आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 19 May 2023

prem rashifal

प्रेम राशिफल 19 May 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

प्यार के मामले में आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। ऐसा मुमकिन है कि आप इस दिन को अपने जीवन भर नहीं भूलें। लेकिन ऐसा तभी होगा जब आप आज प्यार में डूबने के मौके को हाथ से नहीं गँवाएँगे। आज का दिन प्यार में पूरी तरह से डूब जाने का दिन है इसलिए इस दिन का हर पल पूरी खुशी और जोश के साथ जियें। आज हर पल आपका प्रियतम आपके साथ ही बिताना पसंद करेगा। इसलिए उनके प्यार को और उनकी भावनाओं को समझें और उन्हें पूरा समय दें।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन आज अच्छा रह सकता है आज के दिन आप खुद से ज्यादा अपने परिवार के लोगों को अहमियत देंगे जिस वजह से घर के लोगों का आपपर विश्वास बढ़ेगा और घर में आपकी स्थिति सुधरेगी।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 2

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन फलदायी नहीं है, आज आपके द्वारा किये गए सभी प्रयास धरे के धरे रह जाएंगे। इसलिए आज का दिन रोमांस के लिए आपके पक्ष में नहीं है। किसी भी प्रकार के मतभेद की स्थिति उत्पन्न होने पर उससे बचने का प्रयास करें और ना की उसका हिस्सा बनें।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन आज तनावग्रस्त बीत सकता है। घर के ख़र्चों में होने वाली बढ़ोत्तरी आज सदस्यों के बीच मतभेद का कारण बन सकती है। परिवार में शान्ति बनाये रखने के लिए आवश्यक है कि आज आप खर्चों का बंटवारा आपस में जरूर कर लें ताकि ये मतभेद का विषय ना बने। पिता की सेहत आज किसी वजह से बिगड़ सकती है, लिहाजा उनका आज विशेष ख्याल रखें और किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव उन्हें ना होने दें।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 7

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है आज आपको महसूस हो सकता है कि प्यार से खूबसूरत अहसास इस दुनिया में और कोई नहीं है। आपका साथी आज बिना बोले आपकी बातें समझने में सक्षम होगा। शाम का वक्त आप अपने प्रेमी के साथ गुजारने का आज प्लान बना सकते हैं।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

घर में छोटे सदस्यों की स्कूल या टूशन से कोई शिकायत आग घर पर आ सकती है जिससे घर का वातावरण थोड़ी देर के लिए ही सही लेकिन तनाव से भर जाएगा।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 3

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है इसलिए अपने प्रियतम से किसी भी बात को लेकर झगड़ा ना करें और यदि झगड़े की नौबत आ भी जाए तो उसे बढ़ने ना दें, समय रहते सुलझा लें। ऐसा ना होने पर आपको अपने प्रिय से दूर रहना पड़ सकता है क्योंकि आपके रिश्ते में अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती। लेकिन दूसरी और अपने प्रेम संबंधों में किसी ग़ुलाम की तरह व्यवहार ना करें।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

परिवार में आज सुख-शांति का वातावरण हो सकता है। परिजनों के साथ आप शॉपिंग आदि कर सकते हैं। इसके साथ ही आप सपरिवार किसी पारिवारिक समारोह में भी जा सकते हैं।पारिवारिक जीवन में आज मनचाहे फल मिलने की पूरी उम्मीद है। अगर आप चाहें तो आज रात को घर के सारे सदस्यों को एक साथ बिठाकर आपस में बातें कर सकते हैं। इससे घर के माहौल में तरोताजगी आएगी। इसके साथ ही इस राशि के कुछ लोग आज नया वाहन भी खरीद सकते हैं।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 4

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

लवमेट के साथ आज आपका वाद विवाद भी हो सकता है लेकिन इन बाधाओं को दूर कर आप दोनों एक अच्छा वक़्त बीता पाएंगे। आज के दिन ध्यान रखें की कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में ना लें, ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपको जिंदगी में आगे पछताना पड़े।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

परिवार के बीच समय बिताने के लिए आज दिन अच्छा है। आज के दिन आप घर वालों से उनके पूरे हफ्ते का हाल जान सकते हैं और साथ में बैठकर कोई खेल खेल सकते हैं।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 1

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

बात करें प्रेम जीवन की तो आज का दिन आपके लिए निराशा लेकर आ सकता है। पार्टनर के साथ आज किसी बात को लेकर बहस हो सकती है जिसका प्रभाव आप दोनों के रिश्ते पर भी पड़ सकता है। हर रिश्ते की नीव मजबूत तभी होती है जब दो लोगों के बीच परस्पर प्यार और सम्मान होता है।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

परिवार में आज पिता के साथ किसी बात को लेकर आपका मन मुटाव हो सकता है इससे बचने के लिए आप किसी अन्य सदस्य की सहायता ले सकते हैं। अगर आप परिवार के साथ नहीं हैं तो आपको आज उनकी कमी खल सकती है।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 9

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

अविवाहित जातकों को प्रेम जीवन में आज आनंद आ सकता है, आपके संगी का व्यवहार आज आपको बहुत पसंद आएगा और आप उनकी आंखों में अपने प्रति प्यार देख पाएंगे।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज आपको मनचाहे फल मिलने की पूरी आशा है आज अपने सेन्स ऑफ़ हूयूमर से आप अपने घर वालों को हंसाते नज़र आएंगे। आने वाले वक्त में होने वाले किसी मांगलिक कार्य को लेकर आज आप घर के वरिष्ठ जनों से बातें भी कर सकते हैं।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 9

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

अगर आप अभी तक सिंगल हैं और अपने जीवन में कुछ नई ख़ुशी तलाश कर रहे हैं तो आज भी आपको इस ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करनी होगी। यदि आप प्रेम प्रसंग में हैं और आपको अपने प्रियतम संग कोई समस्या आ रही है तो मेरी सलाह है कि आप इस समस्या को टालें नहीं, बल्कि जल्दी-से-जल्दी साथी संग उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

किसी बात को लेकर आज परिवार के लोगों से आपकी बहस हो सकती है हालांकि यह बहस लड़ाई झगड़े का रूप नहीं लेगी लेकिन किसी की बात आपको चुभ जरूर सकती है। अपनी बातों को दूसरों पर थोपने की नाकाम कोशिशे न ही करें तो अच्छा रहेगा।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 9

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

बात करें प्रेम जीवन की तो आज प्रेम के लिहाज से आपका दिन निराशाजनक बीत सकता है। आज आप अपने प्रेमी से बिछोह की आग में जलते रहेंगे लेकिन दिन के अंत में आपकी मुलाकात उनसे कुछ वक़्त के लिए जरूर होगी।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

कई बार आप ना चाहते हुए भी घर के लोगों से कुछ ऐसी बातें बोल देते हैं जिससे आपको खुद ही परेशानी होने लगती है। अगर आपने भी ऐसा कुछ किया है तो आज के दिन आपको अपने घर वालों से माफी मांगने की जरुरत है।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 2

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

आज आप अपने पार्टनर के साथ प्यार के समंदर में गोते लगाएंगे और आपका प्यार परवान चढ़ेगा। दिलकश बातों से प्रमी का दिल जीत सकते हैं।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

जीवन की गाड़ी को अच्छी तरह से चलाने के लिए आपको अपने जीवन साथी के साथ-साथ अपने माता पिता पर भी ध्यान देन की जरुरत है। अगर आप ऐसा नहीं करते तो परेशान ही रहेंगे।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 9

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

प्यार आपके जीवन का मुख्य आधार है लेकिन इसके बिना आज आप खालीपन का अनुभव कर सकते हैं।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

परिवार में आज आप अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो घर के लोगों की बातों को ध्यान से सुनें ऐसा न करें कि अपनी बात रख दें और फिर दूसरे की सुनें ही ना। रिश्तों को अच्छे से निभाना है तो धीरज के साथ सबसे संपर्क साधें।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 7

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

प्रेम जीवन में अपने प्रियतम के साथ आज आपको रोमांस करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। उनका साथ पाकर आपको बहुत ही सुकून महसूस होगा। हालाँकि आपको एक दो बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे कि अपने लव पार्टनर पर बेवज़ह शक न करें और न ही उनके विश्वास को तोड़ें।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

आपका बर्ताव लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। परिवार के लोग भी आप पर जान छिड़केंगे और आपके द्वारा किए गए सभी कामों को सराहेंगे। आज थोड़ा समय अपने बच्चों के साथ भी अवश्य बिताएं इससे ना केवल आपका मन प्रसन्न होगा बल्कि आपकी संतान भी ऊर्जा से लबरेज होगी।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 8

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts