्टी में शिरकत कर सकते हैं। आज आप कुछ नए लोगों से मुलाक़ात कर सकते हैं।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 2

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

आज का दिन प्रेमी जातकों के लिए अच्छा है। आज आप अपने प्रेमी से नजंदीकी महसूस कर सकते हैं और आपका प्रेमी आज आपकी किसी आदत की तारीफ कर सकता है। वहीं जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आने वाले वक्त में उनका प्रेमी होगा।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

घरेलू जीवन में आपको प्रेम-सौहार्द का वातावरण देखने को मिलेगा। घर में आज किसी मेहमान का आना हो सकता है। उन्हें मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। कुछ पुरानी यादें भी ताज़ा हो सकती हैं। अगर आप कामकाज के चलते घर से दूर रहते हैं तो घर वालों से आज किसी तरह का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। भाई-बहनों का साथ पाकर आपको अच्छा महसूस होगा। उनके साथ आप कीमती समय भी व्यतीत कर सकते हैं। घर में छोटे बच्चों के चेहरे में मुस्कान आपकी ख़ुशी का कारण बन सकती है।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 3

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts