आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 20 May 2023

aaj ka prem rashifal

प्रेम राशिफल 20 May 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

प्यार में पड़े लोगों के लिए आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। आज आप छोटी-छोटी बाधाओं का सामना करते हुए नयी उपलब्धियों को हासिल करने में सफलता प्राप्त करेंगे।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

परिवार में यदि परिजनों के साथ किसी प्रकार का मनमुटाव चल रहा है तो उस मनमुटाव को दूर करने के लिए आज अच्छा दिन है। अपने सारे गिले शिकवे दूर करें। इससे परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। यदि परिवार में किसी तरह की समस्या आ रही है तो उस समस्या को दूर करने में घर वालों की मदद करें। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे घर वालों के मान-सम्मान में कमी आए।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 5

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

आज का दिन प्रेम जीवन में पूरी तरह से डूब जाने का दिन है। आज आपका प्रियतम आपको रिझाने का प्रयास करेगा। अचानक से रोमांस करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप आज के दिन अपने प्रियतम का दिल बिल्कुल ना दुखाएं और जितना हो सके, उन्हें अपने जीवन में उनका स्थान बताएं। आज कुछ समय आप अपने दोस्तों के साथ भी घर से बाहर कहीं घूमने फिरने में बिताएंगे।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज अच्छे फल मिल सकते हैं बशर्ते आप अपने अहम को पीछे रखकर घर के लोगों से बातें करें। अगर आप किसी वजह से घर के किसी सदस्य से नाराज हैं तो आज अपनी बात को उनके सामने रखें और मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 1

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

आज आपकी अपने प्रियतम से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है इसलिए कोशिश करें कि आज उनसे ना मिलें और कम से कम बातचीत करें। आज जरा सी बात भी बड़े झगड़े का रुप ले सकती है जिसके कारण आपके रिश्ते में तनाव बढ़ेगा इसलिए बेहतर है ऐसी स्थिति से दूर रहें।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

आज के दिन परिवार के बीच आपकी स्थिति सुधरेगी और पारिवारिक जीवन को सुधारने के आपके प्रयास भी आज सफल रहेंगे। घर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की आपकी सोच आज आपको अच्छे फल दिलाएगी। आप किसी का दिल न दुखाते हुए सारे काम करना चाहते हैं और आपका यह गुण आज सबको प्रभावित करेगा।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 4

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं उन्हें आज अपने प्रेमी से ज्यादा बातें करने से बचना चाहिए क्योंकि आज आपके साथी का मूड किसी वजह से खराब हो सकता है और वो सारा गुस्सा आप पर उतर सकता है।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में घर वालों के सहयोग से आप आज किसी महत्वपूर्ण घरेलू कार्य को पूरा कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को भलिभांति निभा सकते हैं। संभव हो तो आज के दिन आपको जो खाली समय मिलने वाला है, उसका भरपूर लाभ लें और अपने परिवार के साथ कुछ प्यार भरे पल गुज़ारें।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 8

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं। उनकी ऐसी बातों को सुनकर आज आप भावुक हो सकते हैं।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपको अपने बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और घर के छोटे सदस्य आपके व्यवहार से खुश होंगे। परिवार वालों के बीच खुद को पाकर आज आप अच्छा महसूस करेंगे।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 5

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

प्यार और रोमांस के दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम है। इसलिए आपको अपने प्रियतम को साथ ले जाकर अपने मन की बात कहनी चाहिए और उनकी सुननी चाहिए।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

परिवार के बीच वक्त बिताने की कोशिश करें अपनी बातें अपने परिवार के लोगों के साथ शेयर करें अगर आप ऐसा करते हैं तो परिवार के लोग भी अपनी स्थिति के बारे में आपको खुलकर बताएंगे।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 7

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

यदि मैं आपके प्रेम जीवन की बात करूं तो आज यह सफल रह सकता है। हालाँकि आपको उन बातों पर ध्यान देना होगा जिससे कि प्रियतम का विश्वास और उम्मीद आपसे न टूटने पाए। यदि आपके प्रेम जीवन में किसी तरह की बाधाएं भी आ रही हैं तो मुमकिन है कि आज वे बाधाएं भी दूर हो जाएंगी।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन की जहाँ तक बात है तो आज अपने किसी करीबी या परिवार के किसी सदस्य से ऐसी बात ना कहें जो उन्हें उदास करती हो। परिवार में आज किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप माता पिता का ध्यान अपनी तरफ एकत्रित करने में सक्षम रहेंगे। रिश्तेदारों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 1

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

आज आपके दिल में अपने दिलबर के लिए विशेष जगह होगी और आप प्यार के सागर में गोते लगाएंगे।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में परिजनों के साथ सामाजिक गतिविधियाँ शिरकत करने से आपको आनंद की अनुभूति हो सकती है। आज किसी ख़ास रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 9

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

आज आपका पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आप आज बाहर खाने पर जा सकते हैं। अगर आपके घर में कोई शख़्स शादी योग्य है तो आज उसके रिश्ते की बात चल सकती है। आज आपके लिए घर के बड़े लोगों की सेवा और उनका सम्मान करना सबसे लाभदायक रहेगा।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 1

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

प्यार के मामले में आज आप भाग्यशाली रह सकते हैं। क्योंकि आप जिससे प्यार करते हैं वो आपको अपनी भावनाओं को बताकर खुश करने की कोशिश कर सकता है। हालांकि ये कोशिश आपके लिए सकारात्मक रहेगी या नकारात्मक ये आपको ही देखना होगा। ये बात आप भी जानते हैं कि प्यार आपको किसी अजनबी पर विश्वास करने की प्रेरणा देता है लेकिन ये प्रेरणा कब आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो जाए इस बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

पारिवारक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। जो लोग अपने परिवार से दूर रहते हैं आज वो घर जाने का मन बना सकते हैं। आज के दिन आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर वो किसी बीमारी से जूझ रही हैं तो समय-समय पर उन्हें चिकित्स्क के पास ले जाएं।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 3

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधो में पड़े हैं उनके लिए आज दिन अच्छा रहेगा आज अपने साथी की बाहों में बाहें डाले आप किसी मॉल या पार्क में घूम सकते हैं। प्यार आपको परिपूर्ण कर देता है इस बात का अहसास आज आपको हो सकता है।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

परिवार का कोई शख्स आज आपके लिए किसी विशेष ख़ुशी का कारण बन सकता है। माता-पिता आज आपकी जिम्मेदारियों का निर्वाहन किये जाने से काफी प्रसन्न रहेंगे। लिहाजा कुलमिलाकर देखा जाए तो आज आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरपूर होगा। परिवार के साथ आज किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर भी जाना हो सकता है।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 6

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

आज आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

आज का दिन अच्छा है आज आपको पारिवारिक जीवन में अच्छे फल मिलेंगे आज अपनी बातों से आप सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ शाम का वक्त गुजारकर आपका मूड अच्छा हो सकता है।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 3

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts