आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 13 May 2023

prem rashifal

प्रेम राशिफल 13 May 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन फलदायी नहीं है, आज आपके द्वारा किये गए सभी प्रयास धरे के धरे रह जाएंगे। इसलिए आज का दिन रोमांस के लिए आपके पक्ष में नहीं है। किसी भी प्रकार के मतभेद की स्थिति उत्पन्न होने पर उससे बचने का प्रयास करें और ना की उसका हिस्सा बनें।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

आपका आकर्षक स्वभाव और ख़ुशमिज़ाज व्यक्तित्व नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करेगा और आपके सम्पर्क सूत्रों में इज़ाफ़ा करेगा। घर के परिजनों के बीच आज एकजुटता दिखाई दे सकती है। आज घर में किसी तरह का कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। यदि घर में कोई विवाह योग्य है तो उसके रिश्ते की बात कहीं से चल सकती है।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 1

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

आज आपको अपने प्रेमी की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा वार्ना आपस में लड़ाई हो सकती है।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

पारिवारिक मोर्चे पर आपको आज संतुष्टि मिलेगी घर का कोई बुजुर्ग सदस्य आज आपकी तारीफ़ कर सकता है।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 1

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

आज आप अपने पार्टनर के साथ प्यार के समंदर में गोते लगाएंगे और आपका प्यार परवान चढ़ेगा। दिलकश बातों से प्रमी का दिल जीत सकते हैं।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आप अपने परिवार में सबके बीच आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। खास करके आज आपके पिता भी आपकी किसी बात से बेहद प्रभावित होंगें और दूसरों के बीच आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। कुलमिलाकर देखा जाए तो आज पारिवारिक रूप से आपका दिन काफी अच्छा बीतेगा।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 9

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

लव लाइफ में बैलेंस बनाये रखने के लिए बेहद जरूरी है कि आप एक दूसरे के साथ अपनी भावनाओं और विचारों को शेयर करें।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

संभव हो तो आज परिजनों के साथ मिलकर लंच या डिनर करें और थोड़ा समय उनके मन की बातों को जानें।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 8

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

आज आपका पार्टनर आपको पीठ पीछे धोखा दे सकता है, आपका रिश्ता टूटने के कगार पर आ सकता है।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

आज घर वालों के व्यवहार से आप थोड़े दुखी हो सकते हैं। ऐसी संभावना है कि आज आपका कोई अपना काफी अजीब व्यवहार कर सकता है और आप के लिए उसको समझना काफी मुश्किल होगा। यह बात आपको बार बार इरिटेट करेगी।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 1

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

यदि मैं आपके प्रेम जीवन की बात करूं तो आज यह सफल रह सकता है। हालाँकि आपको उन बातों पर ध्यान देना होगा जिससे कि प्रियतम का विश्वास और उम्मीद आपसे न टूटने पाए। यदि आपके प्रेम जीवन में किसी तरह की बाधाएं भी आ रही हैं तो मुमकिन है कि आज वे बाधाएं भी दूर हो जाएंगी।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

आज परिवार के लोग आपका पूरा साथ देंगे जिससे आप पूर्व से चली आ रही किसी बड़ी परेशानी से बाहर आ सकते है। आज आपको अपने परिवार के साथ का एहसास होगा जिससे आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा दे पाएंगे।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 4

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

प्रेम में पड़े इस राशि के लोग आज अपने मनोभावों को व्यक्त करने की कोशिश करेंगे। अच्छी बात यह है कि आपके द्वारा कही गयी बातें आपके प्रमी के दिल को भी छुएंगी जिसके चलते आपके प्रेम में गहराई आएगी। आज आप दोनों के बीच के मतभेद भी दूर हो सकते हैं।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

पारिवारिक दृषिटकोण से देखें तो आज अपने कर्तव्यों का पालन आप अच्छी तरह से कर पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आज आपके मन को खिन्न कर सकता है। इस स्थिति से निकलने के लिए सब्र से काम लें क्योंकि आपकी हिम्मत आपके परिवार की हिम्मत भी बनेगी। परिवार में आने वाला उतार-चढ़ाव आपको मानसिक रूप से थका सकता है।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 3

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं उनके लिए दिन थोड़ा निराशजनक रह सकता है क्योंकि आपका प्रेमी आज आपकी बातों को समझने में नाकाम हो सकता है। ऐसे में आपके हाथ निराशा लग सकती है। खैर हर दिन एक जैसा नहीं होता अगर आज आप परेशान हैं तो कल ख़ुशी भी अवश्य आएगी।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज शांति बनी रहेगी आज आप परिवार के बाकी सदस्यों को बहुत ध्यान से सुन सकते हैं और हो सकता है कि उनकी बातों को सुनकर आपको अपनी समस्याओं का हल मिल जाए।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 1

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

प्रेम जीवन की बात करें तो आज प्यार के रिश्ते में एक अजीब सी खुशी महसूस होगी और आपको लगेगा कि आपका प्यार आपके सर चढ़कर बोल रहा है। यही प्यार का जादू है और यही प्यार की खूबसूरती है, इसलिए इसे दिल से स्वीकार करें और महसूस करते हुए इस का मजा लें।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

परिवारिक जीवन की बात करें तो आज आप जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे रहेंगे। परिवार में माता और पिता की अपेक्षाएं आज आपके प्रति बढ़ सकती हैं। लिहाजा अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभाते हुए आज आप एक कर्मठ संतान होने का परिचय देंगें तो अच्छा रहेगा।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 6

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी कमजोर रहने वाला है और आपके निजी संबंध काफी संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। इसमें कुछ भी ऐसा ना करें जिससे आपके अपनों को कष्ट हो विशेष रूप से आपके प्रिय को अन्यथा आपकी यह एक जरा सी चूक आपको परेशानी में डाल सकती है जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़ेगा। यदि आपकी अपने प्रियतम से किसी बात को लेकर लड़ाई चल रही है तो आज के दिन उन्हें किसी भी तरह का मानसिक तनाव ना दें और इस बारे में बिल्कुल भी बात ना करें।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन पर रौशनी डालें तो आज अपने परिवार के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा जिससे आपको कई अहम फैसले लेने में मजबूती मिलेगी। आप परिवार की बेहतरी के लिए बीते दिनों जो भी फैसले लेने की सोच रहे थे आज आपको अपने उन फैसलों को अमल में लाने का मौका मिलेगा। परिवार में हो रहे कई अच्छे बदलावों को देखकर आज आप चैन की सांस लेंगे। और आपको खुश देख कर घर का वातावरण भी खुशमिजाज रहेगा।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 3

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

प्रेमियों को आज एक दूसरे की याद सोने नहीं देगी। यदि आपका पार्टनर आज आपसे किया कोई वादा निभा ना पाए तो इसका बुरा ना मानें बल्कि साथ बैठकर मामले को सुलझाने का प्रयास करें। प्यार में एक दूसरे के मनोभाव और भावनाओं को समझना बेहद जरूरी है इसलिए इन बातों को ध्यान में रखकर ही आज कोई निर्णय लें। आपस में बातचीत के दौरान मौलिकता रखें वर्ना किसी भी प्रकार का बनावटीपन आपके काम नहीं आएगा।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

परिवार की ओर से आपको किसी तरह की ख़ुशख़बरी प्राप्त हो सकती है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है तो कहीं से उसके रिश्ते की बात चल सकती है। घर के ख़ुशहाल वातावरण से आपको प्रसन्नता मिलेगी।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 9

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

यदि आप किसी के प्रेम में हैं तो आपको उनके प्रेम को महत्व देने की आज आवश्यकता होगी। वैसे प्रेम में किसी तरह की जल्दबाज़ी दिखाना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

आज के दिन पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे फल मिलने की पूरी उम्मीद है। आज घर के छोटे सदस्यों को आप अपनी बातों से प्रभावित कर पाएंगे। घर के बड़ों से आज आपको प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 1

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts